इंदौर के शास्त्री ब्रिज को खोखला कर रहे चूहे, बचाने के लिए अब फुटपाथ को खोदकर भर रहे कांच के टुकड़े

Sanjay Gupta | Dec 24, 2025, 21:58 IST
Share
Shastri Bridge of Indore
Photograph: (the sootr)

इंदौर के ऐतिहासिक शास्त्री ब्रिज को चूहों से बचाने के लिए नगर निगम ने नया तरीका निकाला है। नगर निगम ने फुटपाथ खोदकर कांच के टुकड़े और केमिकल भरने का अनोखा अभियान शुरू किया है।

Indore. इंदौर के सबसे पुराने ब्रिज में से एक शास्त्री-रीगल ब्रिज पर हाल में ही बड़ा गड्ढा हो गया था। इसकी जांच में सामने आया कि ब्रिज पर चूहों के बड़े-बड़े बिल है और उनके ही कुतरने से ही यह गड्ढा हुआ था। ब्रिज के आसपास भारी मात्रा में चूहों के बिल पाए गए। अब इस ब्रिज को बचाने के लिए इंदौर नगर निगम द्वारा नई जुगत की जा रही है।

इस तरह भरे जा रहे कांच के टुकड़े

ब्रिज के फुटपाथ के पैवर ब्लाक को हटा दिया गया है और इसमें गहरी खुदाई की गई है। इस खुदाई के बाद इसमें कांक्रीट के साथ ही कांच के टुकड़े भरे जा रहे हैं। जिससे चूहे बिल ही नहीं बना सकें और ना ही कांच के कारण चूहों की भागमभागी हो सकेगी।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर के बिल्डर मनीष गोधा, देवेंद्र सोगानी की कॉलोनी में जमीन का विवाद, प्रशासन की दो रिपोर्ट

इंदौर क्राइम ब्रांच में मंदसौर पुलिस जैसा कांड - 54 लाख के ड्रग्स केस में जावरा से उठाए व्यक्ति की इंदौर में दिखाई गिरफ्तारी

एसजीएसआईटीएस प्रोफेसर की सलाह पर

नगर निगम द्वारा यह काम एसजीएसआईटीएस के प्रोफेसरों की सलाह पर किया जा रहा है। पहले तो सभी के बिल हटाने के लिए इसे खोदा गया। फिर स्टोन डस्ट के साथ-साथ कांच के टुकड़े और पेस्ट कंट्रोल कर हैवी ब्लाक लगाने की तैयारी का जा रही है।

रीगल से लेकर एमवाय तक बिल

हाल ही में एमवाय अस्पताल में चूहों के काटने से दो नवजात की मौत हुई थी। बाद में रीगल पर लगी गांधी प्रतिमा के पास की जांच की गई तो यहां भी चूहों के बड़े बिल मिले थे। इसके बाद शास्त्री ब्रिज में एक साइड गड्ढा हो गया और इसका कारण चूहों के कुतरने से नीचे की मिट्ठी धसकना था।

ब्रिज के बोगदों में भी चूहों के बड़े-बड़े बिलों के कारण ब्रिज को खतरा हो गया है। निगम के अधिकारियों ने एसजीएसआईटीएस के प्रोफेसरों के साथ मिलकर अलग-अलग हिस्सों का दौरा किया था और प्रोफेसर आशा उत्तम गुप्ता और उनकी टीम ने ब्रिज के आसपास के हिस्सों में नए सिरे से कार्ययोजना बनाकर दी।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर में रैगिंग पर लगाम फेल, अब डेंटल कॉलेज में भी सीनियर ने जूनियर को बनाया शिकार

नेशनल लेवल शूटर को स्कूल से निकाला, इंदौर के एमरॉल्ड हाइट्स स्कूल पर गंभीर आरोप

योजना के अनुसार ऐसे हो रहा बचाव

योजना के तहत सबसे पहले वहां पूरे हिस्सों के फुटपाथ खोदे जाएंगे और वहां तीन से चार टैंकर पानी डाला जाएगा, ताकि पूरी मिट्टी लेबल में आ सके। इसके बाद स्टोन डस्ट और पेस्ट कंट्रोल के साथ-साथ कांच और कई केमिकल भरकर सीमेंट का हैवी घोल बिछाया जाएगा।

Tags:
  • इंदौर नगर निगम
  • इंदौर
  • एसजीएसआईटीएस
  • शास्त्री-रीगल ब्रिज
  • ब्रिज पर चूहों के बड़े-बड़े बिल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा