इंदौर में फार्म हाउस में शौकिया गोली चला हत्या करने वाले विवेक सिंघल की हो गई सेटिंग
Sanjay Gupta | Apr 16, 2025, 11:34 IST
INDORE-vivek-singhal-
इंदौर में 6 अप्रैल को तेजाजी नगर के उमरीखेड़ा स्थित विवेक सिंघल के फार्म हाउस पर शौकिया फायरिंग में मदनलाल यादव की गोली लगने से मौत हो गई थी...अब इस मामले में..
MP News :इंदौर में 6 अप्रैल को तेजाजी नगर के उमरीखेड़ा में स्थित विवेक सिंघल के फार्म हाउस पर हुई शौकिया फायरिंग में मदनलाल यादव की गोली लगने से मौत हो गई। इस मामले में सिंघल पर पुलिस ने भले ही गैर इरादतन हत्या की धारा में केस दर्ज किया, लेकिन इस मामले में कभी उसकी गिरफ्तारी नहीं की। सूत्रों के अनुसार सिंघल ने हर स्तर पर इस मामले में सेटिंग कर ली है, इसलिए वह पुलिस के हत्थे नहीं आया।
सूत्रों के अनुसार सिंघल हर स्तर पर सेटिंग करने के बाद अब जिला कोर्ट पहुंचा है और वहां पर अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस उसे हर मोर्चे पर मदद करेगी और इसके चलते ठंडा विरोध दर्ज कराएगी, जिससे सिंघल को किसी तरह की परेशानी नहीं आए। इस जमावट के लिए सिंघल ने तगड़ा पैसा खर्च किया है।
![e28839ce-e0b]()
खबर यह भी..इंदौर के कांग्रेसियों को ईडी का दफ्तर ही नहीं पता, सोनिया-राहुल पर ईडी कार्रवाई का विरोध करने जाएंगे
Indore Newsखबर यह भी...इंदौर बार एसोसिएशन में 68% हुआ मतदान, यादव पहली बार अध्यक्ष तो बिरथरे चौथी बार बने सचिव
पुलिस ने राजकुमार, जो विवेक के फार्म हाउस की देखभाल करता है, केवल उसे हिरासत में लिया और सिंघल को छुआ तक नहीं। मृतक मदनलाल के बेटे मनोज यादव ने बताया कि विवेक के पास लाइसेंसी गन थी। वह जब भी फार्म हाउस पर आता, तो पार्टी के दौरान कई बार फायरिंग करता था। लोगों ने कभी उसे रोका नहीं।
जिला कोर्ट में अग्रिम जमानत लेने की तैयारी
e28839ce-e0b
खबर यह भी..इंदौर के कांग्रेसियों को ईडी का दफ्तर ही नहीं पता, सोनिया-राहुल पर ईडी कार्रवाई का विरोध करने जाएंगे
यह है पूरा मामला
तेजाजी नगर के उमरीखेड़ा में स्थित विवेक सिंघल का फार्म हाउस है। उसने रात को शौकिया गोलियां चलाईं। इस फायरिंग के दौरान 150 मीटर दूरी पर रहने वाले मदनलाल यादव की गोली लगने से मौत हो गई। मदनलाल की पत्नी लीला बाई ने बताया कि पति दूध की केन में पानी भर रहे थे। नजदीक ही फार्म हाउस है। वहां से आवाजें आ रही थी। मुझे लगा कि पटाखे फूट रहे हैं, लेकिन जब पति पर नजर पड़ी तो वे जमीन पर गिरे पड़े थे। उनके कपड़े खून से लथपथ थे। तब पता चला कि गोली लगी है। परिवार का आरोप है कि पुलिस सिर्फ पैसे वालों की सुन रही है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
पुलिस ने केवल केयरटेकर को पकड़ा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari