इंदौर में ट्रैफिक ई-चालान के नाम पर डिजिटल फ्राड का नया तरीका, एक क्लिक में खाली हो रहा बैंक अकाउंट

Rahul Dave | Dec 18, 2025, 19:05 IST
Share
Indore new cyber froud
Photograph: (the sootr)

इंदौर में एक नया साइबर ठगी का तरीका सामने आया है। इसमें फर्जी ई-चालान भेजकर लोगों का मोबाइल हैक कर उनके बैंक अकाउंट खाली किए जा रहे हैं। इस धोखाधड़ी में सायबर अपराधी व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को फंसाते हैं।

Indore. बदलते समय के साथ सायबर ठग भी ठगी के तरीके बदल रहे हैं। इंदौर में एक और नया तरीका निकालते हुए सायबर अपराधियों को ट्रैफिक ई-चालान को नया हथियार बना लिया है। व्हाट्सएप के जरिए फर्जी ई-चालान भेजकर लोगों का मोबाइल हैक किया जाकर उनके साथ ठगी की जा रही है।

असली ई - चालान जैसे मैसेज-

साइबर अपराधियों द्वारा भेजे जा रहे ये मैसेज देखने में बिल्कुल ट्रैफिक विभाग के असली ई-चालान जैसे लगते हैं। रेड सिग्नल जंप, ओवरस्पीड या ट्रैफिक नियम तोड़ने के नाम पर भेजी गई फर्जी पीडीएफ या एपीके फाइल लोगों को भ्रमित कर रही है।

यह खबरें भी पढ़ें...

भगवान के साथ भी बेईमानी, भक्तों ने इंदौर खजराना गणेश मंदिर में दान किए बंद हो चुके नोट, नकली आभूषण

इंदौर में सीरियल रेपिस्ट ने तबाह कर दी जेल प्रहरी समेत पांच महिलाओं की जिंदगी, ऐसे सामने आया गंदा खेल

हैक हो जाता है मोबाइल-

जैसे ही कोई व्यक्ति इसे खोलता है, उसका मोबाइल फोन हैक हो जाता है। ठग फोन में मौजूद बैंकिंग, यूपीआई और निजी डेटा तक पहुंच बना लेते हैं।

0037621b-1e9
0037621b-1e9

बड़े नाम भी बने निशाना-

इस नए साइबर फ्रॉड की चपेट में आम नागरिक ही नहीं, बल्कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोग भी आ चुके हैं। हाल ही में बजरंग दल के एक पदाधिकारी को इसी तरह का फर्जी ई-चालान भेजा गया। उनका व्हाट्सएप अकाउंट हैक हो गया। वहीं महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी को भी फर्जी ई-चालान भेजा गया था, हालांकि अधिकारी की सतर्कता से बड़ा नुकसान टल गया।

जगदीश सिंह कुशवाह ने बताया कि मेरा व्हाट्सएप बुधवार रात को हैक हुआ था। इस दौरान मेरे व्हाट्सएप नंबर से ठगो ने मेरे कॉन्टेक्ट नंबर के परिचितों को ई चालन के मेसेज भेजते हुए ठगी का प्रयास किया। मामले में मैने थाने पर शिकायत करते हुए व्हाट्सएप रिकवर कर लिया है।

ऐसे होती है ट्रैफिक ई-चालान से ठगी

व्हाट्सएप पर अनजान नंबर से ई-चालान का मैसेज भेजा जाता है। मैसेज में पीडीएफ-एपीके फाइल अटैच रहती है। फाइल खोलते ही मोबाइल में मालवेयर इंस्टॉल हो जाता है। इसके बाद बैंक अकाउंट, यूपीआई और सोशल मीडिया तक पहुंच बनाकर अकाउंट खाली कर दिया जाता है।

ठगों की चालाकी-

सायबर ठग इतने शातिर हैं कि असली ई-चालान जैसा फॉर्मेट भेजते हैं, जिसमें सरकारी भाषा और लोगो का इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही डर पैदा करने वाला मैसेज भेजा जाता है, जिससे तुरंत भुगतान का दबाव बन सके। इसी वजह से लोग भ्रमित हो जाते हैं और ठगों के जाल में फंस जाते हैं।

यह खबरें भी पढ़ें...

इंदौर ED में फंसे गुटखा किंग किशोर वाधवानी, पत्नी, सीईओ और दबंग दुनिया कंपनी

इंदौर के यशवंत क्लब में पहली बार संघ का आयोजन, मैनेजिंग कमेटी करा रही कार्यक्रम

इस साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके

  1. संदेश की प्रमाणिकता जांचें: अगर कोई ई-चालान आपको मिलता है, तो पहले इसकी प्रमाणिकता की जांच करें। किसी भी अनजान लिंक या अटैचमेंट को खोलने से बचें।
  2. सतर्कता बनाए रखें: अगर संदेश में किसी प्रकार का डर पैदा किया जाता है या किसी जल्दी में भुगतान करने का दबाव डाला जाता है, तो उसे नजरअंदाज करें।
  3. फिर से जांचें: किसी भी सरकारी संदेश को लेकर अगर आपको कोई शक हो, तो सीधे संबंधित विभाग से संपर्क करें और कन्फर्म करें।

Tags:
  • इंदौर
  • सोशल मीडिया
  • सायबर ठग
  • ट्रैफिक ई-चालान
  • ट्रैफिक ई-चालान से ठगी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि