जीवनरक्षक दवाएं अमानक घोषित, उपयोग पर तत्काल रोक के आदेश

Vishwanath Singh | Feb 25, 2025, 20:33 IST
Share
The Sootr
The Sootr

कॉर्पोरेशन ने जो अमानक दवाओं की सूची मंगलवार को जारी की है उसमें कुछ इंजेक्शन ऐसे भी हैं जिन्हें कि मरीजों को घबराहट और कमजोर होने पर चढ़ाया जाता है।

मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने मंगलवार को 13 तरह की जीवन रक्षक दवाएं, सलाइन और सिरिंज तक अमानक घोषित कर उनकी सूची जारी कर दी है। साथ ही इनके उपयोग किए जाने पर भी तत्काल रोक लगाने के आदेश भी दिए गए हैं। जब सरकारी अस्पतालाें में यह सूची पहुंची तो हड़कंप मच गया, क्योंकि सूची आने के पूर्व ही काफी सारे मरीजों के लिए इनका उपयोग किया भी जा चुका था।

गर्भवती महिलाओं की दवाएं भी अमानक

कॉर्पोरेशन ने जो अमानक दवाओं की सूची जारी की है उसमें कुछ इंजेक्शन ऐसे भी हैं जिन्हें कि मरीजों को घबराहट और कमजोर होने पर चढ़ाया जाता है। साथ ही एनेस्थीसिया में उपयोग आने वाले इंजेक्शन भी अमानक निकले हैं। यही नहीं, गर्भवती महिलाओं को हार्मोन बढ़ाने के लिए दी जाने वाली टैबलेट भी इस सूची में शामल हैं।

The Sootr
The Sootr

यह खबर भी पढ़ें... यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट आदेश- सभी विशेषज्ञों की रिपोर्ट से बताइए, सावधानी के सबूत दीजिए

कार्डियक इमरजेंसी में काम आने वाली दवाएं भी शामिल

इन 13 दवाओं की सूची में किडनी फेन होने व मरीज की गंभीर स्थिति होने पर लगाए जाने वाले इंजेक्शन भी अमानक पाए गए हैं। इसके साथ ही कार्डियक इमरजेंसी में काम आने वाले इंजेक्शन को भी शासन ने अमानक माना है। इसी सूची में खून पतला करने वाली गोली भी शामिल है।

The Sootr
The Sootr

यह खबर भी पढ़ें... गंजों का मेला : 20 रुपए में सिर पर बाल उगाने का दावा, आस में हजारों लोग पहुंचे

सरकारी लैब की जांच रिपोर्ट से हुआ खुलासा

कॉर्पोरेशन ने जो रिपोर्ट जारी की है उसके पूर्व इन दवाओं को लेकर शासन को अमानक होने की शिकायत मिली थी। उसके बाद दवाओं की सैंपलिंग करवा कर जांच के लिए एनएबीएल लैब भेजा गया। वहां से आई रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है।

यह खबर भी पढ़ें... ट्रैफिक नियम तोड़ने पर मिली अनोखी सजा, एक घंटे तक संभालना पड़ा ट्रैफिक

ये दवाएं निकलीं अमानक

डेक्सट्रोस 500 एमएल इंजेक्शन केटामाइन हाईड्रोक्लोराइड 10 एमएल इंजेक्शन माइक्रोनाइज्ड प्रोगेस्टेरॉन 100 एमजी टैबलेट सोडियम बाईकार्बोनेट 10 एमएल इंजेक्शन मैनिटोल 100 एमएल इंजेक्शन नाइट्रोग्लीसरिन 5 एमएल इंजेक्शन के 2 बैच एस्प्रिन लो डोज 75 एमजी टैबलेट नॉर्मल सलाइन 500 एमएल इन्फ्युशन के 3 बैच डिस्पोजेबल सिरिंज विथ निडिल के 2 बैच

दो दिन पूर्व ही डॉक्टरों ने किया था आंदोलन

मप्र शासकीय स्वशासी चिकित्सक महासंघ ने पिछले दिनों एक आंदोलन किया था। उसमें मुख्य संयोजक डॉ. रोकेश मालवीय ने बताया था कि पिछले साल सितंबर-अक्टूबर में हजारों जीवनरक्षक दवाइयां और मल्टीविटामिन तक अमानक पाई गईं। ये दवाइयां मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में उपयोग की जा रही थीं, जहां लाखों लोग इलाज करवाने आते हैं। हमने इस मुद्दे को बहुत प्रमुखता से उठाया, लेकिन इस गंभीर अपराध पर आवश्यक आपराधिक प्रकरण दर्ज करने के बजाय, केवल कुछ दवाइयों को कुछ समय के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें... होलकर कॉलेज में छात्रों को रेन डांस की नहीं मिली मंजूरी, 150 प्रोफेसर बनाए गए बंधक

Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • Hospital
  • doctors
  • medicine
Weather Update: मानसून की विदाई के साथ बदला मौसम: राजस्थान में चढ़ा पारा, MP-CG में भी बढ़ी गर्मी

By Amresh Kushwaha

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल

By Sandeep Kumar

उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: कलेक्टर-एसपी से मिले आरिफ मसूद फिर अपनी पार्टी के नेताओं पर उठाए सवाल
अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल

By Ramanand Tiwari

अमित शाह थे तो भोपाल, लेकिन दिल लगा था दिल्ली में, आखिर क्यों कि दो बार पीएम मोदी से बात, प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कैंसिल
एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई

By Sandeep Kumar

एक कचौड़ी दो समोसा नारे पर बोले शिवराज सिंह चौहान, बेटियों को ऐसा नारा लगाने की नौबत क्यों आई
भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!

By Ramanand Tiwari

भोपाल में सीलिंग का खतरा फिर लौटा: राहत के ड्राफ्ट में भी कारोबार की कई शर्तें, व्यापारियों की बढ़ेंगी मुश्किलें!