इंदौर में चालान के नाम पर वसूली कर रहे 2 ट्रैफिक कांस्टेबल लाइन अटैच
Vishwanath Singh | Jul 13, 2025, 14:21 IST
Sourabh467
चाणक्यपुरी चौराहे पर तैनात इन दोनों ट्रैफिक जवानों के खिलाफ लगातार वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को भी वे ट्रैफिक प्रबंधन की जगह चालानी कार्रवाई में ही जुटे थे।
MP News: इंदौर में चालानी कार्रवाई की आड़ में वाहन चालकों से अवैध वसूली कर रहे दो ट्रैफिक कांस्टेबलों को लाइन अटैच कर दिया गया है। आरोपी जवानों सतीश रघुवंशी और पवन अंब को डीसीपी ट्रैफिक (ट्रैफिक पुलिस उपायुक्त) मनीष तिवारी ने यह कार्रवाई की है। इन पर आरोप है कि वे चालान के नाम पर बाहर से आए ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहे थे और एक मामले में मारपीट तक की।
चाणक्यपुरी चौराहे पर तैनात इन दोनों ट्रैफिक जवानों के खिलाफ लगातार वसूली की शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को भी वे ट्रैफिक प्रबंधन की जगह चालानी कार्रवाई में ही जुटे थे। इसी दौरान ट्रक चालक राजू नाईक ने इनके खिलाफ मारपीट और बार-बार बेवजह चालान काटकर वसूली करने की शिकायत की। मामला एसीपी अन्नपूर्णा के संज्ञान में आया, जिन्होंने इसे डीसीपी ट्रैफिक तक पहुंचाया।
जांच में पाया गया कि सतीश रघुवंशी के खिलाफ पहले से एमजी रोड थाने में आपराधिक प्रकरण दर्ज है। बावजूद इसके वह अब तक एसीपी ट्रैफिक के अधीन मुंशी के पद पर बना हुआ था। पुलिस मुख्यालय से आदेश के बावजूद कार्रवाई नहीं की गई थी।
इस मामले के बाद डीसीपी ट्रैफिक ने शहर के सभी ट्रैफिक जवानों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसमें कहा है कि वे चौराहों पर वाहनों की जांच या चालान की आड़ में वसूली की किसी भी गतिविधि से दूर रहें। मुख्य रूप से ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने पर ध्यान दें। खासतौर पर बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के चालकों के प्रति व्यवहार में पारदर्शिता और संयम बरतने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
कुछ समय पूर्व मधुमिलन चौराहे से गुजरने वाले लोडिंग वाहनों के मालिकों ने यह शिकायत की थी। इसमें चौराहे पर तैनात महिला सूबेदार कृष्णा मिश्रा, हेड कांस्टेबल आनंद यादव और महेश चालान बनाने के नाम पर जबरन वसूली कर रहे थे। इसकी शिकायत एक भाजपा पार्षद ने भी की थी। शिकायत में कहा गया था कि वे चालान काट रहे हैं और तीन हजार रुपए ले रहे हैं। उसकी रसीद भी नहीं दे रहे हैं।
वहीं, जीपीओ चौराहे पर ड्यूटी के दौरान गायब हेड कांस्टेबल पृथ्वी सिंह और कांस्टेबल मुकेश को एसीपी ट्रैफिक हिंदू सिंह मुवैल ने लाइन अटैच कर दिया है। बताया गया कि जब वे चौराहे पर राउंड लेने पहुंचे थे तो वहां पर पुलिस कांस्टेबल ड्यूटी से गायब मिले थे।
इंदौर ट्रैफिक पुलिसIndore
लगातार मिल रही थी शिकायतें
पहले से भी दर्ज है प्रकरण
ट्रैफिक व्यवस्था संभालें
at
पूर्व में भी हाे चुकी है कार्रवाई
एसीपी ने दो को भेजा लाइन में
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
इंदौर ट्रैफिक पुलिसIndore
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA