इंस्टाग्राम फ्रेंड ने युवती से किया रेप, गर्भपात की दवा खाकर अस्पताल में पहुंची, खुल गया राज

Sandeep Kumar | Jun 08, 2025, 21:11 IST
Share
instagram-friendship-love-rape
instagram-friendship-love-rape

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2023 में उसकी इंस्टाग्राम पर चिराग सिंह से बातचीत शुरू हुई थी। चैटिंग के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और कॉल पर भी बातचीत होने लगी।

MP News: राजधानी भोपाल के हबीबगंज इलाके में एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। दरअसल इंस्टाग्राम पर युवक-युवती के बीच दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग हो गया। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर युवती को मिलने बुलाया। हबीबगंज इलाके के किसी होटल में युवती से रेप किया। विरोध करने पर युवक ने जल्द शादी का वादा किया। इसके बाद दोनों तीन साल तक रिलेशन में रहे।

ऐसा खुला राज

युवती प्रेग्नेंट हो गई तो युवक ने रिश्ता तोड़ दिया। युवती ने गर्भपात के लिए दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस को सूचना दी गई। कोलार पुलिस ने जीरो पर रेप केस दर्ज किया। पुलिस ने डायरी हबीबगंज पुलिस को सौंप दी। एसआई मुक्ता शर्मा ने बताया कि पीड़िता 21 वर्षीय है और कोलार इलाके में रहती है। 2023 में उसकी इंस्टाग्राम पर चिराग सिंह से बात शुरू हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए... युवती का हाई-वोल्टेज ड्रामा: रेप आरोपी के भाई के घर में घुसकर किया हंगामा

युवती ने बताया कैसे हुआ शारीरिक शोषण

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि फरवरी 2023 में उसकी इंस्टाग्राम पर चिराग सिंह से बातचीत शुरू हुई। चैटिंग के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ और कॉल पर भी बातचीत होने लगी। 18 फरवरी 2023 को आरोपी ने पीड़िता को मिलने के लिए बुलाया और हबीबगंज इलाके में एक OYO होटल में ले गया। यहां आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और विरोध करने पर उसे शादी का वादा किया। इसके बाद युवक ने पीड़िता को अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर लगातार ज्यादती की।

ये खबर भी पढ़िए... भोपाल रेप केस में बड़ी कार्रवाई! SIT जांच अधिकारी लाइन अटैच, DCP ने जारी किया आदेश

गर्भवती होने पर युवक ने रिश्ता तोड़ा

कुछ समय बाद, युवती गर्भवती हो गई। उसने इस बात को चिराग से साझा किया, लेकिन उसने बातचीत बंद कर दी और संबंध तोड़ दिए। इससे तंग आकर पीड़िता ने खुद से गर्भपात का फैसला लिया और इसके लिए एक दवा खाई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़िए... 7 माह की गर्भवती रेप पीड़िता के केस में एमपी हाई कोर्ट सख्त, सरकार से पूछा- जानकारी क्यों नहीं दी?

ये खबर भी पढ़िए... MP पंचायत विभाग में 72 अधिकारियों का तबादला, रेप के आरोपी समेत 26 जनपद पंचायत CEO का ट्रांसफर

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

अस्पताल से पुलिस को मामले की सूचना मिली, जिसके बाद कोलार पुलिस ने जीरो पर रेप केस दर्ज किया। डायरी हबीबगंज पुलिस को सौंप दी गई। एसआई मुक्ता शर्मा ने बताया कि पीड़िता को केवल आरोपी का नाम और मोबाइल नंबर मालूम है। आरोपी खुद को चूना भट्टी का रहने वाला बताता था। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

मध्य प्रदेश एमपी हिंदी न्यूज

Tags:
  • MP News
  • भोपाल
  • युवती
  • मध्य प्रदेश
  • इंस्टाग्राम
  • रेप
  • गर्भपात
  • गर्भवती
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा