बोरे में मिली लाश को देख शहर था परेशान, जब फेंकने वाला पकड़ाया तो सब रह गए हैरान

Pratibha ranaa | May 27, 2024, 13:44 IST
Share
बारे वाली लाश की असली कहानी
बारे वाली लाश की असली कहानी

इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में अलसुबह बोरे में मिली महिला की लाश से हंगामा मचा था। पुलिस ने जैसे- तैसे मामले की जांच कर आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ में ऐसा खुलासा हुआ कि सुनकर पुलिस तक चकरा गई।

जिंदगी से बड़ी सजा ही नहीं और क्या जुर्म है पता ही नहीं...इंदौर की यह घटना आपको कुछ ऐसा ही सोचने पर मजबूर कर देगी। जब लिविंन में रह रही एक बुजुर्ग की जीवनसाथी की मौत हो गई। पैसों की कमी के चलते बुजुर्ग ने ऐसा काम किया कि पूरा शहर हैरान हो गया जब मामला खुला तो सब हैरान रह गए।

बुजुर्ग के साथ लिव-इन रिलेशन में थी महिला

जानकारी के मुताबिक इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र स्थित बाग में एक बुजुर्ग मदन नारगवे, महिला आशा के साथ लिविंन में रहता था। अभी कुछ दिन पहले अचानक महिला की तबीयत ज्यादा खराब हो गई और उसका निधन हो गया। बुजुर्ग की आर्खिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसके पास ना महिला का इलाज कराने के लिए पैसे थे और न ही उसका अंतिम संस्कार करवाने के लिए। इस वजह से उसने ऐसा कदम उठा लिया कि हर कोई हैरान है।

बोरे में भरकर लाश को फेंका

बुजुर्ग के पास अंतिम संस्कार के पैसे नहीं होने पर उसने लाश को तीन दिन तो अपने घर में रखा, लेकिन बदबू आने पर उसने लाश को बोरे में डालकर घर से कुछ दूर फेंक दिया था। बोरे में बंद महिला की लाश मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान महिला की पहचान कर ली गई। पुलिस बुजुर्ग मदन नारगवे के घर पहुंची और उसे हिरासत में ले लिया। पहले बुजुर्ग आना- कानी करता रहा। बाद में सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने सच बताया।

पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

मदन ने पुलिस को बताया कि वह पुताई और मजदूरी का काम करता है। उसके पास अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे। इस वजह से उसने ये कदम उठाया। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम में मदन को हिरासत में लिया था। वहीं महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार भी समाजसेवी संस्थाओं के माध्यम से करवा दिया है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर क्राइम न्यूज
  • बारे वाली लाश की असली कहानी<br/> बारे वाली लाश की असली कहानी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि