इंदौर में शराब के नशे में विजयनगर पुलिस ने मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ड्राइवर को ही पीट डाला, जांच के आदेश

Sanjay Gupta | Oct 01, 2025, 11:48 IST
Share
kailash vijayvargiya driver
kailash vijayvargiya driver

इंदौर विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ड्राइवर ने बेवजह मारपीट करने का आरोप लगाया है। साथ ही, मंत्री के ड्राइवर ने आरोप लगाया है कि पुलिस वाले के मुहं से शराब की बदबू आई।

Indore. मध्यप्रदेश के इंदौर में पुलिस आयुक्त संतोष सिंह भले ही रात को वाहन चालकों की ड्रिंक एंड ड्राइव की सघन जांच कराते हों, लेकिन दूसरों के मुंह में ब्रीथ एनालाइजर लगाने वाली खुद पुलिस पर अब शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप लगे हैं। यह खुला आरोप और किसी ने नहीं, बल्कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के ड्राइवर ने ही लगाए हैं। विजयनगर टीआई चंद्रकांत पटेल इस मामले में उलझ गए हैं और उन पर बेवजह पीटने के गंभीर आरोप ड्राइवर ने लगाए हैं। पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत हो गई है।

यह है पूरी घटना

पीड़ित ड्राइवर राघवेन्द्र रघुवंशी ने बताया कि वह 17-18 सितंबर की दरमियानी रात को चित्रा नगर में एक खाली जगह पर लघुशंका के लिए रुक गए। इसी बीच विजय नगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल की गाड़ी आकर खड़ी हुई। उसमें एक अन्य पुलिसकर्मी भी बैठा था।
ये भी पढ़िए... इंदौर DAVV में नेपाल की तरह जेन-Z आंदोलन पर बोले कुलपति आरोपी यूनिवर्सिटी छात्रों को भड़काना चाहते थे

रघुवंशी ने बताया कि उसने ड्राइवर को बुलाया और गालियां देते हुए खड़े रहने का कारण पूछा। जवाब में ड्राइवर ने लघुशंका (पेशाब) करने की बात कही तो पुलिसकर्मी भड़क गया और गाड़ी से उतरकर गालियां देते हुए थप्पड़ जड़ दिए। इसी दौरान ड्राइवर को पुलिस वाले के मुंह से शराब की बदबू आई और उसने बोल दिया कि आपने तो शराब पी रखी है।

ये भी पढ़िए... इंदौर न्यूज: इंदौर में लोकायुक्त ने बाबू को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा

ये भी पढ़िए... इंदौर में जलाए गए राहुल गांधी और दिग्विजय के पोस्टर, विधायक पुत्र के खिलाफ उठी कार्रवाई की मांग

इसके बाद टीआई बाहर निकले और दिखाया रुआब

ड्राइवर ने बताया कि यह सुनकर पुलिस की गाड़ी से खुद थाना प्रभारी बाहर निकले और मेरे हाथ से कार की चाबी-मोबाइल छिनने के बाद थप्पड़ मारे। ड्राइवर ने चांटे मारने का कारण पूछा तो बोले कि यहां क्यों खड़े थे। दोनों ने ड्राइवर का वीडियो बनाकर नाम-पता पूछने के बाद गाड़ी थाने में ले जाने की बात बोली।

ड्राइवर ने बताया कि अगले दिन क्लाइंट को लेकर बाहर जाना था, इसलिए उसने माफी मांगी। इसके बाद भी पुलिसकर्मी और टीआई ने ड्राइवर के अहमदाबाद निवासी सेठ से बात की और उसे कहा- तुम कहां के गुंडे हो, सुबह थाने आकर मिलो। इसके बाद ड्राइवर को मोबाइल-चाबी देकर छोड़ दिया।

ये भी पढ़िए... इंदौर भूमाफिया अरुण डागरिया, अतुल सुराणा, पुष्पेंद्र ठाकुर के खिलाफ कलेक्ट्रेट में नारेबाजी, केस दर्ज करने की मांग

कमिश्नर से की शिकायत, एसीपी को दी जांच

इसके बाद ड्राइवर ने इस मामले की शिकायत सीधे पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह को कर दी। उन्होंने तत्काल डीसीपी को जांच के लिए कहा और ड्राइवर को भेजा। ड्राइवर ने वहां पूरी घटना का लिखित विवरण दिया। ड्राइवर ने कहा कि सीपी और डीसीपी का व्यवहार बहुत अच्छा रहा और पूरा सहयोग किया है। इसमें एसीपी को जांच के लिए कहा गया है।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • ड्राइवर
  • पुलिस आयुक्त संतोष सिंह
  • टीआई चंद्रकांत पटेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि