जबलपुर पुलिस के सामने हुई युवक की पिटाई, CSP बोले- शांतिपूर्ण था धरना
Neel Tiwari | Dec 01, 2024, 16:49 IST
jabalpur newsjabalpur newsjabalpur newsjabalpur newsjabalpur newsjabalpur newsjabalpur newsjabalpur newsjabalpur news
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हिंदू संगठनों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एक युवक की पिटाई की गई। युवक की पिटाई के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी पर भी हमला किया। लेकिन जबलपुर पुलिस ने इस बात से पूरी तरह इनकार किया है।
जबलपुर में शनिवार को हिंदू संगठनों के द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया था। इस दौरान सामने आए वीडियो में दिख रहा था कि युवक को पीटते-पीटते कार्यकर्ताओं के एक दो हाथ थाना प्रभारी पर भी जा पड़े। लेकिन जबलपुर पुलिस ने इसे सिरे से नकारते हुए यह कह दिया है कि थाना प्रभारी के साथ कोई अभद्रता नहीं हुई और धरना शांतिपूर्ण रहा।
शनिवार 30 नवंबर को हिंदू संगठन बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले और चिन्मय दास की गिरफ्तारी के विरोध में ज्ञापन सौंपने मालवीय चौक में एकत्रित हुए थे लेकिन इस दौरान ज्ञापन लेने के लिए एसडीएम के देरी से पहुंचने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए और उन्होंने वहां पर चक्का जाम कर दिया था। इसी दौरान यह बात सामने आई थी कि एक युवक के द्वारा कोई टिप्पणी कर देने पर कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए थे और इस उसकी जमकर पिटाई की गई थी। इसका वीडियो भी सामने आया था और वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल भी हुआ। इस वीडियो में पुलिस के बीच बचाव करने के बाद भी आक्रोशित कार्यकर्ताओं युवक की पिटाई करते हुए नजर आ रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें...
भड़के बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता, जाम के दौरान राहगीर से की मारपीट
फिर सुलगने लगा बांग्लादेश, इस्कॉन धर्मगुरु की गिरफ्तारी पर विरोध तेज
इस मामले का जो वीडियो सामने आया था उसमें यह साफ नजर आ रहा था कि एक कार्यकर्ता के द्वारा युवक को मारने के दौरान एक से दो बार ऐसे हाथ चलाए गए जो थाना प्रभारी को भी लगे। लेकिन कोतवाली के नगर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार शिव ने एक बयान जारी कर यह बताया है कि थाना प्रभारी के साथ कोई अभद्रता नहीं की गई और इस वीडियो को सोशल मीडिया में गलत तथ्य के साथ वायरल किया जा रहा है। इसके साथ उन्होंने यह भी बताया कि धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। आपको यहां बता दे की घटना के तुरंत बाद थाना प्रभारी से बात करने की भी कोशिश की गई थी पर उन्होंने संबंध में कुछ भी बयान देने से इनकार कर दिया था।
अब इस मामले में बीच राह में युवक की पिटाई के बाद यह बयान किस दबाव के कारण आया है, यह तो पुलिस अधिकारी ही जाने। लेकिन आधिकारिक बयान के अनुसार यह धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटी है।
एसडीएम के देरी से पहुंचने से थे नाराज
ये खबर भी पढ़ें...
भड़के बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ता, जाम के दौरान राहगीर से की मारपीट
फिर सुलगने लगा बांग्लादेश, इस्कॉन धर्मगुरु की गिरफ्तारी पर विरोध तेज
थाना प्रभारी को गलती से लगे हाथ - जबलपुर पुलिस
अब इस मामले में बीच राह में युवक की पिटाई के बाद यह बयान किस दबाव के कारण आया है, यह तो पुलिस अधिकारी ही जाने। लेकिन आधिकारिक बयान के अनुसार यह धरना प्रदर्शन शांतिपूर्ण था और इस प्रकार की कोई घटना नहीं घटी है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari