जबलपुर क्रूज हादसा: पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने किया मुआवजे का ऐलान, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
Anjali Dwivedi | May 01, 2026, 16:34 IST
Jabalpur Bargi Dam Cruise Tragedy Rescue Operation
जबलपुर के बरगी बांध में हुए क्रूज हादसे में अब तक नौ की मौत। पीएम मोदी और सीएम मोहन यादव ने दुख जताया है। मृतकों के परिजनों को राज्य और केंद्र सरकार की ओर से आर्थिक सहायता मिलेगी।
मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर के बरगी बांध में आए भीषण चक्रवात ने खुशियों के सफर को मातम में बदल दिया। गुरुवार 30 अप्रैल को हुए इस दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है।
अब तक इस हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, यह भयावह हादसा अचानक आए तेज आंधी-तूफान और चक्रवात के कारण हुआ। संतुलन बिगड़ने से क्रूज पानी में समा गया और अब वह बांध की करीब 20 फीट गहराई में फंसा हुआ है।
रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देने के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ कोलकाता से एक स्पेशल टीम बुलाई गई है, जो क्रूज को बाहर निकालने और लापता लोगों की तलाश में जुटी है।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस दुखद समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है। साथ ही, उन्होंने ऐलान किया कि जान बचाने वाले जांबाज रेस्क्यू टीम SDRF और NDRF के सदस्यों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस जनहानि पर गहरा दुख जताया है। पीएमओ के आधिकारिक हैंडल से साझा किए गए संदेश में प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार रुपए की अनुग्रह राशि (Ex-gratia) देने की घोषणा की है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना भी की है।
हादसे के दिन यानी 30 अप्रैल को चार लोगों के शव बरामद किए गए थे, लेकिन गुरुवार तक यह आंकड़ा बढ़कर नौ हो गया है। मृतकों में साईदा शमीम, रेशमा और ज्योति जैसे नाम शामिल हैं।
रेस्क्यू टीम ने अब तक तत्परता दिखाते हुए 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि, क्रूज पर कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है, जिससे ऑपरेशन की जटिलता बढ़ गई है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह और पर्यटन राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन पल-पल की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हादसे की विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही तकनीकी कारणों का पूरी तरह खुलासा हो सकेगा।
ये खबरें भी पढ़ें....
जबलपुर क्रूज हादसा: घंटों तक मौत से जूझती रही जिंदगियां
बरगी बांध में क्रूज पलटा, 4 महिलाओं की मौत, 22 पर्यटकों को बचाया गया, 8 अब भी लापता
जबलपुर न्यूज: जबलपुर क्रूज हादसा, अब तक 9 लोगों के शव मिले, 9 से ज्यादा अब भी लापता
MP News | शादी के नाम पर सौदा: जबलपुर से गुना तक फैले मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश
अब तक इस हादसे में नौ लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। संकट की इस घड़ी में केंद्र और राज्य सरकार ने प्रभावित परिवारों के लिए मदद के हाथ बढ़ाए हैं।
20 फीट गहराई में फंसा क्रूज
रेस्क्यू ऑपरेशन को गति देने के लिए स्थानीय गोताखोरों के साथ-साथ कोलकाता से एक स्पेशल टीम बुलाई गई है, जो क्रूज को बाहर निकालने और लापता लोगों की तलाश में जुटी है।
सीएम ने सहायता राशि देने का किया ऐलान
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार इस दुखद समय में पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ितों के साथ खड़ी है। साथ ही, उन्होंने ऐलान किया कि जान बचाने वाले जांबाज रेस्क्यू टीम SDRF और NDRF के सदस्यों को 15 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा।
आज जबलपुर में तेज आंधी-तूफान के कारण बरगी डैम में हुए दुखद क्रूज हादसे को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं रेस्क्यू फोर्स का ऑपरेशन लगातार जारी है।
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी, पर्यटन मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी, संभाग प्रभारी एसीएस, एडीजी और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को…
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) April 30, 2026
प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मिलेगी मदद
The loss of lives due to the capsizing of a boat in Jabalpur, Madhya Pradesh, is extremely painful. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this tragic mishap. Praying for the speedy recovery of the injured. The local administration is assisting those…
— PMO India (@PMOIndia) May 1, 2026
अब तक नौ मौतें, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
रेस्क्यू टीम ने अब तक तत्परता दिखाते हुए 29 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। हालांकि, क्रूज पर कुल कितने लोग सवार थे, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पाई है, जिससे ऑपरेशन की जटिलता बढ़ गई है।
मौके पर डटे हैं मंत्री और प्रशासन
ये खबरें भी पढ़ें....
जबलपुर क्रूज हादसा: घंटों तक मौत से जूझती रही जिंदगियां
बरगी बांध में क्रूज पलटा, 4 महिलाओं की मौत, 22 पर्यटकों को बचाया गया, 8 अब भी लापता
जबलपुर न्यूज: जबलपुर क्रूज हादसा, अब तक 9 लोगों के शव मिले, 9 से ज्यादा अब भी लापता
MP News | शादी के नाम पर सौदा: जबलपुर से गुना तक फैले मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA