इंदौर के होलकर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी, हो सकता है बड़ा धमाका
Sanjay Gupta | May 12, 2025, 13:13 IST
holkar steduim bomb
भारत-पाक तनाव के बीच इंदौर के होलकर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एमपीसीए को मिले ईमेल के बाद क्राइम ब्रांच और बम स्क्वॉड ने स्टेडियम की सघन जांच की।
भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच में इंदौर के होलकर स्टेडियम को चार दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई मेल के जरिए यह एमपीसीए (मप्र क्रिकेट एसोसिएशन) को दी गई। इसके बाद क्राइम ब्रांच और पुलिस को जानकारी दी गई और पूरे स्टेडियम की बम स्क्वॉड से जांच कराई जा रही है।
नए ईमेल में धमकी दी गई है कि- अगर समय रहते स्टेडियम को खाली नहीं कराया गया तो यहां बड़ा धमाका हो सकता है। इस ईमेल में जिस तरह से धमकी दी गई है उससे सुरक्षा एजेंसी चिंतित है और तत्काल स्टेडियम के कोने-कोने की जांच की जा रही है। दो दिन पहले ही बांबे अस्पताल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसमें पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
यह भी पढ़ें...इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा पाकिस्तान से पंगा मत लो
एमपीसीए के आधिकारिक ईमेल पर चार दिन पहले आई धमकी में लिखा था कि आपके स्टेडियम में विस्फोट होगा। पाकिस्तान से पंगा मत लो। अपनी सरकार को समझाओ। पाकिस्तान के विश्वसनीय स्लीपर सेल देशभर में हैं। इस धमकी के साथ ही इसमें ऑपरेशन सिंदूर की भी बात है। लिखा है कि ऑपरेशन सिंदूर के कारण आपके स्टेडियम और अस्पताल में ब्लास्ट हो सकता है।
हालांकि इसमें किसी स्टेडियम का नाम नहीं लिखा लेकिन चूंकि मेल एमपीसीए को मिला था और इसका मुख्यालय इंदौर है, ऐसे में माना गया कि यह स्टेडियम होलकर ही है। अस्पताल को लेकर कोई स्पष्ट नहीं हुआ था। लेकिन दो दिन बाद बांबे अस्पताल को अलग से धमकी आ गई थी।
यह भी पढ़ें...इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, थाने में अज्ञात पर केस
thesootr links
Indore Holkar Stadium | Holkar Stadium in Indore | होलकर स्टेडियम इंदौर | एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
स्टेडियम खाली कराओ, बड़ा धमाका हो सकता है
यह भी पढ़ें...इंदौर के होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा पाकिस्तान से पंगा मत लो
इसके पहले वाले ई मेल में लिखा हम पाकिस्तान के स्लीपर
हालांकि इसमें किसी स्टेडियम का नाम नहीं लिखा लेकिन चूंकि मेल एमपीसीए को मिला था और इसका मुख्यालय इंदौर है, ऐसे में माना गया कि यह स्टेडियम होलकर ही है। अस्पताल को लेकर कोई स्पष्ट नहीं हुआ था। लेकिन दो दिन बाद बांबे अस्पताल को अलग से धमकी आ गई थी।
यह भी पढ़ें...इंदौर के बॉम्बे हॉस्पिटल को बम से उड़ाने की मिली धमकी, थाने में अज्ञात पर केस
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
Indore Holkar Stadium | Holkar Stadium in Indore | होलकर स्टेडियम इंदौर | एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari