IPS अनु बेनीवाल को क्यों देना पड़ रही है सफाई, अचानक चर्चा में क्यों आईं

Pratibha ranaa | Jul 18, 2024, 12:04 IST
Share
IPS अनु बेनीवाल
IPS अनु बेनीवाल

मध्य प्रदेश कैडर की ट्रेनी IPS अनु बेनीवाल सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनको लेकर तमाम आरोप लगाए जा रहे है। वहीं अब IPS अनु बेनीवाल ने इन आरोपों पर सफाई दी है। जानिए ये मामला क्या है...

आईएएस अफसरों की चर्चा होना आम बात है। कुछ अफसर अपने अच्छे कामों की वजह से चर्चा में रहते हैं, जबकि कुछ विवादों की वजह से। हाल ही में महाराष्ट्र कैडर की आईएएस पूजा खेडकर सुर्खियों में चल रही हैं।

इसी बीच मध्य प्रदेश कैडर की ट्रेनी IPS अनु बेनीवाल भी अचानक चर्चा में आ गई हैं। अनु को भी उनके पिता के नाम पर ट्रोल किया जा रहा है। उन पर कई तरह के आरोप लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि अनु IPS अधिकारी की बेटी हैं और उन्होंने फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर नौकरी पाई है।

IPS अनु बेनीवाल चर्चा में क्यों?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट और UPSC 2022 परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट वायरल हो रही है। इस लिस्ट में मध्य प्रदेश कैडर की ट्रेनी IPS अनु बेनीवाल के पिता का नाम संजय बेनीवाल लिखा है। उन पर EWS का फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर जॉब लेने के आरोप भी लग रहे हैं। हालांकि बाद में जब इसकी जांच- पड़ताल की तो पता चला कि अनु बेनीवाल के पिता का नाम संजय बेनीवाल ही है, लेकिन वे ऑफिसर नहीं हैं।

दोनों में नहीं कोई रिश्ता

दरअसल अनु बेनीवाल के पिता संजय बेनीवाल किसान हैं। यह इत्तेफाक ही है कि IPS संजय बेनीवाल और अनु के पिता का नाम एक ही है। ऐसे में अनु बेनीवाल पर लग रहे EWS सर्टिफिकेट पर नौकरी पाने के आरोप गलत साबित हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अनु के पिता कभी स्कूल भी नहीं गए हैं। वह कई सालों से कई तरह की बीमारियों से जूझ रहे हैं। हालांकि अनु ने इस मामले की जानकारी ग्वालियर साइबर सेल में दे दी है।

अनु के बारे में ये भी जानिए...

  • अनु बेनीवाल दिल्ली के पीतमपुरा की रहने वाली हैं।
  • अनु ने UPSC में 217वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी।
  • 2022 बैच की आईपीएस अफसर हैं।
  • अनु के पिता का नाम संजय बेनीवाल।
  • अनु ग्वालियर में बिजौली थाना एसएचओ में पदस्थ थीं।
  • वर्तमान में अनु ट्रेनिंग पर हैदराबाद गई हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • IPS अनु बेनीवाल
  • आईपीएस अनु बेनीवाल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि