शिवजी के भजन 11 बजे बंद, रिवॉल्यूशन पब में डीजे सवा 11 बजे तक चालू, मचा हंगामा

Vishwanath Singh | Feb 27, 2025, 14:05 IST
Share
The Sootr
The Sootr

शिवरात्रि के मौके पर रात को भजन चल रहे थे। इसी दौरान लगभग पौने 11 बजे ही विजय नगर थाने से पुलिस जवान आए और भजनों को बंद करवाने का कहने लगे।

इंदौर में शिवरात्रि के अवसर पर शिवजी के भजनों को बंद करवाने के लिए जब पुलिस पहुंची तो हंगामा हो गया। क्योंकि कालीमाता मंदिर विजयनगर के नाराज पुजारी और श्रद्धालु मंदिर के पास ही स्थित रिवॉल्यूशन पब पर पहुंचे और बाहर बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ कर डाला। श्रद्धालुओं का आरोप था कि पुलिस की कार्रवाई एक तरफा हो रही है। पब वालों को छोड़ा जा रहा है और मंदिर के भजनों को बंद करवाया जा रहा है।

राजनीति मत करो, बंद मतलब बंद हाेगा

मंदिर के मुख्य पुजारी राहुल यादव ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर रात को भजन चल रहे थे। इसी दौरान लगभग पौने 11 बजे ही विजय नगर थाने से पुलिस जवान आए और भजनों को बंद करवाने का कहने लगे। हमने शिवरात्रि के महोत्सव का हवाला दिया, लेकिन वे नहीं माने और दवाब बनाने लगे। पुलिस जवानों ने डांटते हुए कहा कि राजनीति मत करिए, हमने कहा है बंद मतलब बंद होना चाहिए। पुलिस की सख्ती पर भजनों को बंद कर दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें... इंदौर BRTS हटाने का फैसला, HC में सुनवाई में कमेटी की रिपोर्ट ने माना- अब ये गैर जरूरी

the sootr
the sootr

पब में चल रही थी सूफी नाइट

यह खबर भी पढ़ें... TNCP के 5 अफसरों पर EOW ने 8 साल बाद दर्ज की FIR

चेतावनी दी, 11 बजे बंद हो सभी पब

मुख्य पुजारी यादव ने बताया कि पब में सवा 11 बजे तक गानें बज रहे थे। इसी दौरान पुलिस भी वहां पहुंच गई और उन्हें वहां से हटने का कहने लगी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मंदिर के भजन 11 बजे तक सख्ती से बंद करवाए जा रहे हैं, तो फिर पब भी 11 बजे तक ही बंद होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो अब से मंदिर प्रशासन के लोग ही 11 बजे शहर में निकलेंगे और हर पब को बंद करवाया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बायपास पर बड़े लोगों के पब देर रात तक ना केवल शराब परोसते हैं और तेज आवाज में गाने भी बजाते हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=izgT9ECoBMA

यह खबर भी पढ़ें...जीवनरक्षक दवाएं अमानक घोषित, उपयोग पर तत्काल रोक के आदेश

the sootr
the sootr

कलेक्टर के सख्त निर्देश 11 बजे बंद हों सारे पब

गौरतलब है कि शहर के पब देर रात तक चालू रहने को लेकर कई मर्तबा पुलिस कमिश्नर और कलेक्टर को भी शिकायत हो चुकी है। इसके बाद कलेक्टर ने सख्त हिदायत भी है कि सारे पब 11 बजे तक बंद होने चाहिए। इसके बावजूद पब अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें...Insurance Froud: रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से ठगे 96 लाख, 34 बार में जमा कराए रुपए

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • मध्य प्रदेश
  • protest
  • 2 bar-pubs closed in Indore
  • विजयनगर पुलिस
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग