रिश्वत के लिए DGM ने रखा असिस्टेंट, मिले सबूत तो करने लगे अनाकानी
Raj Singh | Dec 22, 2024, 11:47 IST
dgm jablpur
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां विद्युत वितरण कंपनी की सोलर शाखा के उप महाप्रबंधक (DGM) हिमांशु अग्रवाल और उनके सहायक हिमांशु यादव को लोकायुक्त पुलिस ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां विद्युत वितरण कंपनी की सोलर शाखा के उप महाप्रबंधक (DGM) हिमांशु अग्रवाल और उनके सहायक हिमांशु यादव को लोकायुक्त पुलिस ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नागपुर की रोशनी सोलर कंपनी के मैनेजर विष्णु लोधी की शिकायत पर की गई।
20 दिसंबर को रिश्वत की रकम लेकर विष्णु जब हिमांशु अग्रवाल के पास पहुंचे, तो उन्होंने एक नंबर दिया और कहा कि हिमांशु यादव को कॉल करें। जब विष्णु ने कॉल किया, तो यादव ने देर से मिलने की बात कही। कुछ समय बाद, यादव ने विष्णु को शक्ति भवन के पास बुलाया, लेकिन उसे शक हुआ कि किसी ने उनका पीछा किया है, तो उसने जगह बदल दी और रामपुर रोड के पास बुलाया। वहां, विष्णु ने 30 हजार रुपए दे दिए, और जैसे ही यादव ने पैसे लिए, लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
मंत्री का करीबी सौरभ शर्मा मुंबई से रफूचक्कर, चेतन आईटी की हिरासत में
गिरफ्तारी के समय, हिमांशु यादव ने पैसे फेंकते हुए कहा कि वह किसी को नहीं जानता और भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी कार और मोबाइल जब्त कर लिया। जब पुलिस उसे लेकर डीजीएम के पास पहुंची, तो डीजीएम ने यह कहकर सफाई दी कि वह यादव को ज्यादा नहीं जानता, लेकिन पुलिस ने सबूत होने की बात कही।
पुलिस जांच में यह भी पता चला कि हिमांशु यादव को रिश्वत लेने के लिए डीजीएम ने ही नियुक्त किया था, और वह ठेकेदारों से पैसे लेने का काम करता था। कुछ अन्य लोग भी इस मामले में शामिल पाए गए, जिनसे डीजीएम ने रिश्वत के लिए संपर्क किया था।
25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराए सीधी के नायब तहसीलदार साकेत
वहीं इस पूरे मामले को लेकर लोकायुक्त डीएसपी सुरेखा परमार ने बताया कि पुलिस ने डीजीएम हिमांशु अग्रवाल और उनके सहायक हिमांशु यादव को गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, दोनों को जमानत मिल गई है और मामले की जांच जारी है। जल्द ही चालान पेश किया जाएगा।
पहले 40 हजार की मांग
विष्णु ने बताया कि 18 दिसंबर को डीजीएम का जन्मदिन था और इस खास मौके पर उन्होंने मिठाई और बुके भेजे। इसके बाद उनकी ओर से 80 किलोवाट के काम के लिए 40 हजार रुपए की मांग की गई। इसका विष्णु ने विरोध किया तो डीजीएम ने राशि घटाकर 30 हजार रुपए कर दी। इसके बाद विष्णु ने लोकायुक्त से शिकायत की, और जांच में यह मामला सही पाया गया।
कैसे दबोचा गया रिश्वतखोर?
मंत्री का करीबी सौरभ शर्मा मुंबई से रफूचक्कर, चेतन आईटी की हिरासत में
डीजीएम ने झाड़ा पल्ला
रिश्वत लेने के लिए था हिमांशु यादव
25 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धराए सीधी के नायब तहसीलदार साकेत
गिरफ्तार फिर मिली जमानत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari