युद्ध के असर से कमर्शियल गैस सिलेंडर की डिलीवरी रुकी, होटल-रेस्त्रां पर संकट!

Aman Vaishnav | Mar 10, 2026, 10:09 IST
Share
iran israel war impact commercial lpg cylinder delivery stopped bhopal
iran israel war impact commercial lpg cylinder delivery stopped bhopal

ईरान और इजराइल के बीच जारी युद्ध का असर अब रसोई तक पहुंच गया है। ऑयल कंपनियों ने सोमवार, 09 मार्च से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी अचानक रोक दी है। इससे भोपाल के हजारों होटल, रेस्त्रां और मैरिज गार्डन संकट में पड़ गए हैं।

News in Short

  • सोमवार 09 मार्च से कमर्शियल गैस सिलेंडरों की डिलीवरी पर रोक लगा दी गई है।
  • भोपाल के करीब दो हजार होटल और रेस्त्रां इस फैसले से प्रभावित होंगे।
  • अस्पतालों और स्कूलों को फिलहाल इस नई पाबंदी से बाहर रखा गया है।
  • शहर में हर दिन लगभग 10 हजार कमर्शियल सिलेंडरों की खपत होती है।
  • मार्च महीने में होने वाली हजारों शादियों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

News In Detail

मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर अब आपके शहर तक आ पहुंचा है। तेल कंपनियों के एक फैसले ने व्यापारियों को हिलाकर रख दिया है। सोमवार को व्यापारियों के लिए एक बुरी खबर आई है। कमर्शियल गैस की कमी अब शहर के खाने-पीने और उत्सवों पर भारी पड़ने वाली है।

ईरान-इजराइल युद्ध का असर अब गैस सप्लाई पर भी दिखने लगा है। सोमवार, 9 मार्च से ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी रोक दी है। इसका सीधा असर होटल, रेस्त्रां, मैरिज गार्डन और छोटे-बड़े उद्योगों पर पड़ सकता है।

भोपाल में लगभग दो हजार से ज्यादा होटल-रेस्त्रां हैं, जहां कमर्शियल सिलेंडर का इस्तेमाल होता है। इसके अलावा कई उद्योगों में भी यही गैस इस्तेमाल होती है। हालांकि, अस्पतालों और शैक्षिक संस्थानों को फिलहाल इस रोक से बाहर रखा गया है।

fa48f767-35e
fa48f767-35e

कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी रोक दी जाए

गैस एजेंसी के संचालकों के मुताबिक सोमवार 09 मार्च को अचानक कंपनियों से आदेश मिला था। वो ये था कि कमर्शियल सिलेंडरों की डिलीवरी रोक दी जाए। भोपाल में रोजाना करीब 10 हजार कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई होती है।

ज्यादा पैसे देने को भी तैयार

होटल और रेस्त्रां के मालिकों ने इस अचानक हुए फैसले पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि हाल ही में सिलेंडर की कीमत 1773 रुपए से बढ़ाकर 1888 रुपए कर दी गई थी। वे यह बढ़ी हुई कीमत देने को भी तैयार थे।

अब यह सवाल उठ रहा है कि, ऐसे में शादी के सीजन में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर रोक लगाने का फैसला क्यों लिया गया? जानकारी के अनुसार मार्च के बाकी दिनों में भोपाल और आसपास के कस्बों में करीब एक हजार से ज्यादा शादियां हो सकती हैं।

ea37fff5-5b5
ea37fff5-5b5

गैस स्टॉक की कोई कमी नहीं

कंपनियों का कहना है कि गैस की कोई कमी नहीं है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि घरों में गैस की उपलब्धता प्रभावित न हो।

IOCL के एरिया मैनेजर संदीप चावला ने कहा कि युद्ध की स्थिति को देखते हुए भविष्य में गैस की सप्लाई में दिक्कत हो सकती है। इसीलिए यह कदम उठाया गया है।
ये खबरें भी पढ़िए...

LPG गैस बुकिंग में बदलाव: नया नियम लागू, इतने दिन बाद मिलेगा दूसरा सिलेंडर

LPG Price Hike: एमपी में महंगा हुआ LPG सिलेंडर, घरेलू और कमर्शियल दोनों के दाम बढ़े

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपए का इजाफा, 8 महीने बाद बढ़े दाम, कमर्शियल सिलेंडर भी महंगा हुआ

एमपी न्यूज: कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा, बजट डे पर आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका!

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • इजराइल
  • ईरान
  • गैस सिलेंडर
  • IOCL
  • कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगा
  • गैस एजेंसी
  • मिडिल ईस्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा