कोचिंग डिपो में लगी भीषण आग से एक कोच खाक, धमाके से मची दहशत

Neel Tiwari | Oct 21, 2024, 19:50 IST
Share
Jabalpur Coaching Depot
Jabalpur Coaching Depot

मध्‍य प्रदेश के जबलपुर में पश्चिम मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो में देर शाम भीषण आग लग गई। जिससे पूरे डिपो और आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।

jabalpur : पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर स्थित कोचिंग डिपो में सोमवार 21 अक्टूबर देर शाम एक भीषण अग्निकांड ने पूरे डिपो और आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। घटना के समय वाशिंग पिट में खड़े एक कोच के नीचे अचानक आग भड़क उठी, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने कोच को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे कोच में लगी बैटरियां जोरदार धमाकों के साथ फटने लगीं। इस घटना से डिपो के कर्मचारियों और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

कर्मचारियों के सामने विकराल हुआ आग का तांडव

सोमवार 21 अक्टूबर की शाम डिपो में रोजाना की तरह रेलकर्मी अपने-अपने काम में व्यस्त थे। तभी अचानक एक कोच के नीचे से आग की लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग ने पूरे कोच को अपनी चपेट में ले लिया। कोच में लगी बैटरियों में आग फैलते ही जोरदार धमाके होने लगे, जिससे डिपो में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाने के प्रयास किए, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण उन्हें जल्द ही फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। इसके बाद फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों की मदद से आग को काबू किया गया।

ये खबर भी पढ़ें...

अब मिलेगी सस्ती प्याज, महाराष्ट्र से दिल्ली पहुंची 'कांदा एक्सप्रेस'

अमृत भारत योजना : भोपाल मंडल के स्टेशनों का तेजी से हो रहा कायाकल्प

सफाई में लापरवाही या वेल्डिंग का कारण?

घटना के बाद आग लगने के संभावित कारणों पर कई चर्चाएं होने लगी हैं। डिपो के कर्मचारियों का मानना है कि कोचिंग डिपो की पिटों की नियमित सफाई न होने के कारण वहां डीजल और गंदगी जमा रहती है। इसके साथ ही, वेल्डिंग के समय चिंगारी डीजल से भीगी सतह पर गिरने से आग लगने की संभावना बनी रहती है। इसी आशंका के चलते कई कर्मचारी इस घटना को वेल्डिंग की चिंगारी से फैली आग से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, इस घटना की सटीक वजह जानने के लिए जांच की जा रही है।

डीआरएम कार्यालय के अधिकारी पहुंचे मौके पर

ये खबर भी पढ़ें...

सिंहस्थ के लिए 5 हजार 882 करोड़ के काम मंजूर, जानें क्या-क्या होगा

टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, अब 4 माह पहले बुक नहीं करना होगा रेल टिकट

अग्निकांड की सूचना मिलते ही पश्चिम मध्य रेलवे के डीआरएम कार्यालय और मुख्यालय में हलचल मच गई। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के निर्देश दिए। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस घटना में एक कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गया और बैटरियों के धमाकों से स्थिति और भी गंभीर हो गई।

आग पर काबू, जांच जारी

घटना के दौरान कोई जानमाल का नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन कोच को भारी क्षति पहुंची है। अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं ताकि आग के वास्तविक कारणों का पता चल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

Tags:
  • जबलपुर
  • railway news
  • रेलवे न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • Jabalpur Railway News
  • जबलपुर रेलवे न्यूज
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • कोचिंग डिपो
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि