कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की जमानत होते ही मंदिर में उसके नाम से धमकी

Sanjay Gupta | Published:
Share
indore temple woman threatens anwar kadri dacoit
indore temple woman threatens anwar kadri dacoit

इंदौर में कांग्रेस के पूर्व पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की हाल ही में जमानत के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। गोवर्धन नाथ मंदिर में एक महिला ने कादरी के नाम पर धमकियां दी है। इसके चलते मंदिर मे आने वाले भक्त परेशान हो गए हैं।

INDORE. इंदौर में पूर्व कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी उर्फ डकैत की दो दिन पहले ही हाईकोर्ट से जमानत हुई है। लव जिहाद को फंडिंग सहित 26 अपराध के आरोपी डकैत के नाम से अब नया कांड सामने आया है। एक मंदिर में महिला ने उनके करीब होने की बात कहते हुए धमकी दी है।

मंदिर प्रबंधन ने पुलिस में की ये शिकायत

इंदौर के प्रसिद्ध गोवर्धन नाथ मंदिर प्रबंधन ने पुलिस कमिश्नर और मल्हारगंज थाना प्रभारी से शिकायत की है। इसमें कहा गया है कि श्री गोवर्धन नाथ मंदिर में एक महिला के जरिए अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और झगड़े किए जा रहे हैं।

महिला के माध्यम से पूर्व पार्षद अनवर कादरी (डकैत) के नाम पर धमकाया जा रहा है। मंदिर में रोज़ाना हजारों कृष्णभक्त आते है। इस वजह से उन्हें बहुत परेशानी हो रही है।

c63d0207-31b
c63d0207-31b


कादरी से संबंध, सबको निपटा दूंगी

मल्हारगंज थाने के अंतर्गत आने वाले प्रसिद्ध गोवर्धन नाथ मंदिर के प्रबंधन ने मंजू शर्मा के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में कहा गया है कि महिला के जरिए मंदिर में भीड़-भाड़ में धक्का-मुक्की, गंदे तरीके से अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की जाती है।

जब विरोध किया जाता है, तो वह पूर्व पार्षद अनवर कादरी (डकैत) के नाम पर धमकाती है। कहती है कि मेरे नेता अनवर कादरी से अच्छे रिश्ते हैं, सबको निपटा दूंगी। मंदिर प्रबंधन ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।

d828f4fc-a26
d828f4fc-a26


हाईकोर्ट ने दी है जमानत

हाईकोर्ट इंदौर खंडपीठ ने 4 फरवरी को जेल में बंद कादरी को जमानत दी है। जमानत मिलने की शर्त यह है कि वह हर रविवार को थाने में जाकर हाजिरी देंगे और 25 हजार का मुचलका भी भरेंगे। जब तक ट्रायल चलेगा, यह हाजिरी चलती रहेगी। अगर शर्त का उल्लंघन किया गया, तो जमानत रद्द भी हो सकती है।

ये कबरें भी पढ़िए...

इंदौर न्यूज: इंदौर लव जिहाद फंडिंग के आरोपी अनवर कादरी को थाने में लगानी होगी हाजिरी, ऐसे मिली जमानत

इंदौर में लव जिहाद की फंडिंग और 26 अपराधों के आरोपी अनवर कादरी को हाईकोर्ट से जमानत

लव जिहाद की फंडिंग के आरोपी पूर्व पार्षद अनवर कादरी बोले- BJP में नहीं गया इसलिए झूठा फंसाया

इंदौर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में दिखा कड़ा मुकाबला, मनीष यादव बने अध्यक्ष, गड़कर सचिव

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • हाईकोर्ट
  • लव जिहाद
  • हाईकोर्ट इंदौर
  • कांग्रेस पार्षद अनवर कादरी
  • अनवर कादरी उर्फ डकैत
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर