इंदौर के ये TI नहीं उठाते हैं फोन, पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के टेस्ट में हो गए फेल
Sanjay Gupta | Dec 02, 2025, 14:59 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के कई थाना प्रभारी (TI) फोन नहीं उठाते हैं। यह टीआई पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के टेस्ट में फेल हो गए। इस घटना ने इंदौर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हैं। जानिए पूरी खबर और क्या थी पुलिस कमिश्नर की सख्त कार्रवाई।
INDORE. इंदौर के कई थाना प्रभारी आम लोगों के फोन नहीं उठाते और न ही कॉल बैक करते हैं। इंदौर पुलिस कमिश्नर आईपीएस संतोष सिंह को लंबे समय से इसकी शिकायतें मिल रही थीं। इसलिए उन्होंने खुद अपने सामने कुछ टीआई को फोन लगवाकर थाना प्रभारियों का टेस्ट लिया। इस टेस्ट में कई टीआई की पोल खुल गई।
कमिश्नर के इस फोन टेस्ट में कई थाना प्रभारियों ने ना तो फोन उठाया न ही कॉलबैक किया। इस लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई।
इंदौर पुलिस कमिश्नर फील्ड पर पुलिस अधिकारियों की सतर्कता बढ़ाने में जुटे हैं। इसके लिए वह जनसंवाद भी कर रहे हैं। इसी जनसंवाद कार्यक्रम में ऐसी शिकायतें मिली कि कुछ थानों के टीआई फोन नहीं उठाते हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जैसे प्रदेश में हर जगह बनेंगे गीता भवन
इंदौर बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
सीपी सिंह ने पुलिस लाइन से चार सूबेदारों को बुलाया। इनसे सुबह यानी प्रभात गश्त में ड्यूटी लगे हुए कुछ टीआई को फोन लगवाया। यह फोन इस हिसाब से लगवाया था कि कोई बड़ी घटना हुई है और पुलिस को तत्काल सूचित करना है।
इस टेस्ट में तीन टीआई फेल हुए। कनाडिया टीआई सहर्ष यादव, सदर बाजार टीआई यशंवत बड़ोले और तिलकनगर टीआई मनीष लोधा ने ही फोन नहीं उठाए, ना ही कॉलबैक किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
क्रिश्चियन कॉलेज प्रिंसिपल अमित डेविड इंदौर के कई बिल्डर से कर चुके करोड़ों के सौदे
इंदौर SIR में 1.84 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं, नोटिस से मिलेगा मौका
हाालांकि पुलिस कमिश्नर(CP) ने यह पहली बार होने पर तीनों टीआई को फटकार लगाकर छोड़ दिया है। भविष्य के लिए चेतावनी दे दी है। कमिश्नर सिंह ने सभी डीसीपी को भी थानों की व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि थानों में जो भी शिकायत आए या आवेदन आया है तो उसकी एफआईआर की जाए।
उन्होंने कहा कि यह नहीं हो कि थाने पर मौजूद अधिकारी यह कहे कि टीआई अभी नहीं है। टीआई यह कहे कि पहले डीसीपी से पूछेंगे। इसकी कोई जरूरत नहीं हैं। थाने पर जो अधिकारी मौजूद है वह एफआईआर दर्ज करे। सीपी ने सभी डीसीपी को सख्त पुलिसिंग के आदेश दिए हैं।
कमिश्नर के इस फोन टेस्ट में कई थाना प्रभारियों ने ना तो फोन उठाया न ही कॉलबैक किया। इस लापरवाही पर पुलिस अधिकारियों को फटकार लगाई।
जनसंवाद में मिली थी शिकायतें
इंदौर के थाना प्रभारियों के फोन टेस्ट को ऐसे समझें
|
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर जैसे प्रदेश में हर जगह बनेंगे गीता भवन
इंदौर बीआरटीएस की एक साइड की रेलिंग 15 दिन में हटाने के आदेश, हाईकोर्ट ने मांगी रिपोर्ट
फिर सीपी ने ऐसे किया टेस्ट
इस टेस्ट में तीन टीआई फेल हुए। कनाडिया टीआई सहर्ष यादव, सदर बाजार टीआई यशंवत बड़ोले और तिलकनगर टीआई मनीष लोधा ने ही फोन नहीं उठाए, ना ही कॉलबैक किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
क्रिश्चियन कॉलेज प्रिंसिपल अमित डेविड इंदौर के कई बिल्डर से कर चुके करोड़ों के सौदे
इंदौर SIR में 1.84 लाख मतदाताओं की मैपिंग नहीं, नोटिस से मिलेगा मौका
फिलहाल फटकार लगाकर छो़ड़ा
उन्होंने कहा कि यह नहीं हो कि थाने पर मौजूद अधिकारी यह कहे कि टीआई अभी नहीं है। टीआई यह कहे कि पहले डीसीपी से पूछेंगे। इसकी कोई जरूरत नहीं हैं। थाने पर जो अधिकारी मौजूद है वह एफआईआर दर्ज करे। सीपी ने सभी डीसीपी को सख्त पुलिसिंग के आदेश दिए हैं।
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA