इंदौर में महिला क्रिकेटरों से छेड़छाड़ का मामला: आरोपी ने हाय बोलकर किया बैड टच, खिलाड़ी विदेश से देंगी गवाही
Amresh Kushwaha | Oct 29, 2025, 09:19 IST
indore-women-cricketers-molestation-case-update-video-conferencing-testimony
इंदौर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ के मामले में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी विदेश से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए गवाही देंगी। कोर्ट ने ऑनलाइन सुनवाई के लिए मंजूरी दे दी है।
राहुल दवे @ INDORE
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ के मामले में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर पुलिस ने बताया कि चूंकि पीड़ित खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में है। ऐसे में बार-बार भारत आना संभव नहीं है। इसलिए उन्हें समन भेजकर ऑनलाइन गवाही के लिए पेश होने का विकल्प दिया जाएगा।
एमआईजी थाना पुलिस ने कहा कि कोर्ट की अगली तारीख पर खिलाड़ियों को वीडियो लिंक भेजा जाएगा, ताकि वे सीधे अदालत में जज के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दे सकें।
वहीं मामले में आरोपी अकील से पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है। अकील ने बताया कि उसने घटना के समय शराब पी रखी थी।
ये खबर भी पढ़िए...MP News: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- खिलाड़ी जब घूमने जाएं तो सुरक्षा अधिकारी को बताकर निकलें, यह उनके लिए भी सबक
एमआईजी थाना प्रभारी सी.बी. सिंह ने बताया कि आरोपी अकील के खिलाफ दर्ज एफआईआर में टीम मैनेजर ने दोनों खिलाड़ियों के प्राथमिक बयान पहले ही शामिल करवा दिए हैं। अब कोर्ट में चालान डायरी पेश करते समय महिला खिलाड़ियों को औपचारिक रूप से समन भेजा जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह समन ईमेल के माध्यम से ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड (CA) को भेजा जाएगा। इसके बाद कोर्ट में निर्धारित तारीख पर खिलाड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हाज़िर होंगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मामला: पुलिस की सुरक्षा में चार बड़ी चूकें, जिसे जानने के बाद आप भी रह जाएंगे सन्न
घटना का पूरा खुलासा एक स्थानीय कार चालक की सतर्कता से हुआ। जब यह घटना हुई, उसी वक्त कार चालक वहां से गुजर रहा था। उसने अकील को विदेशी खिलाड़ियों के पास जाते हुए देखा और पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली।
उसने आरोपी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन अकील बाइक तेजी से भगाकर निकल गया। कार ड्राइवर ने न केवल बाइक का नंबर नोट किया, बल्कि सीधा विजय नगर थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया।
ये खबर भी पढ़िए...ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ मामला: टीम ने ट्वीट किए डिलीट, दिया ये बयान
इंदौर पुलिस जल्द ही चार्जशीट दाखिल कर कोर्ट में सुनवाई की तारीख तय करेगी। उसी के अनुसार खिलाड़ियों को ईमेल के माध्यम से वीडियो लिंक और समय भेजा जाएगा।
कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत आने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने देश से ही ऑनलाइन बयान देकर न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होंगी।
इस घटना ने न सिर्फ इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को भी झटका दिया है। अब पूरा देश इस बात पर नजर रखे हुए है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्याय कितनी तेजी से होता है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: मध्यप्रदेश में महिलाओं से पिटा SI सस्पेंड, 4 पर प्राणघातक हमले का केस
इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ के मामले में अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंदौर पुलिस ने बताया कि चूंकि पीड़ित खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में है। ऐसे में बार-बार भारत आना संभव नहीं है। इसलिए उन्हें समन भेजकर ऑनलाइन गवाही के लिए पेश होने का विकल्प दिया जाएगा।
एमआईजी थाना पुलिस ने कहा कि कोर्ट की अगली तारीख पर खिलाड़ियों को वीडियो लिंक भेजा जाएगा, ताकि वे सीधे अदालत में जज के समक्ष वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना बयान दे सकें।
वहीं मामले में आरोपी अकील से पूछताछ में चौंकाने वाली बात सामने आई है। अकील ने बताया कि उसने घटना के समय शराब पी रखी थी।
आरोपी अकील ने हाय बोलकर किया था बैड टच
एमपी पुलिस की पूछताछ में आरोपी अकील ने जो बयान दिया, उसने जांच अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। उसने कहा कि कुछ साल पहले जयपुर में एक विदेशी महिला से हाथ मिलाया था। इसलिए जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को देखा तो लगा कि उनसे भी मिल सकता हूं। अकील ने बताया कि घटना के दिन वह बाइक से पिता को सत्य साई नगर छोड़ने गया था। लौटते वक्त उसने शराब पी और रास्ते में विदेशी खिलाड़ियों को देखकर हाय कहा। जब खिलाड़ियों में से एक ने हल्का-सा रिटर्न रिस्पॉन्स दिया, तो उसने सेल्फी लेने का बहाना किया और बैड टच करते ही तुरंत भाग निकला।
विदेश से ही रख सकेंगी अपना पक्ष
उन्होंने कहा कि यह समन ईमेल के माध्यम से ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट बोर्ड (CA) को भेजा जाएगा। इसके बाद कोर्ट में निर्धारित तारीख पर खिलाड़ी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हाज़िर होंगी।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों से छेड़छाड़ का मामला: पुलिस की सुरक्षा में चार बड़ी चूकें, जिसे जानने के बाद आप भी रह जाएंगे सन्न
कार ड्राइवर ने रिकॉर्ड किया था सबूत
उसने आरोपी को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन अकील बाइक तेजी से भगाकर निकल गया। कार ड्राइवर ने न केवल बाइक का नंबर नोट किया, बल्कि सीधा विजय नगर थाने जाकर पुलिस को जानकारी दी।
इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल वीडियो के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और कुछ ही घंटों में उसे पकड़ लिया।
ये खबर भी पढ़िए...ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ियों से छेड़छाड़ मामला: टीम ने ट्वीट किए डिलीट, दिया ये बयान
कोर्ट में अगला चरण तय करेगा केस की दिशा
कानूनी प्रक्रिया के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को भारत आने की आवश्यकता नहीं होगी। वे अपने देश से ही ऑनलाइन बयान देकर न्यायिक प्रक्रिया में शामिल होंगी।
इस घटना ने न सिर्फ इंदौर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को भी झटका दिया है। अब पूरा देश इस बात पर नजर रखे हुए है कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्याय कितनी तेजी से होता है।
ये खबर भी पढ़िए...इंदौर न्यूज: मध्यप्रदेश में महिलाओं से पिटा SI सस्पेंड, 4 पर प्राणघातक हमले का केस
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari