ISRO के चेयरमैन का बड़ा दावा, अंतरिक्ष में इंसान भेजेगा भारत
Sandeep Kumar | Oct 23, 2024, 24:06 IST
ISRO 1
ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल का 127वां स्थापना दिवस मनाया गया। हर बार की तरह इस बार भी यह ऐतिहासिक रहा। सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस पर पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) पहुंचे थे।
ISRO के चेयरमैन डॉ एस. सोमनाथ ग्वालियर (Dr S. Somnath Gwalior ) के सिंधिया स्कूल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिधिंया स्कूल के 127 वें स्थापना दिवस समारोह पर शामिल हुए। इस दौरान डॉ एस. सोमनाथ ने कहा है कि आने वाले 2040 तक भारत अंतरिक्ष में अपने दम पर इंसान को भेजेगा।
दरअसल, ग्वालियर के द सिंधिया स्कूल का 127 वां स्थापना दिवस मनाया गया। हर बार की तरह इस बार भी यह ऐतिहासिक रहा। सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस पर पिछली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) पहुंचे थे। वहीं इस बार ISRO के चेयरमैन डॉ एस. सोमनाथ मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल में पहुंचे थे।
आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आमंत्रण पर सिंधिया स्कूल पहुंचे डॉ. सोमनाथ ने बच्चों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी को बड़े ध्यान से देखा और उनके द्वारा लगाए गए हर स्टॉल का जायजा लिया। प्रदर्शनी में बच्चों के एक समूह ने चंद्रयान 3 का छोटा प्रारूप भी प्रस्तुत किया। एक ड्रोन मशीन की भी प्रस्तुति की, जिसमें एक व्यक्ति बैठ कर यात्रा कर सकता है।
मुख्य अतिथि सोमनाथ के बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि सोमनाथ जी का जीवन हम सब के लिए प्रेरणा है। कैसे कठिनाइयों से लड़कर उन्होंने सफलता हासिल की, कैसे चंद्रयान को उन्होंने सफल बनाया और कैसे अब वो भारत के Space Mission को निरंतर मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं।
ISRO के चेयरमैन डॉ सोमनाथ ने कहा है कि बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में आप जो भी कार्य करें हमेशा उसमें खुशी ढूंढे तभी आप उस कार्य में सफल हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि 2040 तक भारत अंतरिक्ष में इंसान भेजने में सफलता होगा और जल्द ही भारत का अपना space station भी होगा।
द सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस पर हुए शामिल
सिंधिया के आमंत्रण पर आए थे ISRO के चेयरमैन
सोमनाथ जी का जीवन हम सब के लिए प्रेरणा
2040 तक भारत अंतरिक्ष भेजेगा इंसान को
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari