इंदौर नगर निगम के स्लॉटर हाउस के लिए MIC मेंबर शुक्ला आदतन अपराधी मंजूर को दिखाने ले गए जमीन
Sanjay Gupta | Jun 02, 2025, 12:45 IST
nagar nigam indore
इंदौर नगर निगम में स्लॉटर हाउस को लेकर गुपचुप गतिविधियाँ शुरू हो गई हैं। MIC सदस्य अश्विनी शुक्ला ने 11 आपराधिक मामलों वाले आदतन अपराधी मंजूर खान को स्लॉटर हाउस के लिए जमीन दिखाने ललेड़ीपुरा ले गए।
इंदौर नगर निगम में अब स्लॉटर हाउस के लिए खेल शुरू हो चुका है। इसके लिए गुपचुप तरीके से एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला एक आदतन अपराधी जिस पर 11 केस दर्ज है उस साथ लेकर ललेड़ीपुरा में जमीन दिखाने ले गए।
हाल ही में आबकारी विभाग ने अवैध भांग फैक्ट्री से भांग बनाने की मशीन और 300 किलो भांग पकड़ी थी। यह मंजूर खान से जुड़ी है, यह पूर्व कांग्रेस पार्षद सादिक खान के भाई है और वर्तमान कांग्रेस पार्षद (वार्ड 73) शाहिन सादिक खान के देवर है।
शुक्ला कुछ अन्य साथियों के साथ मंजूर खान को यह जमीन दिखाने के लिए कुछ दिन पहले लेकर गए। इस दौरान वहां पर मंजूर ने नगर निगम का बोर्ड लगवाया। इसमें लिखा था- मीटर प्रोसेसिंग यूनिट रन बाय इंदौर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन।
यह भी पढ़ें...MP की बिजली कंपनी के संशोधित रिजल्ट पर भी उठे सवाल, एक पाली से केवल 20 और दूसरे से 525 चयनित
स्लॉटर हाउस को नया टेक्निकल नाम दिया गया है, ताकि लोग इसे लेकर विरोध नहीं करें। यह पूरा काम मंजूर खान की पसंद से हो रहा है। इस मामले में द सूत्र ने शुक्ला से फोन पर बात की तो पहले सवाल सुना और इसके बाद कहा कि मैं व्यस्त हूं बाद में बात करता हूं, इसके बाद ना फोन पर जवाब दिया और ना ही वाट्सअप मैसेज का।
![mp news saulter house]()
बताया जा रहा है कि इस स्लॉटर हाउस के लिए टेंडर कांग्रेस सरकार के समय हुआ था और मंजूर खान ने यह काम हाथ में लिया है। इसके बाद जमीन को लेकर विवाद आया वहीं बीजेपी सरकार के समय स्लॉटर हाउस को लेकर विवाद उठने की बात होने से इसे टच नहीं किया गया, लेकिन अब फिर मंजूर खान सक्रिय हुए और उनकी मदद के लिए बीजेपी पार्षद और एमआईसी मेंबर अश्विनी शुक्ला ने कमान संभाली है। इसके बाद फिर इस काम में तेजी आई है।
यह भी पढ़ें...INDORE METRO में मना 26 हजार लोगाें का संडे, 7 दिन फ्री है, अभी केवल घूमने, सेल्फी और फोटो वालों की भीड़
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
कांग्रेस पार्षद के देवर खोलेगा स्लॉटर हाउस
मंजूर पर एक दो नहीं बल्कि 11 आपराधिक केस
मंजूर मुजाहिद पिता मोहम्मद रफीक निवासी 48-49 ब्रुकबांड़ कॉलोनी इंदौर की अवैध भांग फैक्ट्री केस में जांच चल रही है। वहीं मंजूर पर एक-दो नहीं बल्कि 11 केस दर्ज है। यह केस उस पर 1996 से 2020 के दौरान किए गए अपराधों के लिए है। इसमें आबकारी एक्ट के ही चार केस हैं तो एक केस राजगढ़ ब्यावहार में एनडीपीएस का भी है। वहीं इंदौर के रावजीबाजार में तीन केस, जूनी इंदौर थाने में तीन केस, तो वहीं लसूडिया, एरोड्रम, छत्रीपुरा, पंढरीनाथ इन सभी थानों में भी केस दर्ज है। इसमें आबकारी, एनडीपीएस के साथ ही मारपीट, जान से मारने की धमकी जैसी धाराएं लगी हुई है। मंजूर का निवास 48-49 ब्रुकबांड कॉलोनी है और इसी के पड़ोस में पार्षद शाहीन खान का भी घऱ (50, ब्रुकबांड कॉलोनी) है।
गुपचुप ले गए जमीन दिखाने
यह भी पढ़ें...MP की बिजली कंपनी के संशोधित रिजल्ट पर भी उठे सवाल, एक पाली से केवल 20 और दूसरे से 525 चयनित
स्लॉटर हाउस को नया टेक्निकल नाम दिया गया है, ताकि लोग इसे लेकर विरोध नहीं करें। यह पूरा काम मंजूर खान की पसंद से हो रहा है। इस मामले में द सूत्र ने शुक्ला से फोन पर बात की तो पहले सवाल सुना और इसके बाद कहा कि मैं व्यस्त हूं बाद में बात करता हूं, इसके बाद ना फोन पर जवाब दिया और ना ही वाट्सअप मैसेज का।
mp news saulter house
कांग्रेस सरकार के समय टेंडर होने की बात
यह भी पढ़ें...INDORE METRO में मना 26 हजार लोगाें का संडे, 7 दिन फ्री है, अभी केवल घूमने, सेल्फी और फोटो वालों की भीड़
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari