सिंहस्थ के पहले इंदौर-उज्जैन ग्रीन कॉरिडोर का रास्ता साफ, 662 किसानों को 626 करोड़ का मुआवजा

Sanjay Gupta | Feb 11, 2026, 13:09 IST
Share
indore ujjain green corridor land acquisition compensation farmers
indore ujjain green corridor land acquisition compensation farmers

सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है। 662 किसानों को 626 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

INDORE. सिंहस्थ महापर्व को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार लगातार कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दे रही है। इसमें इंदौर-उज्जैन के बीच ग्रीन फील्ड कॉरिडोर भी अहम है।

इस प्रोजेक्ट की एक बड़ी बाधा दूर हो गई है। जमीन अधिग्रहण को लेकर 20 गांवों के 662 किसानों को 626 करोड़ 49 लाख का अवॉर्ड पारित किया गया है।

किसानों की सुनवाई के बाद अवॉर्ड

यह फोरलेन कॉरिडोर इंदौर के पितृ पर्वत से उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर तक 48 किमी लंबा है। लागत दो हजार करोड़ रुपए है। सिंहस्थ 2028 के लिए यह कॉरिडोर अहम है।

इंदौर जिला प्रशासन ने 20 गांवों के 662 किसानों की सुनवाई कर यह अवॉर्ड पारित किया है। इसके साथ ही अब जमीन लेने का काम शुरू हो जाएगा। कलेक्टर शिवम वर्मा ने एसडीओ के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

प्रोजेक्ट में 175 हेक्टेयर जमीन इंदौर की

प्रोजेक्ट में इंदौर जिले में इसके लिए 175 हेक्टेयर से अधिक जमीन ली जानी है। इसमें हातोद तहसील के 255 किसानों की 75 हेक्टेयर, सांवेर में 395 किसानों की करीब 100 हेक्टेयर जमीन है।

किसानों की संख्या और मुआवजे को देखा जाए तो औसतन 95 लाख रुपए प्रति किसान को मुआवजा मिलेगा।

यह है नया ग्रीन कॉरिडोर

  • यह नया कॉरिडोर एक्सेस कंट्रोल्ड फोरलेन होगा। यानी इसमें कोई भी बीच में नहीं घुस सकेगा। तय जगह से ही इंट्री और एक्जिट होगा।
  • प्रोजेक्ट इंदौर में पितृ पर्वत से उज्जैन के चिंतामन गणेश मंदिर तक है।
  • यह कुल 48.10 किमी लंबा होगा।
  • हाईवे की चौड़ाई कुछ जगह 45 मीटर तो कुछ जगह 60 मीटर है।
  • प्रोजेक्ट की लागत 2000 करोड़ रुपए है। इसमें 1089 करोड़ निर्माण पर और बाकी जमीन अधिग्रहण पर खर्च हो रहे हैं।
  • प्रोजेक्ट एमपीआरडीसी द्वारा बनाया जा रहा है, इसका टेंडर लुधियाना की कंपनी सीगल इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्रा.लि. को मिला है।
ये खबर भी पढ़िए...

एमपी में 14 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनेगा हाई स्पीड ग्रीन कॉरिडोर

MP News: यूका के कचरे के लिए बनेगा 250 किमी का ग्रीन कॉरिडोर, जानें सबकुछ

उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी, सिस्टम की रफ्तार बनी परीक्षा

सिंहस्थ 2028 की तैयारी में एमपी, बिछेगा सड़कों का जाल, राजमार्गों को मिलेगा नया आकार

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • सिंहस्थ
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
  • हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर
  • चिंतामन गणेश मंदिर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा