इंदौर भूमाफिया अरुण डागरिया, अतुल सुराणा, पुष्पेंद्र ठाकुर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, केस दर्ज करने की मांग

Sanjay Gupta | Sept 30, 2025, 14:56 IST
Share
indore arun dagariya
indore arun dagariya

इंदौर कलेक्ट्रेट में मंगलवार को पीड़ित प्लॉट धारक पोस्टर और बैनर लेकर पहुंचे और उन्होंने भूमाफिया अरुण डागरिया, अतुल सुराणा और पुष्पेंद्र ठाकुर के खिलाफ नारे लगाए।

Indore. मध्यप्रदेश केइंदौर में जमीन की धोखाधड़ी में जाने-पहचाने नाम भूमाफिया अरुण डागरिया, अतुल सुराणा और पुष्पेंद्र ठाकुर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जमकर नारेबाजी हुई। जनसुनवाई में पीड़ित प्लॉट धारक पोस्टर, बैनर लेकर पहुंचे और भूमाफियाओं के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही इन पर कठोर कार्रवाई नहीं होने से प्रशासन से भी नाराजगी जाहिर की।

शिकायतों की माला पहनकर पहुंचे पीड़ित

मामला सेटेलाइट वैली (एनक्लेव) से जुड़ा है, जो इन तीनों द्वारा असरावद खुर्द गांव तहसील इंदौर में काटी गई है। पीड़ित इनके खिलाफ सालों से शिकायत कर रहे हैं। अभी तक की गई शिकायतों की पूरी माला पहनकर ही वह जनसुनवाई में पहुंचे। इन्होंने कहा कि यह माला ही हम प्रशासन को भेंट करेंगे, ताकि हमारी पीड़ा उन्हें पता चले। हम सालों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन ये अभी भी भूमाफिया खुले घूम रहे हैं।
ये भी पढ़िए... भूमाफिया अरूण डागरिया के बेटे आदित्य उलझे, अवैध कॉलोनी काटने का केस, प्रशासन ने लगाई रोक

यह की कलेक्टर को शिकायत

a363ab9e-b92
a363ab9e-b92

2aa27578-243
2aa27578-243

पीड़ितों ने कहा कि डागरिया, सुराणा व ठाकुर द्वारा कॉलोनी काटी गई, लेकिन कोई भी विकास कार्य पूरा नहीं किया गया। मेंटनेंस के नाम पर और कब्जे के पहले एनओसी के नाम पर राशि मांगी जा रही है। क्लब हाउस और बगीचे की जमीन पर भी प्लॉट काटकर बेच दिए हैं और बंधक प्लॉट भी बेच डाले हैं। हमें ना पूरी तरह कब्जा मिल रहा है, ना विकास कार्य पूरे हुए, भवन बनाने की मंजूरी भी नहीं मिल रही है और ना बैंक लोन दे रहे हैं। हमें कहा जाता है कि जितने में प्लॉट खरीदा उतने में हमें वापस बेच दो, जबकि जमीन की कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। इस मामले की पूरी जांच होना चाहिए।

834363a8-e5c
834363a8-e5c

ये भी पढ़िए... इंदौर निगम भूमाफिया अरूण डागरिया, जैन की प्रिंसेस स्टेट कर रहा वैध, विवादित अक्षरधाम भी सूची में

डागरिया के बेटे पर भी उलझे

डागरिया के साथ ही उनका बेटा आदित्य डागरिया भी जमीन मामले में उलझना शुरू हो चुका है। अगस्त 2025 में ही जिला प्रशासन ने उन पर अवैध कॉलोनी काटकर प्लॉट बेचने का केस दर्ज कर नोटिस जारी किया है, जिस पर सुनवाई जारी है।

ये भी पढ़िए... MP News: इंदौर खजराना के भूमाफिया मनोज नागर पर चली गोलियां, अस्पताल में भर्ती

ये भी पढ़िए... इंदौर न्यूज: इंदौर भूमाफिया मनोज नागर 3 गोलियों के बाद खतरे से बाहर, BJP की बैठकों में भी शामिल होता रहा

डागरिया, जैन पर प्रशासन ने कराई थी एफआईआर

डागरिया का यह कोई अकेला मामला नहीं है। साल 2024 में उसके खिलाफ लगातार आ रही शिकायतों की जांच के बाद प्रिंसेंस स्टेट कॉलोनी विवाद में डागरिया और महेंद्र जैन के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। डागरिया भू माफिया अभियान के तहत जेल भी जा चुका है।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • जनसुनवाई
  • अरुण डागरिया
  • भूमाफिया अरुण डागरिया
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग