यशवंत क्लब में चेयरमैन और कमेटी मेंबर से बदतमीजी, लड्डा को किया बाहर
Sanjay Gupta | Mar 09, 2025, 12:34 IST
ANIL LADA
8 मार्च, शनिवार को यशवंत क्लब (YC) में देर रात एक बड़ा विवाद हुआ। क्लब के एक सीनियर सदस्य ने चेयरमैन टोनी सचदेवा के साथ विवाद कर लिया। इस घटनाक्रम के कारण क्लब में तनाव बढ़ गया।
इंदौर के यशवंत क्लब (YC) में शनिवार ( 8 मार्च ) देर रात को बड़ा विवाद हो गया। क्लब के एक सीनियर मेंबर ने चेयरमैन टोनी सचदेवा के साथ ही विवाद कर लिया। इस विवाद को रोकने के लिए कमेटी मेंबर बीच में आए तो उन पर बुरी तरह भड़के औरबदतमीजी की। इसके बाद इन सदस्य को रातों रात 15 दिन के लिए क्लब से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
ये भी खबर पढ़ें... यशवंत क्लब में नई सदस्यता पर मैनेजिंग कमेटी को ऐसे मिली क्लीन चिट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
ये भी खबर पढ़ें... यशवंत क्लब में अतुल सेठ के बेटे का हंगामा, सस्पेंड, सचिव को कलेक्टर की फटकार
इस घटना के बाद तत्काल रातोंरात मैनेजिंग कमेटी ने बैठक की और लड्डा को 8 मार्च से ही तत्काल प्रभाव से 23 मार्च तक के लिए क्लब से निष्कासित कर दिया। इस संबंध में सचिव संजय गोरानी ने क्लब नोटिस बोर्ड पर नोटिस भी चस्पा कर दिया। इस दौरान अब लड्डा क्लब परिसर में भी कदम नहीं रख सकेंगे।
वहीं इस पूरे विवाद पर अनिल कुमार लड्डा ने कहा किछोटा सा विवाद हो गया था, पहले भी कई सदस्यों पर कार्रवाई हुई और बाहर हुए हैं। कोई बात नहीं, 15 दिन निकल जाएंगे।
ये भी खबर पढ़ें... यशवंत क्लब में नई सदस्यता पर मैनेजिंग कमेटी को ऐसे मिली क्लीन चिट, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
इन्हें किया गया बाहर
जानकारी के अनुसार शनिवार रात को सीनियर मेंबर के लिए एक आयोजन था। इस दौरान आर्टिस्ट को भी बुलाया गया था। इनके स्वागत के लिए बीच में दस मिनट का ब्रेक हुआ और चेयरमैन सचदेवा बुके देने के लिए गए। इस पर क्लब मेंबर अनिल कुमार लड्डा भड़क गए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम चलने दीजिए, यह बीच में आप क्यों आ गए। इस पर कमेटी मेंबर वैभव दुआ ने कहा कि क्लब के ही प्रोटोकाल का पालन चेयरमैन सर कर रहे हैं, इसमे गलत क्या है। इस पर लड्डा भड़क गए और लगभग अटैक की मुद्रा में दुआ पर आ गए और बदतमीजी की। बाकी क्लब मेंबर ने इस घटना को रोका।
रातों रात कमेटी ने किया फैसला
यह बोले लड्डा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari