इंदौर में नरवाई जलाने पर 3 किसानों पर एफआईआर, 770 किसानों से वसूला 16 लाख 71 हजार अर्थदंड

Vishwanath Singh | Apr 17, 2025, 13:02 IST
Share
The Sootr
The Sootr

इंदौर जिले में फसल अवशेष (नरवाई) जलाने वालों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसमें इंदौर जिले में बुधवार को एक दिन में ही 102 किसानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए 3 लाख 9 हजार 500 रुपए का अर्थदंड किया गया है।

इंदौर में अभी तक जहां पराली (नरवाई) जलाने को लेकर अर्थदंड लगाया जा रहा था तो दूसरी तरफ अब कलेक्टर आशीष सिंह ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें 3 किसानों पर एफआईआर कराई गई है। इसके अलावा नरवाई जलाने वाले कुल 770 किसानों पर अर्थदंड लगाने की कार्रवाई की गई है। जिनसे कुल 16 लाख 71 हजार रुपए का अर्थ दंड वसूला गया है।

The Sootr
The Sootr

एक ही दिन में 102 किसानों पर हुई कार्रवाई

इंदौर जिले में फसल अवशेष (नरवाई) जलाने वालों के विरुद्ध कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशन में सख्त कार्रवाई की जा रही है। जिसमें इंदौर जिले में बुधवार को एक दिन में ही 102 किसानों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए 3 लाख 9 हजार 500 रुपए का अर्थदंड किया गया है। यह कार्यवाही आगामी दिनों में भी निरन्तर जारी रहेगी। वहीं, जो तीन एफआईआर दर्ज कराई गई हैं उसमें से एक हातोद क्षेत्र, एक जूनी इंदौर क्षेत्र और एक अन्य बिचोली हप्सी क्षेत्र में दर्ज कराई गई है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के डेली कॉलेज में 19 अप्रैल को होगा 'देवास कप' पोलो एग्जीबिशन मैच, शामिल होंगे देशभर के खिलाड़ी

कृषक संवाद कार्यक्रम कर समझा रहे

जिले में ग्राम पंचायत मुख्यालय पर कृषि से संबंधित मैदानी अधिकारियों व राजस्व विभाग के पटवारियों द्वारा पंचायत सचिवों के साथ समन्वय कर कृषक संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसानों से किसानों को अवगत कराया जा रहा है। किसानों से अपील की जा रही है कि नरवाई न जलाएं, नरवाई जलाने से पर्यावरण को नुकसान होता है। किसान यदि नरवाई जलाता है तो राज्य शासन के नोटिफिकेशन प्रावधान अनुसार पर्यावरण विभाग द्वारा उक्त अधिसूचना अंतर्गत नरवाई में आग लगाने के विरुद्ध पर्यावरण क्षतिपूर्ति राशि दण्ड का प्रावधान निर्धारित किया गया है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर के सबसे मंहगे काॅन्सर्ट अरिजीत सिंह के आयोजकों से मिलेगा भारी-भरकम टैक्स, निगम से हुई मीटिंग

एनजीटी ने यह दिया है आदेश

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर चौराहों पर छांव के नाम पर हुए होर्डिंग घोटाले पर महापौर आए बचाव में, बैठक बुलाई

पराली नहीं जलाई तो किसानों को मिलेगा पैसा

मप्र में पराली जलाने के बढ़ते मामलों के बीच सरकार किसानों के लिए एक नई स्कीम लेकर आ रही है। इसके तहत जो किसान सरकार की पांच शर्तों को पूरा करेंगे उन्हें सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। इसमें पराली जलाने से मुक्त खेती को अपनाने के साथ कीटनाशकों का कम इस्तेमाल करने की भी शर्त शामिल है। एक एकड़ खेत वाले किसान को 1500 रुपए से लेकर 3 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि देने की योजना है। सरकार ने इस नई स्कीम को अन्नदाता मिशन (कृषक कल्याण मिशन) नाम दिया है। इसके जरिए किसानों की आय बढ़ाने के साथ साथ उन्हें जलवायु अनुकूल खेती और फसलों के सही दाम दिलाना है। बता दें कि मंगलवार यानी 15 अप्रैल को हुई कैबिनेट मीटिंग में इस मिशन को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। सरकार ने मिशन के लिए 2028 तक का टारगेट भी तय किया है। इसमें 2.69 लाख वनाधिकार ( एफआरए) पट्टाधारी किसानों को 100 फीसदी फायदा देना है।

यह खबर भी पढ़ें...इंदौर कलेक्टर की पटवारियों को दो टूक- छुट्टी के दिन आओ या ट्रांसफर ले लो, आज रेंडमाइजेशन

Tags:
  • इंदौर
  • किसान
  • कलेक्टर
  • आशीष सिंह
  • नरवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि