बेटी की मौत, माता-पिता पर हुई FIR, प्रताड़ना से तंग आकर किया था सुसाइड

Neel Tiwari | Nov 20, 2024, 14:40 IST
Share
lalach_mp
lalach_mp

जबलपुर के कटंगी क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में सास-ससुर सहित युवती के माता पिता भी दोषी निकले हैं, जिन पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। युवती की आत्महत्या पर आखिर मां-बाप कैसे बने आरोपी ? पढ़िए

मध्य प्रदेश के जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में हुई एक नवविवाहित की आत्महत्या का मामला सामने आया था। शुरुआती जांच में जहां यह घटना दहेज प्रताड़ना के कारण की गई आत्महत्या ही लग रही थी। वहीं गहन जांच के बाद जो सच सामने आया है, वह बेहद चौंकाने वाला है।

दरअसल, 23 जुलाई को एक नवविवाहिता का शव उसके ससुराल में फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू की और शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला मान लिया। मृतका के ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि उनकी बहु मानसिक तनाव से गुजर रही थी और इसी कारण उसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने इस आधार पर मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई लेकिन जब पुलिस ने गहन से जांच की तो सच्चाई सामने आई।

मृतका का हुआ था बाल विवाह

पुलिस जांच में पता चला कि मृतका का विवाह 16 से 17 साल की उम्र में ही कर दिया गया था, जो कि बाल विवाह के दायरे में आता है। विवाह के बाद से ही मृतका को उसके ससुराल वालों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। उसे लगातार मानसिक और शारीरिक यातनाएं दी जाती थीं। इस लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया। यह बात मृतका के परिजनों और पड़ोसियों के बयानों से भी पुष्टि हुई है।

लड़की के माता-पिता पर पॉक्सो का मामला दर्ज

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस पूरे मामले में मृतका के माता-पिता की भी संलिप्तता पाई गई। जांच में पता चला कि मृतका के माता-पिता ने जानबूझकर अपनी बेटी का बाल विवाह करवाया था। उन्होंने पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इस कारण पुलिस ने मृतका के माता-पिता के खिलाफ भी पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

जिला कोर्ट के फैसले को HC ने पलटा, गैंगरेप के आरोपी को किया बरी

ससुराल पक्ष पर पहले ही हो चुकी है कार्रवाई

एसडीओपी पाटन लोकेश डावर ने बताया की नाबालिक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले ससुराल पक्ष पर पहले ही कार्यवाही की जा चुकी है। वहीं जब जांच में यह बात सामने आई की नाबालिक की शादी उसके माता-पिता ने जानकर कराई थी, तो लड़की के पिता सहित मां गीता बाई चौधरी पर भी पॉक्सो एक्ट की धारा 19, 21 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

हरदा में वर्दीधारी ने महिला को किया संबंध बनाने के लिए मजबूर, FIR दर्ज

समाज में जागरूकता फैलाने की जरूरत

इस घटना ने एक बार फिर यह याद दिला दिया है कि अभी भी समाज में बड़े स्तर पर जागरूकता फैलाने की जरूरत है ताकि लोग इन कुरीतियों के खतरे को समझ सकें। यह मामला सिर्फ एक परिवार के लिए नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक सबक है कि बाल विवाह और दहेज जैसी कुरीतियों को खत्म करने के लिए हर संभव प्रयास करना जरूरी है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • जबलपुर न्यूज
  • MP
  • जबलपुर
  • मध्य प्रदेश
  • बाल विवाह
  • जबलपुर पुलिस
  • जबलपुर पुलिस प्रशासन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा