इंदौर की महिला वकील अभिजीता ने अंतिम सांस में कर दिया ऐसा काम, तीन लोगों को मिल गई नई जिंदगी

Amresh Kushwaha | Nov 02, 2025, 15:38 IST
Share
indore-woman-lawyer-organ-donation-three-lives-saved
indore-woman-lawyer-organ-donation-three-lives-saved

इंदौर की हाईकोर्ट वकील अभिजीता राठौर (38) ब्रेन डेड घोषित हुईं। इसके बाद उनके अंगदान से तीन लोगों को नई जिंदगी मिल गई। वहीं उनके अंगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए शहर में 65वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया था।

राहुल दवे @ INDORE

इंदौर में हाईकोर्ट की 38 वर्षीय वकील अभिजीता राठौर ने रविवार को जाते-जाते भी जिंदगी को नई दिशा दे दी। ब्रेन डेड घोषित होने के बाद अभिजीता का अंगदान किया गया। इससे कई लोगों को जीने की उम्मीद मिल गई। उनके अंगों को सुरक्षित पहुंचाने के लिए शहर में 65वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। महिला वकील अभिजीता राठौर एक बहादुर बेटी, सशक्त पत्नी और संवेदनशील वकील थीं।

अस्पताल ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

ज्यूपिटर हॉस्पिटल का माहौल उस वक्त भावनाओं से भर गया, जब अभिजीता के पति प्रवीण राठौर ने पत्नी को अंतिम बार मंगलसूत्र पहनाकर विदाई दी। वो पल हर किसी के दिल में उतर गया। अस्पताल के स्टाफ ने अभिजीता को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानपूर्वक विदा किया।

तीन लोगों को मिली नई जिंदगी

मुस्कान ग्रुप पारमार्थिक ट्रस्ट के सेवादार जीतू बगानी और संदीपन आर्य ने बताया कि अभिजीता का लिवर सीएचएल हॉस्पिटल, एक किडनी ज्यूपिटर हॉस्पिटल और दूसरी किडनी चोइथराम हॉस्पिटल में ट्रांसप्लांट के लिए भेजी गई। इन अंगों ने अब तीन जिंदगियों को नई शुरुआत दी है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर सीपी संतोष सिंह की मध्यप्रदेश ट्रैफिक हेल्पलाइन 7049107620 नंबर में ऐसी चूक

25 अक्टूबर को हुआ था लंग्स इंफेक्शन

भाई अभिजीत सिंह राठौर ने बताया कि 25 अक्टूबर को उन्हें लंग्स में इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान ब्रेन में ब्लड क्लॉट बनने से उनकी हालत गंभीर हो गई। कई दिन इलाज के बाद डॉक्टरों ने शनिवार को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया।

5c071ab1-eaf
5c071ab1-eaf

ये खबर भी पढ़िए...MP News: इंदौर में देर रात नाबालिग की हत्या के बाद बड़ा बवाल, दो पक्ष आपस में भिड़े, राहगीरों पर भी पत्थर फेंके

गर्भवती थीं, तब की वकालत की पढ़ाई पूरी

अभिजीता ने इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के बाद वकालत की पढ़ाई करने का फैसला लिया। वे उस वक्त गर्भवती थीं, लेकिन हालातों को रुकावट नहीं बनने दिया। एलएलबी के बाद उन्होंने क्रिमिनोलॉजी में एलएलएम की डिग्री हासिल की। भाई की मदद से जिला और हाईकोर्ट में प्रैक्टिस शुरू की। बहुत कम वक्त में अपनी मिलनसारिता और कानूनी समझ से पहचान बना ली।

ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज। ग्यारस पर जलाए दीये से गोदाम में लगी आग, दो महिलाएं जिंदा जली

परिवार आज भी उनके साहस को सलाम कर रहा है

अभिजीता के पति प्रवीण राठौर रेलवे कॉन्ट्रेक्टर हैं। उनके परिवार में बेटी पर्णिका (13) और बेटा अभिरत्न (5) हैं। बड़े भाई अभिजीत सिंह राठौर लोक अभियोजक हैं। पिता रतन सिंह राठौर डिप्टी डायरेक्टर, लोक अभियोजन के पद पर रहे और अखिल भारतीय क्षत्रिय राठौर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। मां गिरिबाला राठौर शिक्षाविद हैं।

3724ee19-ba1
3724ee19-ba1

ये खबर भी पढ़िए...300 करोड़ की लागत से बना इंदौर बीआरटीएस तोड़ने का काम आज से शुरू, एसेंसी ने ढाई करोड़ में लिया टेंडर

अंतिम सांसों में भी जीवन दे गईं

अभिजीता ने जाते-जाते भी वही किया, जो उन्होंने जिंदगी भर किया - किसी का भला, किसी की मदद। उनका अंगदान सिर्फ एक चिकित्सा प्रक्रिया नहीं, बल्कि मानवता का सबसे सुंदर रूप बन गया।

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • इंदौर न्यूज
  • ज्यूपिटर हॉस्पिटल
  • महिला वकील अभिजीता राठौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा