जबलपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIR

Neel Tiwari | Oct 23, 2024, 14:42 IST
Share
bomb ki dhamki
bomb ki dhamki

देश के कई एयरपोर्ट और विमानों को बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला जारी है। अब जबलपुर एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

देश के कई हवाई अड्डों और विमानों को बम से उड़ाने की धमकियों के बीच, जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी के मुख्यालय को एक मेल के माध्यम से डुमना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा मिले इनपुट पर जबलपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई।

पुलिस कर रही मामले की जांच

एयरपोर्ट अथॉरिटी की शिकायत पर खमरिया पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुटी है। डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है और अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को प्राथमिकता से देख रही है।

धमकी मिलने के बाद डुमना एयरपोर्ट परिसर और अंदर की जांच की गई, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां इस समय हवाई अड्डे की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा बनाए हुए हैं और अतिरिक्त सतर्कता बरत रही हैं।

100 से ज्यादा विमानों के बाद अब CRPF स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

एयरलाइंस को 427 करोड़ रुपए का नुकसान

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते 7 दिनों में देश की विभिन्न एयरलाइंस को लगभग 90 बार धमकियां मिल चुकी हैं। जिससे हवाई सुरक्षा एजेंसियों और एयरलाइंस पर भारी दबाव बढ़ा है। इन धमकियों के कारण विमानों की जल्द से जल्द लैंडिंग कराकर गहन जांच की जा रही है, जिसके चलते एयरलाइंस को अब तक करीब 427 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है।

हर विमान को मिल रही धमकी के बाद उसे सुरक्षित स्थान पर उतारना पड़ता है और सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत पूरे विमान की जांच होती है। इस प्रक्रिया में प्रति उड़ान 2 से 3 करोड़ रुपए का खर्च आता है, जो कि एयरलाइंस के लिए भारी आर्थिक नुकसान का कारण बन रहा है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • MP
  • Jabalpur
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • FIR
  • जबलपुर हवाई नेटवर्क
  • बम की धमकी
  • जबलपुर एयरपोर्ट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा