इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा चुनाव में वोट बैंक से दोनों भाटिया पर भारी पड़ सकते हैं छाबड़ा
Sanjay Gupta | Sept 17, 2024, 14:37 IST
बॉबी,रिंकू, मोनू का क्या होगा
भू माफिया के रूप में जाने वाले बॉबी की लोकप्रियता सिख समाज में अच्छी मानी जाती है। 11 साल पहले जब गुरसिंह सभा के चुनाव हुए थे, जब बॉबी छाबड़ा जेल से छूटे ही थे तब भी संगत ने नवाजा था।
इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा चुनाव के लिए नाम स्क्रूटनी के बाद नामांकन भरने वालों की सूची लग गई है। अब सिख समाज में चर्चा का विषय है कि क्या छाबड़ा दोनों भाटिया पर भारी पड़ेंगे क्योंकि छाबड़ा का वोट बैंक भाटिया पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। हालांकि नाम वापसी के बाद ही सही आंकलन होगा।
अब इंतजार है कि इसमें से नाम वापस कौन लेता है। नाम वापसी गुरुवार को होना है और इसी दिन अंतिम दावेदारों की सूची चस्पा हो जाएगी। सभी की नजरें रिंकू भाटिया, मोनू भाटिया और बॉबी छाबड़ा पर लगी हुई है। रिंकू ने केवल अध्यक्ष के लिए नामांकन दिया है, लेकिन मोनू और ब़ॉबी ने अध्यक्ष और सचिव दोनों पदों के लिए नामांकन भरे हैं।
अध्यक्ष पद के लिए खंडा पैनल से वर्तमान अध्यक्ष रिंकू उर्फ मनजीत सिंह भाटिया ने नामांकन भरा है। वहीं फतेह पैनल के हरपाल सिंह उर्फ मोनू भाटिया, खालसा पैनल के रणवीर सिंह उर्फ बॉबी छाबड़ा, बॉबी के ही करीबी कुलवंत सिहं उर्फ कांचा छाबड़ा और इसके साथ ही प्रितपाल सिंह उर्फ बंटी भाटिया, राजवीर सिंह होरा ने फार्म भरा है। वहीं सचिव पद के लिए पांच नामाकंन आए। इसमें इंदरजीत सिंह होरा, मोनू भाटिया, बॉबी छाब़ड़ा. प्रितपाल सिंह बंटी भाटिया, राजवीर सिंह होरा, कुलवंत सिंह छाबड़ा शामिल है। वहीं कार्यकारिणी के 17 पदों के लिए 40 उम्मीदवार है।
![sanjay gupta]()
अब इंतजार है कि इसमें से नाम वापस कौन लेता है। नाम वापसी गुरुवार को होना है और इसी दिन अंतिम दावेदारों की सूची चस्पा हो जाएगी। सभी की नजरें रिंकू भाटिया, मोनू भाटिया और बॉबी छाबड़ा पर लगी हुई है। रिंकू ने केवल अध्यक्ष के लिए नामांकन दिया है, लेकिन मोनू और ब़ॉबी ने अध्यक्ष और सचिव दोनों पदों के लिए नामांकन भरे हैं।
अध्यक्ष और सचिव दोनों के लिए यह है दावेदार
क्या है भाटिया और छाबड़ा का वोट गणित
- इंदौर श्री गुरु सिंघ सभा की मतदाता संख्या करीब 12 हजार है।
- इसमें छाबड़ा, खनूजा, अरोरा, सलूजा, टूटेजा का वोट बैंक 5900 का है।
- वहीं भाटिया के वोट बैंक की बात करें तो इनकी संख्या 3900 है।
sanjay gupta
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA