एसी कोच में रिजर्वेशन करवाकर ट्रेनों में चोरी करते थे बदमाश, GRP के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय गिरोह

Amresh Kushwaha | Sept 16, 2024, 08:14 IST
Share
जीआरपी के शिकंजे में चोर गिरोह
जीआरपी के शिकंजे में चोर गिरोह

जीआरपी ने चलती ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी बिहार के हैं। इनसे 17.52 लाख रुपए की सामग्री बरामद की गई है।

भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन पर जीआरपी ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह ( Interstate Thief Gang ) को गिरफ्तार किया है, जो चलती ट्रेन के एसी कोच में चोरी करता था। यह गिरोह मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तरप्रदेश की ट्रेनों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता था। गिरोह रिजर्वेशन कराकर एसी कोच में घुसता था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रमोद, सोमू और मोनू के रूप में हुई है। सोमू और मोनू सगे भाई हैं और तीनों बिहार के निवासी हैं।

ये खबर भी पढ़िए...Railway News : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 6 ट्रेनों को किया कैंसिल, चेक करें लिस्ट

17.52 लाख का सामान बरामद

जीआरपी ने इन आरोपियों के पास से 17.52 लाख रुपए का सामान बरामद किया है। आरोपियों पर विभिन्न राज्यों में चोरी के 12 से अधिक मामले दर्ज हैं। जीआरपी ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है और अन्य संभावित खुलासों की उम्मीद है।

पटना पुलिस की मदद से पकड़ा गया गिरोह

जीआरपी थाना प्रभारी महेंद्र सोमवंशी ने बताया कि महाराष्ट्र निवासी दीनदयाल नागरिया ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। व्यापारी दीनदयाल 30 अगस्त को पनवेल से झांसी के लिए रवाना हुए थे। विदिशा स्टेशन के पास उनका बैग चोरी हो गया, जिसमें 15 लाख रुपए के गहने थे। जीआरपी ने झांसी से विदिशा के बीच के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया और तीन संदिग्धों की पहचान की। रिजर्वेशन चार्ट से पता चला कि संदिग्ध बिहार के थे और विदिशा के आसपास उतर गए थे। पटना पुलिस की मदद से जीआरपी ने गिरोह को पकड़ लिया।

सुबह 4 से 5 बजे के बीच करते थे चोरी

आरोपियों ने पूछताछ में खुलासा किया कि वे सुबह 4 से 5 बजे के बीच चोरी करते थे, जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में होते थे। इससे उन्हें चोरी करना आसान लगता था, और यही वजह थी कि गिरोह लंबे समय तक पकड़ा नहीं गया। चोरी के बाद, गिरोह के सदस्य अगले स्टेशन पर उतर जाते थे। जीआरपी को संदेह है कि गिरोह के अन्य सदस्य विभिन्न जगहों पर सक्रिय हैं और वे गिरोह के नेटवर्क का पता लगा रही है।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में फिर हुआ एफडी घोटाला, बैंक के पूर्व मैनेजर व चपरासी पर धोखाधड़ी का आरोप

गिरोह के पास से मिला ये सामान

गिरोह के पास से बरामद की गई सामग्री में एक लाख 12 हजार रुपए नकद, 1.40 लाख रुपए की सोने की अंगूठी, दो 50-50 ग्राम के सोने के बिस्किट, 10 ग्राम का सोने का सिक्का और 11 ग्राम का सोने का टुकड़ा शामिल है। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। गिरोह से संबंधित और भी कई खुलासे होने की संभावना है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • Mp news in hindi
  • grp
  • जीआरपी
  • अंतरराज्यीय चोर गिरोह
  • MP News Update
  • Interstate Thief Gang
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा