युगपुरूष धाम आश्रम के 11 बच्चों के रिकार्ड तलाशे जा रहे, जून में 2 और मौत की बात गलत, रजिस्टर भी कमेटी के पास जांच में

Sanjay Gupta | Jul 05, 2024, 12:02 IST
Share
indore Yugpurush Dham Ashram
indore Yugpurush Dham Ashram

जून में मौत छिपाने की चल रही खबरों पर जिला प्रशासन ने मुक्तिधाम के रजिस्टर को जांचा है। इस तरह की कोई मौत रजिस्टर में दर्ज नहीं है और ना ही कोई अन्य रिकार्ड है।

इंदौर के रामचंद्र नगर स्थित मानसिक दिव्यांग युग पुरुष धाम आश्रम में 6 बच्चों की मौत के बाद जून माह में ही दो बच्चों की मौत की खबरें चल रही है। लेकिन द सूत्र को मुक्तिधाम के रजिस्टर से मिली जानकारी के अनुसार जून में युगपुरूष आश्रम से अन्य किसी बच्चे की मौत नहीं हुई है।

मई में जरूर एक मौत रजिस्टर है, जिसकी जांच कमेटी कर रही है कि उसे संबंधित अधिकारियों को बताया गया था या नहीं। हालांकि आश्रम में 11 बच्चों के रिकार्ड मिसमैच है, यह कहां पर है, इसकी जांच कमेटी कर रही है। उधर अभी तक 11 बच्चों में हैजा (कॉलरा) होने की पुष्टि हुई है और आश्रम से लिए गए पानी के सैंपल भी दूषित पाए गए हैं।

सभी मौतों और 11 बच्चों के रिकार्ड की जांच कर रही कमेटी

जून में मौत छिपाने की चल रही खबरों पर जिला प्रशासन ने मुक्तिधाम के रजिस्टर को जांचा है। इस तरह की कोई मौत रजिस्टर में दर्ज नहीं है और ना ही कोई अन्य रिकार्ड है। आश्रम में दर्ज सभी बच्चों के रिकार्ड को कमेटी बारीकी से जांच कर रही है।

प्रारंभिक तौर पर आश्रम में रिकार्ड बच्चों की संख्या और भौतिक सत्यापन में 11 बच्चे कम निकले, इसकी जांच के दौरान आश्रम संचालकों ने कमेटी को बताया कि वह परिजनों के पास व अन्य जगह गए हैं।

उनके बयानों की जांच की जा रही है और सत्यापन कराया जा रहा है। बताया जा रहा है कि 9 बच्चों के सत्यापन हुए हैं, लेकिन कमेटी कोई चूक नहीं करना चाहती है इसलिए फिर से उन्हें क्रास चेक कर रही है, दो बच्चों के नाम को लेकर असमंजस है, उसे भी देखा जा रहा है।

आश्रम में कौन-कौन है अध्यक्ष, सचिव और कार्यकारिणी में

द सूत्र ने आश्रम के संचालकों की जानकारी निकाली है। ट्रस्ट की शुरुआत परमानंद गिरी महाराज (राम मंदिर के ट्रस्टी) द्वारा की गई थी। महाराज ने यह जमीन धनराज शादीजा को सौंपकर हॉस्पिटल खोलने का काम सौंपा। साल 2002 में धनराज शादीजा के देख रेख में परमानंद हॉस्पिटल की शुरुआत हई।

पिता के साथ तुलसी धनराज शादीजा ने भी कार्यभार संभालना शुरू कर दिया। पिता के निधन के बाद उन्होंने जिम्मेदारी संभाली। साल 2006 में इसी परिसर में ‘युग पुरुष’ स्कूल का संचालन शुरू हो गया। इसमें प्रिंसिपल अनिता शर्मा और सेक्रटरी तुलसी शादीजा हैं। अध्यक्ष शादीजा की बेटी जान्हवी पवन गुलाब ठाकुर है।

शादीजा की बेटी और दामाद भी हॉस्पिटल का कामकाज देखते हैं। कमेटी में गोविंद सोनेजा पिता हीरानंद सोनेजा उपाध्यक्ष, रचना गुप्ता कोषाध्यक्ष है। कार्यकारिणी में रामानंद कुकरेजा, विष्णु कुमार कटारिया, राधेश्याम चौहान और जय नवलानी शामिल है।

बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 60 हुई

गुरुवार देर रात तक बीमार बच्चों की संख्या बढ़कर 60 पर पहुंच गई है। वहीं गुरुवार को 12 बच्चों के स्वस्थ में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। इन बच्चों को जिला प्रशासन ने अपनी कस्टडी में लेकर अन्य स्थान पर रेफर किया है। अभी 48 बच्चों का चाचा नेहरु अस्पताल में इलाज चल रहा है। इनमें से तीन बच्चे आईसीयू में हैं।

बोरिंग के पानी में निकले बैक्टिरिया

यह बात भी सामने आई है कि संस्था के परिसर का बोरिंग खराब होने से करीब दो हफ्ते तक टैंकर के जरिए पानी बुलाया जा रहा था। यही पानी बच्चों को भी पीने के लिए दिया जा रहा था। आश्रम में बच्चे ऐसा पानी पी रहे थे, जिसे लैबोरेटरी ने अन्य उपयोग के लायक भी नहीं माना है। गर्ल्स होस्टल और बॉयज होस्टल से आरओ मशीन और बोरिंग के पानी के कुल चार सैंपल्स लिए थे।

स्वास्थ्य विभाग की ही डिस्ट्रिक्ट पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरी (डीपीएचएल) में इनकी जांच हुई। 48 घंटे बाद देर रात चारों रिपोर्ट प्रशासन को सौंपी गई। जिसके मुताबिक गर्ल्स होस्टल में आरओ, बोरिंग और बॉयज होस्टल में बोरिंग का पानी पीने योग्य बिल्कुल नहीं था।

वहीं वॉश एरिया के पानी में बैक्टीरिया पाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार कॉलीफॉर्म काउंट 10 से ज्यादा आया है, जिसे पीने या अन्य उपयोग लायक नहीं माना जाता है। यहां के पानी में कॉलीफार्म बैक्टीरिया भी पाया है। पानी में एमपीएन काउंट है यानी पानी में सीवेज या अन्य पैथोजेन मिल रहे हैं।

sanjay gupta
sanjay gupta


thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • युगपुरूष धाम आश्रम
  • श्री युगपुरूष धाम आश्रम
  • युगपुरूष धाम आश्रम इंदौर
  • युगपुरूष धाम आश्रम विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई