विधानसभा में भी उठा डिजिटल अरेस्ट का मुद्दा, साइबर क्राइम पर चिंता

Sanjay Sharma | Published:
Share
Issue digital arrest raised House
Issue digital arrest raised House

बीजेपी विधायक डॉ.अभिलाष पांडे ने डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों की गंभीरता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा पढे़-लिखे लोग, बड़े-बड़े अधिकारी भी डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। साइबर अपराध बढ़ रहे हैं।

BHOPAL. प्रदेश में बढ़ते डिजिटल अरेस्ट और साइबर क्राइम का मसला विधानसभा में उठाया गया। ऐसी वारदातों में लोगों को डरा-धमकाकर जमापूंजी उड़ाने वाले ठगों के सामने पुलिस की बेबसी पर बीजेपी विधायक ने ही सरकार के सामने सवाल रखा। विधायक ने सरकार से ऐसे मामलों से निपटने की तैयारी और जागरुकता के प्रयासों पर भी जवाब मांगा। विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा से पहले ध्यानाकार्षण के दौरान यह मामला पहुंचा। जिस पर सरकार की ओर से राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने जानकारी दी।



डिजिटल अरेस्ट कर लोगों को लूट रहे ठग

बीजेपी विधायक डॉ.अभिलाष पांडे ने डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों की गंभीरता पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा पढे़-लिखे लोग, बड़े-बड़े अधिकारी भी डिजिटल अरेस्ट जैसी घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। साइबर अपराध बढ़ रहे हैं। अपराधी डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों को डराते-धमकाते हैं और उनकी मेहनत से जमा पूंजी ठग लेते हैं। डिजिटल अरेस्ट की घटनाएं हर दिन सामने आ रही हैं। भोपाल-जबलपुर में ऐसे मामले लगातार हो रहे हैं। विधायक पांडे ने कहा डिजिटल अरेस्ट गंभीर चिंता का विषय बन गया है।

पुलिस की तैयारी पर विधायक का सवाल

विधायक पांडे ने पूछ प्रदेश में बढ़ते साइबर क्राइम और डिजिटल अरेस्ट के क्राइम को रोकने पुलिस की क्या तैयारी है। साल 2024 में डिजिटल अरेस्ट की 27 घटनाएं हुई हैं। इनमें 12 करोड़ से ज्यादा की ठगी हुई है। जबकि एक साल पहले तक ऐसी एक ही घटना हुई थी। इस पर राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बताया पुलिस लगातार साइबर क्राइम रोकने का प्रयास कर रही है। साइबर क्राइम पर अंकुश लगाने सरकार तकनीकी एक्सपर्ट की भी मदद लेती है। ऐसे साइबर एक्सपर्ट को साथ लेकर भी काम किया जा रहा है। मंत्री ने कहा सरकार लोगों की जागरुकता के प्रयास भी कर रही है लेकिन लोगों को समझना होगा देश में किसी एजेंसी को शासन-कानून डिजिटल अरेस्ट करने का अधिकार नहीं देता। केवल मोबाइल पर कॉल आने और किसी के पूछने पर अपनी जानकारी न दें।

डेटा लीक पर हो सख्ती, इसके क्या प्रावधान

बीजेपी विधायक ने पूरक प्रश्न के माध्यम से साइबर क्राइम की गंभीरता पर कसावट की मांग की। उन्होंने कहा डिजिटल अरेस्ट और इसके जरिए ठगी की घटनाओं में पता चला है कि अपराधियों के पास लोगों की निजी जानकारियां पहुंच रही हैं। यानी डेटा लीक का भी अंदेशा है। ऐसे मामलों में सरकार डेटा लीक कैसे रोकेगी और इसके लिए सरकार के पास क्या प्रावधान हैं। जवाब में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने आइपीसी और आईटी एक्ट के साथ ही नए प्रयासों के बारे में बताकर आश्वास्त किया।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बीजेपी विधायक
  • मध्य प्रदेश
  • एमपी विधानसभा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल
  • डॉ.अभिलाष पांडे
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर