IPL 2026 का शंखनाद आज, ओपनिंग मैच में हैदराबाद से भिड़ेगा एमपी का लाल

Aman Vaishnav | Mar 28, 2026, 08:57 IST
Share
ipl 2026 opening match rcb vs srh preview bengaluru
ipl 2026 opening match rcb vs srh preview bengaluru

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आगाज आज से हो रहा है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी और हैदराबाद की टक्कर होगी। विराट कोहली की इतने दिनों बाद ग्राउंड पर वापसी और ईशान किशन की कप्तानी पर सबकी नजरें रहेंगी।

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन (IPL 2026) की शुरुआत शनिवार 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। बता दें कि यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

लीग के इतिहास में दूसरी बार (पहली बार 2017 में) दोनों टीमें ओपनिंग मैच में आमने-सामने होंगी। आरसीबी लगातार तीसरी बार और कुल मिलाकर सातवीं बार ओपनिंग मैच खेल रही है।

ceef6fbf-92b
ceef6fbf-92b


IPL 2026 में 65 दिन के अंदर 10 टीमें 74 मैच खेलेंगी। इनमें 70 लीग मैच और 4 प्लेऑफ होंगे। फाइनल 31 मई को होगा।

कप्तान रजट पाटीदार

इस बार भी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की कप्तानी रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। रजत मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के रहने वाले हैं। RCB ने उन्हें IPL 2026 में 11 करोड़ रुपए में रीटेन किया है।

सबसे बड़ी बात ये है कि रजत पाटीदार की कप्तानी में ही RCB ने अपने IPL इतिहास की पहली ट्रॉफी जीती थी। इस साल भी एमपी के शेर की टीम इस बार भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है।

विराट कोहली पर रहेगी सबकी नजर

इस मैच में सभी की नजरें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर रहेंगी। विराट काफी समय बाद मैदान पर वापसी कर रहे हैं।

वहीं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की कप्तानी पर भी सवाल उठेंगे। ईशान जो कि पैट कमिंस के चोटिल होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे।

71bdbab5-a81
71bdbab5-a81


हैदराबाद की घातक ओपनिंग जोड़ी

सनराइजर्स हैदराबाद की ओपनिंग जोड़ी काफी घातक साबित हो सकती है। पिछले दो IPL सीजन की बीत करें तो ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा दोनों ने मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है।

वहीं ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने हर टीम के लिए परेशानी पैदा की है। ये तीनों पावरप्ले में धमाकेदार बैटिंग करने में माहिर हैं। जो मैच की शुरुआत को तेज करते हुए बड़े स्कोर को आसान बना देते हैं।

960c85e6-377
960c85e6-377


क्या RCB हार का बदला ले पाएगी?

2024 के सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने कई धमाकेदार रिकॉर्ड तोड़े थे। लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में 100 रन बना दिए थे। पिछले सीजन में जब एसआरएच और आरसीबी के बीच मुकाबला हुआ था, तब एसआरएच ने 231 रन बना दिए थे।

उस मैच में इशान किशन ने 48 गेंदों में नाबाद 94 रनों की शानदार पारी खेली थी। आरसीबी वो मैच 42 रनों से हार गई थी। बाद में टीम ने शानदार वापसी करते हुए पहली बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की थी।

074ccdab-10e
074ccdab-10e


बेंगलुरु में कई सारे मैच विनर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस बार और भी मजबूत नजर आ रही है। टीम में विराट कोहली के अलावा फिल साल्ट, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी और जॉर्डन कॉक्स जैसे मैच विनर खिलाड़ी शामिल हैं।

कप्तान रजत पाटीदार की अगुवाई में टीम लगातार दूसरा खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, टीम को तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड की कमी महसूस होगी, जो अभी पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं।

82b2eea4-37a
82b2eea4-37a


दोनों टीमों के आमने सामने रिकॉर्ड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले हमेशा रोमांचक रहे हैं। दोनों टीमों के बीच अब तक आईपीएल में कुल 26 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मुकाबले जीतें, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 11 मैचों में जीत मिली है। वहीं एक मैच बेनतीजा रहा।

6363105d-2a6
6363105d-2a6


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग-11

फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, रसिक सलाम डार।

eed0cef7-ae3
eed0cef7-ae3


सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी, जीशान अंसारी।

cc8eba66-12f
cc8eba66-12f


ये खबरें भी पढ़िए...

IPL 2026 में एमपी के खिलाड़ी मचाएंगे धमाल, पहली बार 10 से ज्यादा खिलाड़ियों को मौका

रायपुर में IPL के दो बड़े मैच; MI और KKR से भिड़ेगी कोहली की RCB, शाहरुख के आने की भी चर्चा

IPL 2026 की टीमों के कप्तानों की लिस्ट, जानें किसके हाथ में किस टीम की कमान

IPL 2026 के बाद टीम इंडिया का अगला मैच कब और कहां? चेक करें पूरा शेड्यूल

Tags:
  • विराट कोहली
  • ईशान किशन
  • सनराइजर्स हैदराबाद
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
  • इंडियन प्रीमियर लीग
  • आईपीएल 2026
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा