इंदौर में ट्रैफिक तोड़ रही जोमैटो, स्वीगी, ब्लिंकिट जैसी ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनियां, CP की समझाइश

Sanjay Gupta | Nov 25, 2025, 21:54 IST
Share
indore-traffic-issues-zomato
indore-traffic-issues-zomato

इंदौर पुलिस ने ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनियों के प्रतिनिधियों से बैठक की। बैठक में ट्रैफिक नियमों का पालन न करने पर सख्त निर्देश दिए गए। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा, रेड सिग्नल जंप और हेलमेट न पहनना स्वीकार्य नहीं है।

Indore. इंदौर में ट्रैफिक सुधार के लिए लगी पुलिस के लिए ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनियों की सेवाएं चुनौती बन गई है। इनके द्वारा लगातार ट्रैफिक नियमों को धता बताया जा रहा है। रेड सिग्नल जंप करना, हेलमेट नहीं पहनना सबसे अहम है। इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने मंगलवार को कंपनियों के प्रबंधकों को बुलाकर सख्त समझाइश दी।

बैठक में ये ऑनलाइन कंपनियों के प्रतिनिधि आए

बैठक में पुलिस उपायुक्त जोन-02 कुमार प्रतीक, एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह, एडिशनल डीसीपी क्राइम राजेश दंडोतिया उपस्थित थे। साथ ही विभिन्न ई-कॉमर्स डिलीवरी कंपनियों के इंदौर स्थित शाखाओं के संचालक और प्रबंधकगण थे। इनमें zomato, स्विगी, ब्लिंकिट, जैप्टो, रैपिडो, फ्लिपकार्ट और लॉजिस्टिक्स शामिल थे।

ये भी पढ़ें...इंदौर में संचालित हो रहे पांच और फर्जी हास्पिटल, पंजीयन निरस्ती के बाद भी कार्रवाई नहीं

bee46cc4-f6f
bee46cc4-f6f

ये भी पढ़ें...इंदौर हाईकोर्ट ने मेट्रो प्रोजेक्ट पर मांगी डिटेल रिपोर्ट, क्या है लागत और टाइमबाउंड प्रोग्राम

ट्रैफिक को लेकर दी गई सीख

बैठक में शहर ऑनलाइन डिलीवरी सेवाओं के कारण ट्रैफिक पर प्रभाव और सुरक्षा पहलुओं की समीक्षा की गई। पुलिस कमिश्नर इंदौर संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह सेवाएं जरूरी हैं। लेकिन, ट्रैफिक नियमों को तोड़कर यह नहीं होना चाहिए। सार्वजनिक सुरक्षा सबसे ऊपर है।

ये भी पढ़ें...इंदौर में एक और अस्पताल का घिनौना खेल: प्रसूता की हालत बिगड़ी तो सरकारी अस्पताल के बाहर फेंक भागे!

ये भी पढ़ें...इंदौर में संविधान दिवस पर 26 नवंबर को होगी जमकर राजनीति, सीएम, दिग्गी शहर में

ई-कॉमर्स कंपनियों को यह निर्देश दिए गए

सभी डिलीवरी पार्टनर्स (एजेंटों) को यातायात नियमों, विशेषकर निर्धारित गति सीमा और हेलमेट पहनने के नियम, का सख्ती से पालन करना होगा।

डिलीवरी एजेंट/बॉय का सत्यापना कराया जाए। उनके पास लाइसेंस, वाहन पंजीकरण व बीमा सभी दस्तावेज हो।
वाहनों की पार्किंग का ध्यान रखें।
सभी डेटा पुलिस के साथ साझा करें।

Tags:
  • इंदौर
  • ट्रैफिक नियम
  • zomato
  • पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह
  • स्विगी
  • ई-कॉमर्स डिलीवरी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच