ट्रेडिंग से पैसे डबल करना चाहते थे पूर्व प्रिंसिपल, साइबर ठगी में गंवाए पौने दो करोड़ रुपए

The Sootr | Feb 20, 2025, 11:28 IST
Share
thesootr
thesootr

इंदौर में कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल साइबर ठगी का शिकार हो गए, जहां अपराधियों ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर एक करोड़ 70 लाख 45 हजार रुपये की भारी रकम ठग ली।

विश्वनाथ सिंह @ इंदौर

इंदौर के एक रिटायर्ड प्रिंसिपल साइबर ठगी का शिकार होकर अपनी जीवनभर की पूंजी गंवा बैठे। उन्हें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करने का झांसा दिया गया था। इस पर उन्होंने भरोसा करते हुए 1 करोड़ 70 लाख रुपए ठगों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए। इस राशि को उन्होंने ठगों के बताए हुए नौ खातों में ट्रांसफर कर दिया था। ऐसा करने को लेकर उन्हें ना केवल बैंक मैनेजर बल्कि एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने भी खूब समझाया, लेकिन वे नहीं माने और सारी रकम गंवा बैठे। अब पुलिस उन ठगों के अकाउंट की पड़ताल कर रही है। बताया गया कि वे खाते किराए पर लिए गए थे और पड़ोसी राज्यों से ऑपरेट हो रहे थे।

खबर यह भी...

36 लाख देने पर लौटाई 25 प्रतिशत ज्यादा रकम

मंगलवार को एक निजी कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए फर्जी ट्रेडिंग ग्रुप में जोड़ा और उनके खाते से 1.70 करोड़ रुपए की ठगी कर ली। सबसे पहले बुजुर्ग ने 36 लाख रुपए अकाउंट में ट्रांसफर किए, तो उन्हें 20 से 25 प्रतिशत तक राशि बढ़कर मिली। इस पर उन्हें लालच हो गया कि अगर वे बाकी की रकम भी शेयर ट्रेडिंग में लगा देंगे, तो हो सकता है उनकी पूरी रकम डबल हो जाए।

बड़े ट्रांजेक्शन पर चौंके बैंक मैनेजर

पीड़ित बुजुर्ग का खाता पलासिया स्थित एक निजी बैंक में है। इसके चलते जब बैंक मैनेजर को लगातार हो रहे बड़े ट्रांजेक्शनों पर शक हुआ, तो उन्होंने बुजुर्ग से पूछताछ की, लेकिन बुजुर्ग ने जानकारी देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने शक होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी।

खबर यह भी...

नौ बार में पौने दो करोड़ गंवा दिए

पुलिस के मुताबिक, 84 वर्षीय पूर्व प्रिंसिपल को आर्यन आनंद नाम के व्यक्ति का कॉल आया, जिसने खुद को ट्रेडिंग एडवाइजर बताया। उसने उन्हें stock.mscl-vip.top लिंक भेजकर एक ऐप इंस्टॉल करवाया और निवेश के लिए प्रेरित किया। बुजुर्ग ने 9 बार में करीब 1.70 करोड़ रुपये जमा कर दिए। ठग लगातार उन्हें डबल मुनाफे का लालच देते रहे और ऐप पर उनके अकाउंट में रकम भी दिखाई, लेकिन निकासी की अनुमति नहीं दी। जब उन्होंने पैसा निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने बहाने बनाए और फिर नंबर बंद कर दिए।

एडिशनल डीसीपी घर पहुंचे समझाने, पर वे नहीं माने

पलासिया स्थित बैंक के मैनेजर ने जब बुजुर्ग से पूछताछ की, तो उन्होंने पहले निवेश का हवाला देकर जानकारी देने से मना कर दिया। इसके बाद मैनेजर ने पुलिस को सूचित किया। जब क्राइम ब्रांच ने जांच शुरू की, तब पता चला कि यह साइबर ठगी का मामला है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया खुद पूर्व प्रिंसिपल के घर पहुंचे और उनसे पूछताछ की। बुजुर्ग को आखिरी समय तक यह समझ नहीं आया कि वे ठगी का शिकार हो चुके हैं। वे ऐप पर दिखाई जा रही फर्जी रकम को ही असली मानते रहे। पुलिस अब उन खातों की तलाश कर रही है, जिनमें राशि ट्रांसफर हुई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • शेयर मार्केट
  • मध्य प्रदेश
  • cybercrime
  • साइबर ठगी
  • साइबर ठगी मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई