इंदौर के व्यापारी बोले UPI भुगतान में 0.4 प्रतिशत शुल्क के साथ GST भी लगेगा
Sanjay Gupta | Sept 17, 2026, 14:48 IST
UPI शुल्क पर GST भी
यूपीआई पर एमडीआर लगने का विरोध शुरू हो गया है। इसे लेकर इंदौर के व्यापारी 18 सितंबर से विरोध करेंगे। व्यापारियों ने कहा कि इस शुल्क के साथ इस पर जीएसटी भी लगेगा।
केंद्र ने यूपीआई में दो हजार से अधिक के भुगतान पर 0.4 प्रतिशत एमडीआर लगा दिया है। हालांकि केंद्र सरकार का कहना है कि यह पर्सन-टू-पर्सन पर नहीं है और 96 प्रतिशत लेन-देन इससे मुक्त रहेंगे। लेकिन व्यापारी इससे खुश नहीं हैं। मप्र की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में व्यापारी विरोध कर रहे हैं।
इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने सरकार के इसे फ्री बताने के प्रचार पर सवाल उठाते हुए कहा कि यूपीआई को पहले देश की जरूरत बताया गया था। व्यापारियों को डिजिटल भुगतान अपनाने के लिए प्रेरित किया गया और अब उसी डिजिटल व्यवस्था की कीमत व्यापारी से वसूली जा रही है। इसे मामूली शुल्क बताकर वास्तविक लागत को छोटा दिखाना उचित नहीं है।
व्यापारियों ने कहा कि दो हजार रुपए से ऊपर के भुगतान पर 0.4% एमडीआर होगा। वहीं एमडीआर पर 18% जीएसटी भी देना होगा। जैसे पांच हजार रुपए के यूपीआई भुगतान पर 0.4% एमडीआर की दर से 20 रुपए बनेंगे। इस पर 18% जीएसटी यानी 3.60 रुपए और जुड़ने पर कुल लागत 23.60 रुपए होगी। यानी प्रभावी लागत 0.472% तक पहुंचती है।
यह शुल्क 15 अक्टूबर 2026 से दो हजार रुपए से अधिक के पात्र पर्सन-टू-मर्चेंट (पी2एम) यूपीआई भुगतान पर लागू होगा। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहक से शुल्क लेने का नहीं, बल्कि व्यापारी की लागत बढ़ने का भी मुद्दा है। जिस व्यापारी के कारोबार में दो हजार रुपए से ऊपर के भुगतान नियमित हैं, उसके लिए हर पात्र लेनदेन पर लागत जुड़ेगी।
सबसे बड़ा भ्रम यही है कि ग्राहक से शुल्क नहीं लिया जाएगा तो नुकसान किसी को नहीं होगा। ग्राहक से सीधे पैसा नहीं लिया जाएगा लेकिन व्यापारी की लागत बढ़ेगी तो वह कहीं तो असर डालेगी। जैन ने कहा कि सरकार स्वयं कह रही है कि एमडीआर टैक्स नहीं बल्कि भुगतान इकोसिस्टम का शुल्क है; फिर उस सेवा शुल्क पर जीएसटी का अतिरिक्त बोझ क्यों आ रहा है।
एसोसिएशन ने मांग की कि दो हजार रुपए से अधिक के व्यापारिक यूपीआई भुगतान पर एमडीआर की व्यवस्था पर पुनर्विचार किया जाए और कम से कम एमडीआर पर लगने वाले 18% जीएसटी को हटाया जाए।
व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को हतोत्साहित करने के बजाय सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिसमें डिजिटल अर्थव्यवस्था का विस्तार भी हो और छोटे-मझोले व्यापारियों की लागत भी न बढ़े।
ये खबरें भी पढ़िए...
2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर चार्ज के खिलाफ व्यापारी, सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
खत्म होगा सालों का इंतजार! एक साल में पूरी होगी विभागीय जांच, समय पर मिलेगा प्रमोशन
यूपीआई पेमेंट पर किन्हें मिलेगी छूट और किन पर लगेगा जुर्माना, thesootr पर जानें सब कुछ
जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी: कार से लेकर मोबाइल तक सस्ता हो सकता है ये सब कुछ
फ्री बताना बंद करे सरकार- व्यापारी
इस पर जीएसटी भी लगेगा
15 अक्टूबर से प्रभावी होगी दर
सबसे बड़ा भ्रम यही है कि ग्राहक से शुल्क नहीं लिया जाएगा तो नुकसान किसी को नहीं होगा। ग्राहक से सीधे पैसा नहीं लिया जाएगा लेकिन व्यापारी की लागत बढ़ेगी तो वह कहीं तो असर डालेगी। जैन ने कहा कि सरकार स्वयं कह रही है कि एमडीआर टैक्स नहीं बल्कि भुगतान इकोसिस्टम का शुल्क है; फिर उस सेवा शुल्क पर जीएसटी का अतिरिक्त बोझ क्यों आ रहा है।
जीएसटी से मुक्त करो
व्यापारियों का कहना है कि डिजिटल भुगतान को हतोत्साहित करने के बजाय सरकार को ऐसी व्यवस्था बनानी चाहिए जिसमें डिजिटल अर्थव्यवस्था का विस्तार भी हो और छोटे-मझोले व्यापारियों की लागत भी न बढ़े।
ये खबरें भी पढ़िए...
2000 से ज्यादा के UPI पेमेंट पर चार्ज के खिलाफ व्यापारी, सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती
खत्म होगा सालों का इंतजार! एक साल में पूरी होगी विभागीय जांच, समय पर मिलेगा प्रमोशन
यूपीआई पेमेंट पर किन्हें मिलेगी छूट और किन पर लगेगा जुर्माना, thesootr पर जानें सब कुछ
जीएसटी में बड़े बदलाव की तैयारी: कार से लेकर मोबाइल तक सस्ता हो सकता है ये सब कुछ
कलेक्टर-SP ने कैसे कर दी अस्पताल पर कार्रवाई, हाई कोर्ट ने लगाई रोक, DGP को CCTV सुरक्षित रखने के निर्देश
By Neel Tiwari
BJP जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा: 17 हजार किमी, 53 जिले और 700 कार्यक्रम; अब असर पर सवाल
By Ramanand Tiwari
वन विभाग प्रमोशन: वापस वनरक्षक बनाया, 13 केस ने बढ़ाए सवाल, खंडवा-रीवा के बाद शिवपुरी में आदेश पलटा
By Ramanand Tiwari
50 हजार रुपए मानदेय की सीमा बरकरार, नियमितीकरण की मांग खारिज, पास के कॉलेज में देना होगा मौका
By Neel Tiwari
कांकेर में भाजपा को बड़ा झटका: उपेक्षा से नाराज 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने थामा कांग्रेस का दामन
By Umeshwari Baghel
डोंगरगढ़ नवरात्र मेले के लिए रेलवे का बड़ा फैसला: श्रद्धालुओं की सुविधा को 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव
By Umeshwari Baghel
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को लेकर किए बड़े ऐलान; संविदा स्वास्थ्यकर्मियों के नियमितीकरण को HC में चुनौती...
By Jitendra Shrivastava