फर्जी बैंक खाते और नकली शेयर होल्डर, बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर कंपनी ने लगाया 39.67 लाख का चूना

Neel Tiwari | Jun 03, 2026, 14:15 IST
Share
begamganj seed fraud case
begamganj seed fraud case

जबलपुर के पाटन थाना क्षेत्र में बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड के 6 डायरेक्टर और 3 कर्मचारी पर मामला दर्ज हुआ। उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेज से 39.67 लाख रुपए लेने का आरोप है। जांच में फर्जी बैंक खाते, नकली किसान सदस्य सूची सामने आई है।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • सीड प्रोड्यूसर कंपनी के 9 लोगों पर पाटन थाने में FIR दर्ज हुई।
  • जांच में फर्जी बैंक खाता और नकली किसान सदस्य सूची सामने आई है।
  • जाली नियुक्ति पत्रों के आधार पर कर्मचारियों की नियुक्ति का आरोप सामने आया।
  • शासन को 39.67 लाख रुपए की आर्थिक क्षति पहुंचाने की बात जांच में उजागर हुई।
  • कलेक्टर के निर्देश पर गठित जांच दल की रिपोर्ट के बाद एफआईआर दर्ज हुई।

शिकायत से शुरू हुई जांच, खुलती गई परतें

पाटन थाना क्षेत्र में दर्ज इस बहुचर्चित मामले की शुरुआत किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ठाकुर की शिकायत से हुई। शिकायत में कहा गया कि बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड ने उपार्जन प्रक्रिया में गड़बड़ी कर राशि हासिल की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जबलपुर ने विशेष जांच दल गठित किया। इस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।



नियुक्तियों में मिला फर्जीवाड़ा

जांच दल ने पाया कि कंपनी में प्रबंधक, लेखाकार और कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति से संबंधित दस्तावेजों में गंभीर विसंगतियां थीं। कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए जारी किए गए आदेशों पर अलग-अलग हस्ताक्षर पाए गए। साथ ही उनके समर्थन में कोई वैधानिक प्रस्ताव या अधिकृत अभिलेख उपलब्ध नहीं था।

जांच अधिकारियों ने इन दस्तावेजों को कूटरचित और संदिग्ध माना, जिसके आधार पर कंपनी की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

नियमों को दरकिनार करने का आरोप

उपार्जन कार्य में भाग लेने के लिए निर्धारित वित्तीय पात्रता साबित करने हेतु कंपनी द्वारा एक बैंक खाता प्रस्तुत किया गया था। नियमों के अनुसार खाते में 50 लाख रुपए की राशि अथवा समकक्ष क्रेडिट लिमिट होना जरूरी था।

वेरिफिकेशन के दौरान सामने आया कि जिस ICICI बैंक खाते का विवरण प्रस्तुत किया गया, वह कंपनी के नाम पर था ही नहीं। जांच अधिकारियों ने इसे योजनाबद्ध तरीके से नियमों को धोखा देने का प्रयास माना है।

किसानों के नाम पर बनाई गई फर्जी सूची

जांच रिपोर्ट में सबसे चौंकाने वाला खुलासा कंपनी की शेयरधारक सूची को लेकर हुआ। सूची में दर्ज किसानों के नामों के साथ उनके पते, ग्राम, तहसील और शेयर संबंधी जानकारी अनुपस्थित पाई गई।

जब जांच दल ने सूची में दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया तो कई लोगों ने स्वयं को कंपनी का सदस्य मानने से इनकार कर दिया। इससे यह आशंका और मजबूत हुई कि कंपनी ने पात्रता हासिल करने के लिए किसानों की कथित फर्जी सूची तैयार की थी।

39 लाख 67 हजार रुपए के भुगतान पर उठे सवाल

एमपी राज्य सहकारी विपणन संघ के अभिलेखों के अनुसार कंपनी को उपार्जन कार्य के एवज में प्रासंगिक व्यय, हैंडलिंग और कमीशन मद में भुगतान किया गया। राशि कुल 39 लाख 67 हजार 781 रुपए थी।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि यह राशि फर्जी दस्तावेजों और गलत जानकारी के आधार पर प्राप्त की गई। रिपोर्ट में इसे शासन को प्रत्यक्ष आर्थिक क्षति बताया गया है।

छह डायरेक्टर और तीन कर्मचारी बने आरोपी

पुलिस ने कंपनी के छह डायरेक्टरों तथा तीन कर्मचारियों को नामजद आरोपी बनाया है। आरोपियों में कंपनी के पदाधिकारी और संचालन से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं।

जांच एजेंसियों का मानना है कि सभी ने मिलकर कथित रूप से फर्जी दस्तावेज तैयार करने, उनका उपयोग करने और आर्थिक लाभ प्राप्त करने में भूमिका निभाई।

कृषि विभाग की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

मध्यप्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग के सहायक संचालक रवि कुमार आम्रवंशी को FIR दर्ज कराने के लिए अधिकृत किया गया था। उनकी शिकायत के आधार पर पाटन पुलिस ने 2 जून 2026 की रात मामला दर्ज किया। पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी और साझा आपराधिक मंशा से संबंधित धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

अब पुलिस विवेचना पर टिकी निगाहें

FIR दर्ज होने के बाद पूरे मामले की विवेचना पाटन थाने के निरीक्षक गोपीन्द्र सिंह राजपूत को सौंपी गई है। पुलिस अब दस्तावेजों की फॉरेंसिक जांच, बैंकिंग रिकॉर्ड और भुगतान संबंधी अभिलेखों का परीक्षण करेगी।

मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि जांच दल की रिपोर्ट में कई ऐसे बिंदुओं का उल्लेख किया गया है जिनकी विस्तृत पड़ताल अभी बाकी है।

ये खबरें भी पढ़ें...

ट्विशा शर्मा सुसाइड केस: समर्थ ने लगाए कई आरोप, पूर्व जज गिरिबाला ने कोर्ट में रखी अनोखी मांग

अफसरों की संपत्ति: ससुराल से मिली प्रॉपर्टी कैसे बना रही अफसरों को अमीर?

आज दिल्ली दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, राज्यसभा उम्मीदवारों के नामों पर हो सकती है चर्चा

मध्य प्रदेश सीएम मोहन यादव ने जिसे बताया कांग्रेस का भागा दूल्हा, वह अक्षय बम बीजेपी में आकर भी अधर में

Tags:
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • कृषि विभाग
  • मध्यप्रदेश किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग
  • धोखाधड़ी
  • उपार्जन
  • किसान कल्याण
  • बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज