इंदौर में SIR 100 फीसदी पूरा, 5.27 लाख मतदाता नहीं मिले, कांग्रेस की मांग इनके फार्म हो जब्त
Sanjay Gupta | Dec 06, 2025, 14:30 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में 5 लाख 27 हजार मतदाता नहीं मिले हैं। यह चुनावी शुद्धता पर सवाल खड़े करता है। कांग्रेस ने इन लापता वोटरों के फॉर्म BLO से जब्त करने की मांग की है।
INDORE. एमपी के सबसे बड़े जिले इंदौर ने शुक्रवार रात विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)100 फीसदी पूरा कर लिया है। इस दौरान मतदाता सूची में 5 लाख 68 हजार मतदाता गायब पाए गए, जिनमें से 41,478 की मौत हो चुकी थी। इसके अलावा 2 लाख 75 हजार मतदाता ऐसे थे, जिन्हें ढूंढा नहीं जा सका। 2 लाख 05 हजार मतदाता शिफ्ट हो चुके थे, और 46,665 अन्य कारणों से गायब थे। यह स्थिति इंदौर की 28 लाख 67 हजार 294 मतदाता सूची के लिए चिंता का कारण है।
![150160ed-93f]()
यह खबरें भी पढ़ें...
इंदौर हाईकोर्ट ने मंदसौर के पूरे मल्हारगढ़ थाने को बताया संदिग्ध, SP मीणा हाजिर हों, युवक पर फर्जी केस
इंदौर के शराब ठेकेदार सुसाइड केस में देवास की आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी पर रिश्वत के आरोप
SIR की इस पूरी प्रक्रिया में 5 लाख 68 हज़ार 506 मतदाता ऐसे निकले जो अपनी जगह पर नहीं मिले। इनमें से 41 हज़ार 478 मतदाताओं की तो मौत हो चुकी है, जो सामान्य प्रक्रिया है। लेकिन असली चिंता का विषय है बाकी 5 लाख 27 हज़ार मतदाता। ये मतदाता जांच के दौरान ढूंढने से भी नहीं मिले हैं।
सबसे ज्यादा मतदाता इंदौर विधानसभा पांच से 1 लाख 12 हजार गायब मिले हैं। जो 26 फीसदी से ज्यादा है। इंदौर एक से 97 हजार से ज्यादा मतदाता गायब है। इंदौर दो में 26 फीसदी मतदाता गायब है। इंदौर चार में 51 हजार मतदाता तो इंदौर तीन में 42 हजार से ज्यादा मतदाता नहीं मिले हैं।
राउ विधानसभा में 75 हजार से अधिक मतदाता गायब है। ग्रामीण विधानसबा महू, देपालपुर और सांवेर में यह संख्या और प्रतिशत ( 9 से 12 फीसदी के बीच ही) कम है। देपालपुर में 33880 मतदाता, सांवेर में 30 हजार और महू में 32783 मतदाता नहीं मिले हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल-इंदौर आईटी पार्क की 13.57 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण, जहां बनना था कॉल सेंटर, मिला नर्सिंग कॉलेज
इंदौर में BJP नौ विधानसभा सीट 4.18 लाख वोट से जीती थी, अब 5 लाख मतदाता गायब, SIR से खुलासा
इधर इस मामले में कांग्रेस ने भारत निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन अधिकारी से लिखित में मांग की है। पूर्व पार्षद दिलीप कौशल के साथ रवि गुरनानी ने जो मतदाता नहीं मिले हैं, इनके फार्म बीएलओ से जब्त करने की मांग की है।
इनका कहना है कि इन फार्म का दुरूपयोग किया जा सकता है। इसमें मतदाताओं को शिफ्टेड दिखाया जा सकता है। ऐसे में इन बचे हुए फार्म को तत्काल बीएलओ से लेकर पंचनामा बनाकर जब्त किया जाए।
150160ed-93f
इंदौर में एसआईआर प्रक्रिया के रिजल्ट को ऐसे समझें
|
इंदौर हाईकोर्ट ने मंदसौर के पूरे मल्हारगढ़ थाने को बताया संदिग्ध, SP मीणा हाजिर हों, युवक पर फर्जी केस
इंदौर के शराब ठेकेदार सुसाइड केस में देवास की आबकारी सहायक आयुक्त मंदाकिनी पर रिश्वत के आरोप
5.68 लाख मतदाता सूची से 'गायब', प्रशासन हैरान
| लापता मतदाताओं की स्थिति (Missing Voters Status) | संख्या (Count) |
| कुल मतदाता (Total Voters) | 28,67,294 |
| SIR में मिले मतदाता (Found Voters) | 22,98,817 |
| कुल नहीं मिले मतदाता (Total Missing) | 5,68,506 |
| मृत मतदाता (Deceased) | 41,478 |
| जिन्हें नहीं ढूंढ पाए (Untraceable) | 2.75 लाख |
| जो शिफ्ट हो गए (Shifted) | 2.05 लाख |
| अन्य कारण (Other Reasons) | 46,665 |
सबसे ज्यादा मतदाता विधानसभा पांच से गायब
राउ विधानसभा में 75 हजार से अधिक मतदाता गायब है। ग्रामीण विधानसबा महू, देपालपुर और सांवेर में यह संख्या और प्रतिशत ( 9 से 12 फीसदी के बीच ही) कम है। देपालपुर में 33880 मतदाता, सांवेर में 30 हजार और महू में 32783 मतदाता नहीं मिले हैं।
यह खबरें भी पढ़ें...
भोपाल-इंदौर आईटी पार्क की 13.57 एकड़ जमीन पर अतिक्रमण, जहां बनना था कॉल सेंटर, मिला नर्सिंग कॉलेज
इंदौर में BJP नौ विधानसभा सीट 4.18 लाख वोट से जीती थी, अब 5 लाख मतदाता गायब, SIR से खुलासा
कांग्रेस की मांग, सारे फार्म बीएलओ से जब्त हो
इनका कहना है कि इन फार्म का दुरूपयोग किया जा सकता है। इसमें मतदाताओं को शिफ्टेड दिखाया जा सकता है। ऐसे में इन बचे हुए फार्म को तत्काल बीएलओ से लेकर पंचनामा बनाकर जब्त किया जाए।
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava