इंदौर शिवाजी मार्केट तोड़ने संभागायुक्त कोर्ट से निगम तक बनी रणनीति, हाईकोर्ट ने दिया झटका
Sanjay Gupta | May 29, 2026, 21:38 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर के पुरानी शिवाजी मार्केट की करीब सवा सौ दुकान तोड़ने के लिए हाईकोर्ट में एक बार मात खा चुके अधिकारियों ने इस बार नई रणनीति बनाई। गुपचुप तरीके से संभागायुक्त कोर्ट से आदेश हुआ। फिर निगम ने तोड़ने की तैयारी कर ली।
इंदौर के शिवाजी मार्केट की सवा सौ दुकान तोड़ने में जुटे नगर निगम के अधिकारियों को फिर झटका लगा है। इसके पहले भी निगम ने इसकी तैयारी की थी, तब नोटिस के खिलाफ दुकानदार हाईकोर्ट गए थे।
इसमें हाईकोर्ट ने राहत देते हुए आदेश दिया था कि इसमें दुकानदारों को अपील करने का अधिकार है, ऐसे में अपील करने दी जाए और तब तक कार्रवाई नहीं हो। फिर दुकानदार संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की कोर्ट में गए और वहां सुनवाई हुई।
![indore shivaji market]()
प्रशासन के बेदखली आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट के आदेश से दुकानदार संभागायुक्त कोर्ट पहुंचे। मजे की बात है कि कोर्ट में 27 मई की देर शाम तक वकीलों के बीच में जिरह हुई और सुनवाई चली। इसके बाद आदेश पर रख लिया गया।
इस आदेश की कॉपी 29 मई की दोपहर तक संबंथितों को नहीं मिली। उधर 28 मई को अवकाश था। वहीं जब आदेश सामने आया तो यह 27 मई की तारीख का था। यानी संभागायुक्त ने सुनवाई के तत्काल देर शाम ही यह आदेश कर दिया था।
![indore shivaji market]()
आदेश होने के बाद इंदौर नगर निगम ने भी दुकानें तोड़ने की तैयारी कर ली। इसके लिए पुलिस व प्रशासन से बल मांग लिया और 30 मई की सुबह बुलडोजर चलाना तय हुआ। इसी बीच दुकानदार फिर हाईकोर्ट की ओर गए।
संभागायुक्त के आदेश की कॉपी क्योंकि दुकानदारों के पास नहीं थी इसलिए अधिवक्ता मनीष यादव, अधिवक्ता करण बैरागी ने एक पुरानी याचिका को लेकर मेंशन लिया। दुकानदारों ने उनकी लीज निरस्त करने के निगम के आदेश को पूर्व में चुनौती दी हुई थी।
इसी याचिका पर मेंशन लिया गया और इसमें जस्टिस जय कुमार पिल्लई की कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने मजबूती से तर्क रखे कि बिना सुनवाई के ही आवंटन निरस्त हुआ है। वहीं सुनवाई में सामने आया कि संभागायुक्त ने भी अपील निरस्त कर दी है। सभी तर्कों को सुनने के बाद अवकाशकालीन बेंच ने अगली सुनवाई तक स्टे दे दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर का 90% पानी जहरीला, जीतू पटवारी के आरोप पर महापौर बोले- ये कांग्रेस की ओछी राजनीति
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग की मुख्य कड़ी और 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
डेली कॉलेज बोर्ड के नीतिगत फैसले लेने पर हाईकोर्ट से रोक, विक्रम और प्रियव्रत की जीत खतरे में आई
कांग्रेस ने जारी की इंदौर के 240 पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट, 98 फीसदी पानी जहरीला
इसमें हाईकोर्ट ने राहत देते हुए आदेश दिया था कि इसमें दुकानदारों को अपील करने का अधिकार है, ऐसे में अपील करने दी जाए और तब तक कार्रवाई नहीं हो। फिर दुकानदार संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े की कोर्ट में गए और वहां सुनवाई हुई।
indore shivaji market
देर शाम तक सुनवाई, फिर उसी दिन आदेश
इस आदेश की कॉपी 29 मई की दोपहर तक संबंथितों को नहीं मिली। उधर 28 मई को अवकाश था। वहीं जब आदेश सामने आया तो यह 27 मई की तारीख का था। यानी संभागायुक्त ने सुनवाई के तत्काल देर शाम ही यह आदेश कर दिया था।
indore shivaji market
इधर निगम ने कर ली तोड़ने की तैयारी
पुरानी याचिका से मिल गई राहत
इसी याचिका पर मेंशन लिया गया और इसमें जस्टिस जय कुमार पिल्लई की कोर्ट में सुनवाई हुई। इसमें अधिवक्ताओं ने मजबूती से तर्क रखे कि बिना सुनवाई के ही आवंटन निरस्त हुआ है। वहीं सुनवाई में सामने आया कि संभागायुक्त ने भी अपील निरस्त कर दी है। सभी तर्कों को सुनने के बाद अवकाशकालीन बेंच ने अगली सुनवाई तक स्टे दे दिया।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर का 90% पानी जहरीला, जीतू पटवारी के आरोप पर महापौर बोले- ये कांग्रेस की ओछी राजनीति
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग की मुख्य कड़ी और 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
डेली कॉलेज बोर्ड के नीतिगत फैसले लेने पर हाईकोर्ट से रोक, विक्रम और प्रियव्रत की जीत खतरे में आई
कांग्रेस ने जारी की इंदौर के 240 पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट, 98 फीसदी पानी जहरीला
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari