जबलपुर क्रूज हादसा: 2 शव व 2 जीवित सदस्य विशेष विमान से त्रिची रवाना, लापता की तलाश जारी
Neel Tiwari | May 02, 2026, 16:19 IST
bargi dam cruise accident update
जबलपुर क्रूज हादसे में जान गंवाने वाले तमिलनाडु के एक ही परिवार के दो सदस्यों के शव विशेष विमान से त्रिची भेजे गए। हादसे में सुरक्षित बचे दो सदस्य भी साथ रवाना हुए, जबकि चार अब भी लापता हैं।
जबलपुर के बरगी बांध में 30 अप्रैल को हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद शनिवार को एक भावुक और संवेदनशील दृश्य सामने आया। हादसे में जान गंवाने वाले एक ही परिवार के दो सदस्यों के पार्थिव शरीर को विशेष विमान के जरिए डुमना एयरपोर्ट से तमिलनाडु के त्रिची के लिए रवाना किया गया।
इस दौरान माहौल गमगीन रहा और मौजूद लोगों की आंखें नम दिखीं। प्रशासन ने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सम्मानपूर्वक शवों को उनके गृह राज्य भेजा। मृतकों के साथ उसी परिवार के दो सदस्य, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचा लिया था, भी उसी विमान से रवाना हुए।
![Jabalpur Cruise Accident]()
हादसे की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और निजी विमानन सेवा के साथ मिलकर एक विशेष विमान की व्यवस्था की। बी-200 (Beechcraft Super King Air) विमान, जिसे जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड ने उड़ाया, जबलपुर से सीधे त्रिची के लिए रवाना हुआ।
फ्लाइट के पैक्स-मैनिफेस्ट के अनुसार, विमान में कारकुझली वी. और सौभाग्यम के पार्थिव शरीर, जबकि के. पुविथरन और परिमेलाझकन जीवित यात्री के रूप में साथ गए। इस पूरी प्रक्रिया में एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित एजेंसियों ने समन्वय बनाकर तेजी से कार्य किया।
![d677686e-e6f]()
हादसे में चार अब भी लापता-
गौरतलब है कि यह जबलपुर क्रूज हादसा30 अप्रैल की शाम को बरगी बांध के जलाशय में उस वक्त हुआ था, जब अचानक आए तेज तूफान और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के कारण पर्यटन विभाग का क्रूज अनियंत्रित होकर पलट गया था।
इस हादसे में तमिलनाडु का एक परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी के परिजन थे।
हादसे में काम राज, उनका 5 वर्षीय बेटा श्रीतमिल और 9 वर्षीय भतीजा मयूरम अभी भी लापता हैं, जबकि उनके पत्नी की लाश मिल गई है। प्रशासन द्वारा लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन हर गुजरते घंटे के साथ परिजनों की चिंता और इंतजार बढ़ता जा रहा है।
ये खबरें भी पढ़ें....
जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
जबलपुर क्रूज हादसा: ममता की तस्वीर पर मौज उड़ा दी, क्या सच में संवेदनाएं मर गई हैं?
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत के बाद भी मां के आंचल में लिपटा रहा मासूम, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
जबलपुर क्रूज हादसा, अब तक 9 लोगों के शव मिले, 9 से ज्यादा अब भी लापता
इस दौरान माहौल गमगीन रहा और मौजूद लोगों की आंखें नम दिखीं। प्रशासन ने सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर सम्मानपूर्वक शवों को उनके गृह राज्य भेजा। मृतकों के साथ उसी परिवार के दो सदस्य, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित बचा लिया था, भी उसी विमान से रवाना हुए।
Jabalpur Cruise Accident
विशेष विमान की व्यवस्था, प्रशासन और कंपनी का सहयोग
फ्लाइट के पैक्स-मैनिफेस्ट के अनुसार, विमान में कारकुझली वी. और सौभाग्यम के पार्थिव शरीर, जबकि के. पुविथरन और परिमेलाझकन जीवित यात्री के रूप में साथ गए। इस पूरी प्रक्रिया में एयरपोर्ट अथॉरिटी और संबंधित एजेंसियों ने समन्वय बनाकर तेजी से कार्य किया।
d677686e-e6f
हादसे में चार अब भी लापता- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस हादसे में तमिलनाडु का एक परिवार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जानकारी के अनुसार, मृतक जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी के परिजन थे।
jabalpur
ये खबरें भी पढ़ें....
जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
जबलपुर क्रूज हादसा: ममता की तस्वीर पर मौज उड़ा दी, क्या सच में संवेदनाएं मर गई हैं?
जबलपुर क्रूज हादसा: मौत के बाद भी मां के आंचल में लिपटा रहा मासूम, देखें दिल दहला देने वाली तस्वीरें
जबलपुर क्रूज हादसा, अब तक 9 लोगों के शव मिले, 9 से ज्यादा अब भी लापता
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA