जबलपुर में 100 से ज्यादा लोग आपस में भिड़े, 8 थानों से बुलानी पड़ी पुलिस

Shreya Nakade | Jun 03, 2024, 15:31 IST
Share
जबलपुर में 100 लोगों में पथराव
जबलपुर में 100 लोगों में पथराव

मध्य प्रदेश के जबलपुर में दो गुटों की लड़ाई के चलते 100 से ज्यादा लोगों में पथराव हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि इसे कंट्रोल करने के लिए 8 थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी...

जबलपुर में दो लड़को की लड़ाई सैकड़ों तक पहुंच गई ( jabalpur dispute )। रविवार को शहर में दो लड़कों के बीच कहासुनी हो गई। ये लड़के दो मोहल्लों के अलग-अलग गुट के थे। इसके बाद 100 से ज्यादा लोग आपस में भिड़ गए। लोगों के बीच भारी पथराव हुआ। इस भिड़ंत में दो से तीन गाड़ियों को आग भी लगा दी गई। मामला जबलपुर के ओमती थाना इलाके का है।

8 थानों की पुलिस फोर्स बुलाई

जबलपुर में रात 12 बजे 2 लोगों के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि 8 थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ गई। खुद जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर मौजूद थे। मारपीट में शामिल लोगों ने इस दौरान एक दूसरे पर पत्थर भी फेंके।

पुलिस ने सुबह 4 बजे तक हालात पर काबू पाया। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर सुबह 6 बजे तक पुलिस बल इलाके में तैनात रहा। पथराव में घायल हुए लोगों को प्राथमिक इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। दो लोगों को छुट्टी भी दे दी गई है। मामले में एक पुलिसकर्मी के भी घायल होने की खबर है।

ये खबर भी पढ़िए...

खरगोन के सबसे पहले, भोपाल के नतीजे आखिर में, तीन स्टेप्स की सुरक्षा के बीच होगी काउंटिंग

आम लोग घरों में भागे

रविवार रात जबलपुर के उड़िया मोहल्ले के लड़के छोटी ओमती के पास घूम रहे थे। यहां सोनकर मोहल्ले के लड़के भी टहल रहे थे। किसी बात पर दोनों पक्षों के लड़कों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दोनों गुटों में हाथापाई हुई। विवाद का पता लगते ही दोनों मोहल्ले के लोग इकट्‌ठा हो गए। इसके बाद दोनों ओर से पत्थर फेंके जाने लगे। हालत बिगड़ने पर मोहल्ले के लोग घबराकर अपने घरों में भागे। मामला संभालने के लिए पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ।

ये खबर भी पढ़िए...

मध्य प्रदेश पर सबकी नजर, लोकसभा चुनाव में कल बनेगा जीत का नया रिकॉर्ड !

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

जबलपुर दो गुटों में विवाद

जबलपुर में पथराव

Tags:
  • जबलपुर
  • jabalpur dispute
  • जबलपुर दो गुटों में विवाद
  • जबलपुर में पथराव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज