इंदौर मेट्रो को मिली CMRS से हरी झंडी, इसी माह शुरू होगा कमर्शियल रन, पीएम मोदी आएंगे इंदौर

Reena Sharma Vijayvargiya | Apr 10, 2025, 13:15 IST
Share
The sootr
The sootr

इंदौर मेट्रो के कमर्शियल रन की राह अब पूरी तरह साफ हो गई है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की टीम ने निरीक्षण के बाद इंदौर मेट्रो को ‘ओके रिपोर्ट’ दे दी है। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है।

MP News:. इंदौर मेट्रो के कमर्शियल रन की राह अब पूरी तरह साफ हो गई है। कमिश्नर ऑफ मेट्रो रेलवे सेफ्टी की टीम ने निरीक्षण के बाद इंदौर मेट्रो को ‘ओके रिपोर्ट’ दे दी है। इसके साथ ही संभावना जताई जा रही है कि इसी महीने मेट्रो का संचालन आम यात्रियों के लिए शुरू हो सकता है। शुरुआती किराया 20 रुपए तय किया गया है।

पीएम मोदी दिखा सकते हैं हरी झंडी

सूत्रों के अनुसार, इंदौर मेट्रो के पहले कमर्शियल रन को हरी झंडी दिखाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आ सकते हैं। मध्य प्रदेश सरकार चाहती है कि इस ऐतिहासिक मौके पर पीएम की मौजूदगी रहे। हालांकि मेट्रो अधिकारी फिलहाल इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Summer Special Train: समर वेकेशन के लिए रेलवे ने चलाई चार स्पेशल ट्रेन, देखें टाइम टेबल

इंदौर मेट्रो की पूरी तैयारी

अब इंदौर के लोगों के लिए मेट्रो में सफर का सपना जल्द ही हकीकत बनने जा रहा है। सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर के पांचों स्टेशन -गांधीनगर, सुपर कॉरिडोर स्टेशन 3, 4, 5 और 6—पूरी तरह तैयार हैं। स्टेशन पर स्टाफ, टिकट काउंटर, लिफ्ट, एस्कलेटर और सुरक्षा व्यवस्था भी पूरी कर ली गई है। सीएमआरएस का आखिरी निरीक्षण मार्च में हुआ था और 24-25 मार्च को सीएमआरएस की टीम ने मेट्रो का अंतिम निरीक्षण किया था। पहले चरण में गांधी नगर से टीसीएस चौराहा तक लगभग 6 किमी के रूट पर मेट्रो चलाई जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें :Noida Metro Recruitment 2025: तीन दिन में आवेदन की लास्ट डेट, 1 लाख तक सैलरी

हर दो मिनट में पहुंचेगी मेट्रो

इंदौर मेट्रो के येलो लाइन पर 5.9 किमी लंबा प्रायोरिटी रूट है, जिसमें पांच स्टेशन शामिल हैं। कमर्शियल रन के दौरान मेट्रो हर दो मिनट में एक स्टेशन पर पहुंचेगी। इस रूट पर अभी दिन-रात टेस्टिंग जारी है।

ऐसे मिलेगी मेट्रो की कनेक्टिविटी आम जनता को

-रेडिसन चौराहा व विजयनगर : यात्री ई-बस से सुपर कॉरिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक पहुंच सकेंगे।
-स्टेशन 3 से गांधी नगर : यहां से मेट्रो की यात्रा शुरू होगी।
-गांधी नगर से एयरपोर्ट और बड़ा गणपति : ई-बस के जरिए ये रूट कवर किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :Dehli Metro Jobs 2025 : दिल्ली मेट्रो में नौकरी का मौका, आज ही करें आवेदन

किराया और फ्रीक्वेंसी

-न्यूनतम किराया 20 रुपए निर्धारित किया गया है।
-यात्रियों की संख्या के अनुसार मेट्रो 15 से 30 मिनट के अंतराल पर चलेगी।
-प्रबंधन का प्लान है कि शुरुआती प्रमोशन के लिए 10 रुपये का डिस्काउंट भी दिया जाए।

स्टेशन पर मौजूद होंगी ये सुविधाएं

पांचों स्टेशन पर लिफ्ट, एस्कलेटर, सुविधा घर, पेयजल व्यवस्था, टिकट काउंटर, स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। मेट्रो प्रबंधन अगस्त तक मेट्रो सेवा को गांधीनगर से रेडिसन चौराहे तक 11.7 किमी तक बढ़ाने की तैयारी में है।

ये खबर भी पढ़ें :Metro Recruitment 2025 : मेट्रो कॉर्पोरेशन में कई पदों पर भर्ती, ऐसे करना होगा आवेदन

2025 के अंत तक पूरा ट्रैक तैयार करने की योजना

मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन का लक्ष्य है कि 2025 के अंत तक पूरे रूट पर मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू कर दिया जाए। हालांकि, अब तक चार बार डेडलाइन बदली जा चुकी है—पहले जुलाई 2024, फिर दिसंबर 2024, फरवरी 2025 और अब अप्रैल 2025 लेकिन फिर भी काम की रफ्तार को देखते हुए यह चुनौतीपूर्ण जरूर है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि मेट्रो जल्द ही शहर की रफ्तार बढ़ाएगी। वहीं अब प्रबंधन ने चौथा टारगेट अप्रैल 2025 में तय किया है।

ये रहेगा मेट्रो का रुट

-रेडिसन चौराहा, विजयनगर : यात्री ई-बस में बैठकर सुपर कारिडोर के स्टेशन नंबर 3 तक पहुंचेगे।
-एससी 3 से गांधी नगर स्टेशन: यात्री मेट्रो में बैठकर सफर करेंगे।
-गांधी नगर से एयरपोर्ट व बड़ा गणपति : यात्री गांधीनगर स्टेशन से ई-बस में बैठ एयरपोर्ट व बड़ा गणपति चौराहे तक की यात्रा करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Delhi Metro में शराब के साथ अंडा खाता नजर आया शख्स, Video हुआ वायरल। #shorts #viralvideo

किराया: यात्रियों को कामन कार्ड के माध्यम से न्यूनतम किराया देकर इलेक्ट्रिक बस व मेट्रो में सफर करने का मौका मिला। अलग-अलग टिकट खरीदने की जरूरत नहीं रहेगी।
इंदौर मेट्रो का ये था अब तक का सफर
2011 - तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) को इंदौर व भोपाल में मेट्रो की डीपीआर बनाने का निर्णय लिया।
2017 - मप्र मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिली।
2018 - भारत सरकार की स्वीकृति मिली।
2019 - भारत सरकार, मप्र सरकार व एमपीएमआरसीएल के बीच समझौता हुआ।
2021 - निर्माण एजेंसी ने मेट्रो निर्माण कार्य शुरू किया।
2023 - सुपर प्रायोरिटी कारिडोर पर पहली बार चलाई गई मेट्रो।
2025 - मेट्रो चलाने के लिए सीएमआरएस से मिली क्लीन चिट।

Tags:
  • Indore
  • 10 Trains Cancelled
  • madhyapradesh
  • mpnews
  • 130 feet long train
  • Train
  • project
  • मेट्रो
  • mpnewstoday
  • indorenews
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती