उद्घाटन से पहले 800 करोड़ के फ्लाईओवर में दरारें, कांग्रेस हुई हमलावर
Raj Singh | Jan 09, 2025, 11:03 IST
JITU AND SINGAR
जबलपुर का फ्लाईओवर विवादों में आ गया है। उद्घाटन से पहले फ्लाईओवर में आए दरार ने विपक्ष को सरकार पर हमला करने का मौका दे दिया। जबलपुर का फ्लाईओवर 800 करोड़ की लागत से बन रहा है।
जबलपुर में 800 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे फ्लाईओवर में भ्रष्टाचार का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। फ्लाईओवर का उद्घाटन होने से पहले ही उसमें दरारें आ गईं, जिसके कारण विपक्ष ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरारों की खबर के बाद सरकार ने इस मुद्दे पर तेजी से कार्रवाई करते हुए चीफ इंजीनियर एससी वर्मा को जबलपुर से हटाकर रीवा अटैच कर दिया है। विपक्षी दलों ने सरकार पर घटिया निर्माण और लापरवाही का आरोप लगाया है, जिससे सरकार को आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
BJP जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में बदलाव! नए चेहरों को मिलेगा मौका
विपक्ष के आरोपों के बाद सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया है। बीजेपी नेता और मीडिया इंचार्ज आशीष अग्रवाल ने इस संबंध में कहा कि जांच के लिए एक कमेटी बनाई गई है और रिपोर्ट आने तक इंतजार करना चाहिए। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने तक कोई भी निर्णय नहीं लिया जाएगा।
News Strike: MP में BJP हो या Congress, नामों पर क्यों फंसता है पेंच?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जबलपुर से होने के बावजूद मंत्री अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे थे। पटवारी ने फ्लाईओवर निर्माण में भ्रष्टाचार और 50 प्रतिशत कमीशन के आरोप लगाए। यह फ्लाईओवर मदन महल चौक से दमोह नाका तक 800 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है, जो प्रदेश का सबसे बड़ा और महंगा फ्लाईओवर है।
विपक्ष ने उठाए सवाल
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की नई-नई इबारतें लिखी जा रही हैं। जबलपुर में 800 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर की सड़क टूट रही है। सब सरकार की नाक के नीचे हो रहा है। भ्रष्टाचार है या पूरा गोलमाल? उन्होंने फ्लाईओवर निर्माण में गुणवत्ता की कमी और लापरवाही पर सवाल उठाए।
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार की नई-नई इबारतें लिखी जा रही है।
जबलपुर में ₹800 करोड़ की लागत से बने फ्लाईओवर की सड़क टूट रही है! यह मंत्री और मुख्यमंत्री की नाक के नीचे हो रहा भ्रष्टाचार है या पूरा गोलमाल?
अधिकारी और ठेकेदार रोज़ नए कारनामे कर रहे हैं, और मौन यादव सिर्फ तमाशा देख… pic.twitter.com/rGVMBYs2Ym
— Umang Singhar (@UmangSinghar) January 4, 2025
सरकार ने जांच कमेटी बनाई
News Strike: MP में BJP हो या Congress, नामों पर क्यों फंसता है पेंच?
कांग्रेस के आरोप
FAQ
- क्या
जबलपुर फ्लाईओवर में दरारें आ गई हैं?
हां, उद्घाटन से पहले फ्लाईओवर में दरारें आईं, जिससे भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। - सरकार ने क्या कार्रवाई की है?
सरकार ने चीफ इंजीनियर एससी वर्मा को जबलपुर से हटाकर रीवा अटैच किया है और जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। - विपक्ष ने सरकार पर क्या आरोप लगाए हैं?
विपक्ष ने फ्लाईओवर निर्माण में घटिया गुणवत्ता और लापरवाही का आरोप लगाया है। - कांग्रेस ने किसे निशाना बनाया है?
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीडब्ल्यूडी मंत्री पर भ्रष्टाचार और कमीशन के आरोप लगाए हैं। - फ्लाईओवर की लागत कितनी है?
जबलपुर फ्लाईओवर की निर्माण लागत 800 करोड़ रुपये है, और यह प्रदेश का सबसे महंगा फ्लाईओवर है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari