इंदौर में 7 नवंबर को होंगे श्री गुरुसिंघ सभा के चुनाव
Sanjay Gupta | Nov 02, 2024, 22:13 IST
Shri Gurusingh Sabha Election
मध्य प्रदेश के इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की तारीख एक बार फिर बदल गई है। शनिवार 2 नवंबर को प्रशासन के साथ हुई बैठक में नई चुनाव की तारीख 7 नवंबर तय की गई है।
INDORE : इंदौर में श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की तारीख एक बार फिर बदल गई है। शनिवार 2 नवंबर को प्रशासन के साथ हुई बैठक में नई चुनाव की तारीख 7 नवंबर तय की गई है। 8 नवंबर को मतगणना करते हुए रिजल्ट घोषित किया जाएगा हाईकोर्ट के आदेश पर 3 नवंबर को यह चुनाव होना तय हुआ था, लेकिन तारीख को बदलने का पत्र एक बार फिर जिला कलेक्टर के पास गया था।
हाईकोर्ट में चुनाव को लेकर लगी याचिका के दौरान माननीय बेंच ने फर्म्स एंड सोसायटी व शासन से ही पूछा था कि किस तारीख पर चुनाव करा सकते हैं, इस पर 3 नवंबर बोला गया। फिर मतदाता सूची को लेकर छुटिटयों में लगी याचिका में भी 3 नवंबर को ही चुनाव कहा गया। लेकिन चुनाव कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी हरप्रीत सिंह बक्शी (सूदन) और फर्म्स एंड सोसायटी अधिकारियों को अधिकारी व स्टॉफ ही नहीं मिला। इसके चलते तीन नंवबर को चुनाव कराना मुश्किल हो गया। इस मामले में सूदन ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। ताकि स्टॉफ उपलब्ध हो सके।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव फिर आगे बढ़ेंगे, इसलिए बदलेगी तारीख
श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की याचिका पर HC नाराज, कहा- समय बर्बाद किया
नई तारीख 7 नवंबर तय हुई। जिससे अधिकारी छुटिटयों से लौट आएंगे तो चुनाव कराना आसान होगा। हर मतदान केंद्र पर 25-30 का स्ट़ॉफ लगेगा, कुल चार मतदान केंद्र है। ऐसे में करीब सौ अनुभवी लोगों की जरूरत है। यह दोनों पैनल व सभी की सहमति से ही तय हुआ।
नई तारीख वोटिंग की 7 नवंबर है और ऐसा होने के साथ अगले दिन काउंटिंग का रखा जाएगा यानी 8 नवंबर काउंटिंग कर रिजल्ट घोषित होगा। हालांकि तारीख भले ही बदल रही है लेकिन चुनाव टलने वाली बात अब नहीं है दिख रही।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में गुरुसिंघ सभा चुनाव पर फर्म्स एंड सोसायटी ने जारी किए आदेश
इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव पर हाईकोर्ट ने नहीं दिया स्टे, रिंकू, सुग्गा की सभी आपत्तियां खारिज
हाईकोर्ट ने चुनाव पर लगी याचिका को हाईकोर्ट का कीमती समय बर्बाद करने वाला बताया। इसे खालसा-फतेह पैनल के हरपाल उर्फ मोनू भाटिया अपनी और संगत की जीत बता रहे हैं तो वहीं खंडा पैनल के रिंकू भाटिया भी इसे अपनी और संगत की जीत बता रहे हैं। रिंकू भाटिया का कहना है कि हमने मतदाता सूची को लेकर मांग की थी वह मान ली गई है और इसी तरह आब्जर्वर नियुक्ति की मांग थी वह भी मान ली गई है, यह संगत की जीत है। वहीं मोनू का भी कहन है कि चुनाव को लेकर अड़चन लगाने वाली सभी कोशिश हाईकोर्ट से खारिज हो गई है और इसे समय की बर्बादी बताया गया है, यह संगत की जीत है।
क्यों बदली तारीख
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव फिर आगे बढ़ेंगे, इसलिए बदलेगी तारीख
श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव की याचिका पर HC नाराज, कहा- समय बर्बाद किया
नई तारीख यह हुई
काउंटिंग और रिजल्ट कब
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर में गुरुसिंघ सभा चुनाव पर फर्म्स एंड सोसायटी ने जारी किए आदेश
इंदौर श्री गुरुसिंघ सभा चुनाव पर हाईकोर्ट ने नहीं दिया स्टे, रिंकू, सुग्गा की सभी आपत्तियां खारिज
दोनों ही बता रहे संगत की जीत
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari