इसरो के मिशन मून पर मानव भेजने के मिशन में इंदौर आरआर कैट बनाएगा टेक्नोलॉजी, दोनों में हुआ करार

Sanjay Gupta | Updated:
Share
ISRO and Indore RR CAT sign agreement for Mission Moon
ISRO and Indore RR CAT sign agreement for Mission Moon

ISRO के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मिशन मून से अब इंदौर आरआर कैट जुड़ गया है। इसके लिए दोनों के बीच करार हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए इंजन आरआर कैट बनाएगा।

इंदौर का आरआर कैट एक बार फिर सुर्खियों में हैं और अपनी दक्षता मनवाई है। इसरो और देश के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मिशन मून पर मानव भेजकर वापस लाने में अब कैट जुड़ गया है। इसके लिए



तौर पर करार हुआ है। इस प्रोजेक्ट के लिए इंजन आरआर कैट बनाएगा। 18 से 24 माह में कैट में एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग आधारित टेक्नोलॉजी बनाई जाएगी, जिसका इस्तेमाल इसरो करेगा।

कैट से मिलकर बनाएगा 25 इंजन

अभी इसरो 1 साल में 3 इंजन बना पाता है, लेकिन कैट के साथ मिलकर 1 साल में 25 इंजन बना पाएगा। इसरो द्वारा लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर के माध्यम से आरआर कैट के साथ इस स्तर पर काम किया जा रहा है।

इस तरह पहुंचेंगे अंतरिक्ष में

एलपीएससी के डायरेक्टर डॉ. वी. नारायणन ने बताया कि इस न्यू जेनरेशन लॉन्च व्हीकल- सूर्या की मदद से हम 32 टन वजन के सैटलाइट और पेलोड को अंतरिक्ष में पहुंचा सकते हैं। इससे हम अपना स्पेस स्टेशन भी बना सकते हैं। इसमें 11 इंजन लगेंगे। इसके साथ ही यह रॉकेट एक से ज्यादा बार इस्तेमाल में लाया जा सकता है।

आरआर कैट ने यह बताया

आरआर कैट के इन्क्यूबेशन सेंटर पाई-हब के प्रमुख डॉ. सीपी पॉल ने बताया कि महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट मिशन मून में आरआर कैट तो काम करेगा ही, साथ ही हम भी किसी स्टार्टअप को इस प्रोजेक्ट में शामिल करना चाहते हैं। इससे आगे चलकर इस मशीन को बड़े स्तर पर निर्मित करने में भी मदद मिलेगी। अटल इन्क्यूबेशन सेंटर पाई-हब का एक साल पूरे होने के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में आरआर कैट द्वारा बनाई गई दो टेक्नोलॉजी निजी कंपनी को हस्तांतरित की गई।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • ISRO
  • इसरो मिशन मून
  • Indore RR CAT
  • ISRO mission moon
  • इंदौर आरआर कैट
  • ISRO and Indore RR CAT agreement
  • ISRO and RR CAT
  • इंदौर आरआर कैट बनाएगा इंजन
रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज

By VINAY VERMA

रायपुर के एप्पल स्टोर से चोरी के मोबाइल बांग्लादेश में होते एक्टिवेट, झुकी हेडलाइट से बनी आधे चांद की रोशनी ने खोला राज
इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब

By Sanjay Gupta

इंदौर में उद्योगपति राजेश जैन के घर बड़ी चोरी, तिजोरी से एक किलो 340 ग्राम सोने-हीरे के जेवर गायब
नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए

By VINAY VERMA

नक्सलियों ने डंप किया था करोड़ों का सोना : 3.84 किलो सोना और 24 लाख कैश बरामद, कीमत करीब 4.29 करोड़ रुपए
जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC

By Neel Tiwari

जबलपुर में अकाउंटेंट और उसके साथियों ने किया 8.68 करोड़ का GST घोटाला, फर्जी बिलिंग से हड़पी ITC
राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान में मामा ससुर और दामाद आमने-सामने, उपप्रधान की कुर्सी के लिए होगा दिलचस्प मुकाबला
93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार

By Arun Tiwari

93 लाख बैंक खाते से उड़ाए, पत्नी-ड्राइवर के खातों तक पहुंची रकम, छह साल बाद एसबीआई का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार
रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी

By VINAY VERMA

रायपुर में फैला ड्रग्स नेटवर्क: नाइजीरियाई समेत 3 को 20-20 साल की जेल, 6 आरोपी सबूतों के अभाव में बरी