आत्महत्या से पहले दुल्हन बना युवक, पुलिस को समझ नहीं आ रही गुत्थी...जानें कहां का है मामला

Pratibha ranaa | May 18, 2024, 13:35 IST
Share
Indore student committed suicide
Indore student committed suicide

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में आत्महत्या का अजब गजब मामला सामने आया है। हाथ में चूड़ी और साड़ी पहन बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

INDORE. पहले दुल्हन की तरह सजा। हरी चूड़ियां, बिंदिया, साड़ी और 16 श्रृंगार किए, फिर फांसी पर लटक कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली... मामला इंदौर के भावरकुआं थाना क्षेत्र का है। यहां बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। ( Indore student committed suicide )

हाथ में चूड़ी और साड़ी पहन की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, इंदौर के भावरकुआ थाना क्षेत्र स्थित खंडवा नाका में रहने वाले 22 साल के युवक ने हाथ में चूड़ी और साड़ी पहन सुसाइड कर लिया। दावा किया जा रहा है कि युवक ने तीन- चार दिन पहले फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। बदबू आने के बाद पड़ोस में रहने वाले लोगों को शक हुआ, तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात

जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। इस दौरान पुलिस को छात्र का शव फांसी पर लटका मिला। जानकारी के मुताबिक युवक इंदौर में रहकर महाराणा रणजीत सिंह कॉलेज में पुनीत बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था। हालांकि अब तक आत्महत्या का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हर एंगल पर काम कर रही पुलिस

पुलिस इस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है। कहीं ये मामला ट्रांसजेंडर से जुड़ा तो नहीं है। बता दें, यौन और लैंगिक विषमता के चलते ट्रांसजेंडर समुदाय को सामाजिक, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भेदभाव का सामना करना पड़ता है। कहीं युवक ने डिप्रेशन में आकर तो नहीं ये कदम उठाया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • Indore student committed suicide
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि