इंदौर में थाना प्रभारी के केबिन में घुसकर युवक ने पी सिगरेट , खुद को बताया DSP, बोला- TI कहां है… देखें Video
Vikram Jain | Jul 11, 2024, 21:05 IST
Indore TI cabin young man smoking cigarette Video viral
इंदौर में युवक के जूनी इंदौर थाने में टीआई के केबिन घुसकर सिगरेट पीते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं।
INDORE. मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस थानों की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की गंभीरता के दावे की पोल उस वक्त खुल गई जब एक युवक ने थाना प्रभारी के केबिन में घुसकर बैठ गया और सिगरेट पी। इतना ही नहीं इस युवक ने खुद को पुलिस का अधिकारी बताया। अब घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब मामले में पुलिस अधिकारी ने इस युवक को मानसिक बीमार बताया है।
वायरल वीडियो जूनी इंदौर थाने का बताया जा रहा है। यहां एक युवक थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह जादौन के केबिन में आकर बैठता है और सिगरेट पीता नजर आ रहा है। वह अपने आपको डीएसपी बता रहा है। इतना ही नहीं वह कहता नजर आ रहा है कि टीआई साहब कहा है, मैं गुंडा बदमाश नहीं डीएसपी हूं। युवक अपना नाम भी बताता है। फिर केबिन से बाहर निकल जाता है। कहता है ये है जूनी इंदौर थाना। युवक ने सिगरेट पीते हुए पूरा वीडियो बनाया और फिर फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
मामले को लेकर एसीपी देवेन्द्र धुर्वे ने बताया कि वीडियो में दिख रहा युवक मानसिक बीमार है। उसका कई साल से उपचार चल रहा है। गुरुवार सुबह वह अचानक सिगरेट पीते हुए आया और सीधे टीआई के केबिन में घुस गया। यहां खुद को डीएसपी बताते हुए वीडियो बना लिया।
एसीपी धुर्वे के मुताबिक युवक इलाके में ही घूमता रहता है। अधिकतर स्टाफ उसे जानता है कि वह मानसिक बीमार है। लेकिन इसके बावजूद उसका टीआई कक्ष में इस तरह से घुसकर वीडियो बनाना घोर लापरवाही है। इसे लेकर ड्यूटी आफिसर और एचसीएस को नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। उनके जवाब के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
ये खबर भी पढ़ें... ओंकारेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा नया रेलवे स्टेशन , 70 प्रतिशत काम पूरा , जानें कहां बन रहा और कैसी होगी सुविधाएं
मामले की जानकारी अधिकारियों को लगी तो पुलिस युवक को पकड़कर थाने लाई। युवक की मां को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया। पूछताछ में युवक के मानसिक रूप से बीमार होने की पुष्टि होने पर समझाइश देकर छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि जिस समय की ये घटना है, उस समय थाने में चार से पांच पुलिसकर्मी ही मौजूद थे। अब मामले में एसीपी देवेंद्र धुर्वे ने ड्यूटी ऑफिसर और एचसीएस से स्पष्टीकरण मांगा है।
ये खबर भी पढ़ें... बचपन में पिता का मर्डर , फिर मां को भी खोया , फिल्मी कहानी से कम नहीं IAS-IRS बहनों की असल जिंदगानी
सिगरेट का धुआं उड़ाते बोला- TI कहां है?
एसीपी बोले- यह युवक मानसिक बीमार है
एमपी: इंदौर में थाना प्रभारी के कैबिन में सिगरेट पीते हुए एक युवक का वीडियो सामने आया है। वह टीआई की नेम प्लेट दिखाते हुए बार-बार रौब झाड़ रहा है।
हालांकि द सूत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।#MadhyaPradesh #MPNews #ViralVideo #Police @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/QgRKDWPC0D
— TheSootr (@TheSootr) July 11, 2024
ड्यूटी ऑफिसर और एचसीएस से स्पष्टीकरण मांगा
ये खबर भी पढ़ें... ओंकारेश्वर मंदिर की तर्ज पर बन रहा नया रेलवे स्टेशन , 70 प्रतिशत काम पूरा , जानें कहां बन रहा और कैसी होगी सुविधाएं
युवक को पकड़कर थाने ले लाई पुलिस
ये खबर भी पढ़ें... बचपन में पिता का मर्डर , फिर मां को भी खोया , फिल्मी कहानी से कम नहीं IAS-IRS बहनों की असल जिंदगानी
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari