इंदौर के खराब ट्रैफिक पर हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त, कलेक्टर और निगमायुक्त को पेश होने के लिए कहा
Sanjay Gupta | Jul 09, 2025, 11:43 IST
indore-traffic-issue-high-court
इंदौर में ट्रैफिक जाम की समस्या और सुरक्षा को लेकर हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त, कलेक्टर और निगमायुक्त को पेश होने का आदेश दिया है। 22 जुलाई को सुनवाई होगी।
मेट्रो शहर इंदौर फिलहाल ट्रैफिक जाम की समस्या के लिए पहचाना जा चुका है। हाल ही में इंदौर-देवास के महाजाम और तीन मौतों ने लोगों को हिला दिया। वहीं शहर के भीतर हर दिन किसी न किसी चौराहे पर जाम हो रहा है।
यदि एक इंच बारिश हो गई तो फिर शहर के हाल-बेहाल हो जाते हैं। यह जाम मिनटों की जगह घंटों तक हो रहे हैं। इसी मामले में हाईकोर्ट इंदौर में एक याचिका दायर की गई है। इसमें अब पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा को पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव को न्यायमित्र के रूप में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इसमें तारीख 22 जुलाई तय की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मरीज लेने जा रही एंबुलेंस से लिए 12 हजार, ड्राइवर ने रिश्तेदारों से लाकर दिए
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर ट्रैफिक : राजबाड़ा चौराहे पर बैन होंगे ऑटो-ई रिक्शा, नवलखा चौराहे पर इतनी बजे तक भारी वाहन पर रोक
वहीं कोर्ट ने साफ कहा है कि भले ही बीआरटीएस को हटाया जा रहा है, लेकिन जब तक यह हट नहीं जाता है, तब तक इस कॉरिडोर के अंदर से कोई वाहन नहीं चल सकते हैं। इसमें आईबसे के अलावा केवल एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड के वाहन और पुलिस वाहन ही गुजर सकते हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर ट्रैफिक समस्या | इंदौर में ट्रैफिक जाम | इंदौर हाईकोर्ट | इंदौर बीआरटीएस | इंदौर ट्रैफिक सिग्नल | इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा | Madhya Pradesh | MP | MP News
यदि एक इंच बारिश हो गई तो फिर शहर के हाल-बेहाल हो जाते हैं। यह जाम मिनटों की जगह घंटों तक हो रहे हैं। इसी मामले में हाईकोर्ट इंदौर में एक याचिका दायर की गई है। इसमें अब पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह, कलेक्टर आशीष सिंह और निगमायुक्त शिवम वर्मा को पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं महापौर पुष्यमित्र भार्गव को न्यायमित्र के रूप में उपस्थित रहने के लिए कहा गया है। इसमें तारीख 22 जुलाई तय की गई है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर ट्रैफिक पुलिस ने मरीज लेने जा रही एंबुलेंस से लिए 12 हजार, ड्राइवर ने रिश्तेदारों से लाकर दिए
यह लगी है याचिका
कोर्ट में राजलक्ष्मी फाउंडेशन के जरिए यह याचिका दायर की गई है। इस जनहित याचिका में ट्रैफिक समस्या और ई-रिक्शा के चलते आ रही समस्याओं को उठाया गया है। ई-रिक्शा पर कोई रोक नहीं है। रात को ट्रैफिक सिग्नल बंद हो जाते हैं। इससे दुर्घटना की समस्या बनी रहती है।
अधिकारियों से इन बिंदुओं पर मांगी गई है जानकारी
- शहर में कितने चौराहों पर सिग्नल लगाए गए हैं और कितने काम कर रहे हैं
- मार्ग चौड़ीकरण के लिए कितने लेफ्ट टर्न चौड़े किए गए हैं
- शहर में कितने चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गई है
- ब्लैक स्पॉट की पहचान की गई है क्या और इसमें क्या कार्रवाई की गई
- पिछले पांच सालों में कितने स्पीड ब्रेकर, पार्किंग जोन और फुट ओवर ब्रिज बनाए गए हैं
- दुकानों के बाहर सामान रखने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है
- सार्वजनिक जगहों पर ठेले और गुमटी को लेकर क्या किया गया है
- हेलमेट नहीं पहनने वाले और रेड सिग्नल क्रॉस करने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है
बीआरटीएस में वाहन नहीं चलेंगे
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर ट्रैफिक समस्या | इंदौर में ट्रैफिक जाम | इंदौर हाईकोर्ट | इंदौर बीआरटीएस | इंदौर ट्रैफिक सिग्नल | इंदौर निगमायुक्त शिवम वर्मा | Madhya Pradesh | MP | MP News
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava