Indore water
इंदौर का 90% पानी जहरीला, जीतू पटवारी के आरोप पर महापौर बोले- ये कांग्रेस की ओछी राजनीति
Sanjay Gupta | Published:
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. इंदौर के पानी को जहरीला बताने वाले कांग्रेस के आरोपों पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शहर को बदनाम करने की ओछी राजनीति कर रही है। महापौर ने सैंपल रिपोर्ट और जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए।
समझें क्या है पूरा मामला...
- जीतू पटवारी ने दावा किया कि इंदौर का 90 फीसदी पानी जहरीला है।
- कांग्रेस ने 29 वार्डों से 240 पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे।
- रिपोर्ट में 98 फीसदी सैंपल फेल होने का दावा किया गया।
- महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने रिपोर्ट को झूठ का पुलिंदा बताया।
- नगर निगम अब दोबारा सैंपल जांच कराने की तैयारी में है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को इंदौर में कहा कि कांग्रेस ने इंदौर के 29 वार्डों से 240 पानी के सैंपल लिए और इसकी जांच कराई। इसमें 98 फीसदी सैंपल फेल हुए और 90 फीसदी पानी जहरीला मिला है। अब इस पर महापौर ने जवाब दिया है।
महापौर बोले, तीन माह तक क्यों दबाई रिपोर्ट
पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यह रिपोर्ट झूठ का पुलिंदा भर है। ना ही मानकों के तहत सैंपल लिए गए और ना ही निगम के अधिकारियों को साथ लिया गया। प्लास्टिक की बोतल में सैंपल लिए।
महापौर ने कहा कि लैब भी नोएडा की है, जबकि इंदौर में इसकी टेस्टिंग कराई जा सकती थी। यह पानी की सैंपलिंग का पूरा ठेका कांग्रेस ने दिया और उसी के अनुसार काम किया गया।
यह ओछी और शहर को बदनाम करने की राजनीति
पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि यदि कांग्रेस को लग रहा था कि पानी जहरीला है तो इसकी जानकारी निगम को देना थी। निगम की लैब में तुरंत इन जगहों के सैंपल लेकर जांच कराई जा सकती थी।
महापौर ने कहा कि यदि कहीं कोई कमी होती तो उसे तत्काल ठीक किया जाता, ताकि जनता को सुरक्षित पानी मिल सके। उन्होंने कहा कि नगर निगम अब इन जगहों से दोबारा सैंपल लेकर जांच कराएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
कांग्रेस ने जारी की इंदौर के 240 पानी के सैंपल की जांच रिपोर्ट, 98 फीसदी पानी जहरीला
इंदौर में लॉरेंस बिश्नोई-हैरी बॉक्सर गैंग की मुख्य कड़ी और 25000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
पूर्व विधायक संजय शुक्ला को 30 करोड़ की जमीन की चिंता, सरकार और मास्टर प्लान के खिलाफ गए कोर्ट
सोम डिस्टिलरीज से जीएसटी विभाग की सख्ती, 22 करोड़ वसूले, 61 करोड़ और बाकी
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari