सुमित्रा महाजन के बेटे के शोरूम पर BJP नेता के रिश्तेदार ने की तोड़फोड़
Sanjay Gupta | Dec 07, 2024, 11:30 IST
sumitra mahajan
इंदौर में सबसे लंबे समय तक सांसद रहने वालीं और पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के परिवार पर बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। उनके बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम पर न केवल तोड़फोड़ की गई बल्कि पोते के साथ मारपीट भी की गई है।
इंदौर में सबसे लंबे समय तक सांसद रहीं और पूर्व स्पीकर सुमित्रा महाजन के परिवार पर बीजेपी नेताओं के रिश्तेदारों ने हमला कर दिया। उनके बेटे मिलिंद महाजन के शोरूम पर न केवल तोड़फोड़ की गई बल्कि पोते सिद्धार्थ महाजन के साथ भी मारपीट की गई है। घटना के बाद पीड़ित थाने मेंशिकायत दर्ज कराने गए, लेकिन पुलिस एफआईआर ही टालती रही। जब मामला उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तब केस दर्ज हुआ और वह भी सिर्फ एक व्यक्ति पर।
इस दौरानसुमित्रा महाजन केपोते सिद्धार्थ महाजन के साथ भी हाथापाई की गई। इसके बाद सभी आरोपीगाड़ीलेकर निकलने लगे, गार्ड गणेश दुबे ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उस पर भी यह लोग गाड़ी चढ़ाने लगे, वह अलग हट गया जिससे उसकी जान बच गई। इसके बाद सभी वहां से रवाना हो गए। बाद में जब मैनेजर एफआईआर दर्ज कराने के लिए पहुंचे तो टीआई नीरज मेढा ने इसमें जमकर टालमटोली की। बात उच्च स्तर पर पहुंची तो फिर जाकर सौरभ पर केस दर्ज किया गया। इस घटना पर प्रतापकरोसियाका कहना है कि मेरेताईसे अच्छे संबंध हैं, सौरभ ने जो किया उसके लिए मैंने ही पुलिस को बोला था कि कार्रवाई की जाए।
यह हुआ मामला
नेमावर रोड पर स्थित मिड्रवेस ऑटोमोबाइल शोरूम मिलिंद महाजन का है, यहां पर उनका सर्विस सेंटर भी है। शोरूम पर बीजेपी नेता प्रताप करोसिया के रिश्तेदार सौरभ ने अपनी गाड़ी सर्विस के लिए डाली थी। उसके बाद वह शुक्रवार की शाम को इसे लेने के लिए यहां आया, लेकिन मैनेजर भूषण दीक्षित से बिना पैसे दिए ही गाड़ी ले जाने की जिद करने लगा था। मैनेजर ने जब उसे रोका तो वह गालियां देने लगा और कहा कि किसके बाप में हिम्मत है जो रोक ले। सौरभ के साथ सात-आठ अन्य लोग भी थे। मैनेजर भूषण के मना करने पर उसे जमकर पीटा और शोरूम के चेंबर पर पत्थर मारे, कुर्सियां भी फेंक दी थी।
पोते को मारा, गार्ड पर की गाड़ी चढ़ाने की कोशिश
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari